मजबूती के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 355 अंक उछलकर 60,404 पर

0
256

मुंबई। हफ्ते के पहले दिन यानी सोमवार को बाजार की मजबूत शुरुआत हुई। सेंसेक्स 60,303 पर और निफ्टी 17,932 पर खुला। फिलहाल सेंसेक्स 355.45 अंक चढ़कर 60,403.92 पर और निफ्टी 84.10 अंक चढ़कर 17,937.30 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 22 शेयर्स बढ़त के साथ और 8 शेयर्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें M&M, मारुति और SBI के शेयर में 1% से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही है। वहीं टेक महिंद्रा के शेयर में करीब 1% की गिरावट है

BSE पर 2,474 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,654 शेयर्स बढ़त के साथ और 696 शेयर्स लाल निशान में कारोबार करते दिख रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 262 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 163 पॉइंट चढ़कर 60,048 पर और निफ्टी 30 पॉइंट चढ़कर 17,853 पर बंद हुआ था।