तीन दिन बंद रहेंगे बैंक, 31 जनवरी और एक फरवरी को हड़ताल

0
1238

नई दिल्ली।वेतन संशोधन वार्ता विफल होने के बाद इंडियन बैंक असोसिएशन (IBA) ने इस महीने में दूसरी बार बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। IBA की तरफ से 31 जनवरी और एक फरवरी को बैंक हड़ताल का आह्वान किया गया है।

31 जनवरी को शुक्रवार और एक फरवरी को शनिवार है। दोनों दिन हड़ताल के बाद 2 फरवरी को रविवार है। इसलिए तीन दिन बैंक नहीं खुलेंगे। इससे पहले 8 जनवरी को भारत बंद में भी 6 बैंक कर्मचारी यूनियन शामिल हुए थे।

उस दिन ज्यादातर बैंक बंद रहे थे और जो खुले भी थे उसके कामकाज पर काफी असर पड़ा था।इस बार बैंक हड़ताल का समय काफी महत्वपूर्ण है। 1 फरवरी को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बजट पेश करेंगी।

उससे ठीक एक दिन पहले 31 जनवरी को आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। बजट को लेकर तैयारी आखिरी चरण में है और सरकार के सामने सुस्ती की समस्या से निपटना सबसे बड़ी चुनौती है।