बाजार में मुनाफा वसूली से सेंसेक्स 57,400 और निफ्टी 17,100 के नीचे फिसला

0
383

मुंबई। कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन बाजार नए शिखर पर खुले। सेंसेक्स 57,763 पर और निफ्टी 17,185 पर खुला। कारोबार के दौरान सेसेंक्स ने 57,918 का और निफ्टी ने 17,225 का रिकॉर्ड स्तर छुआ। रिकॉर्ड हाई बनाने के बाद बाजार में फ्लैट कारोबार हो रहा है। फिलहाल सेंसेक्स 40 पॉइंट गिरकर 57,509 पर और निफ्टी 20 पॉइंट फिसलकर 17,112 पर कारोबार कर रहा है।

सेंसेक्स के 30 में से 16 शेयर्स में खरीदारी जारी है, जबकि 14 शेयर्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। जिसमें एशियन पेंट्स के शेयर 3% की तेजी और एक्सिस बैंक के शेयर 2% की तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। वहीं टाटा स्टील के शेयर में 2% की गिरावट है।

BSE पर 3,152 शेयर्स में कारोबार हो रहा है। जिसमें 1,374 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,624 शेयर्स लाल निशान में ट्रेड कर रहे हैं। इसी के साथ BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप पहली बार 250 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले मंगलवार सेंसेक्स 662 अंक चढ़कर 57,552 पर और निफ्टी 201 अंक चढ़कर 17,132 पर बंद हुआ था।

बाजार को बैंकिंग शेयर्स का सपोर्ट मिल रहा है। NSE पर एक्सिस बैंक और फेडरल बैंक 2% से ज्यादा की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं। वहीं मेटल शेयर्स में आज गिरावट है। मेटल इंडेक्स करीब 1% की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है।