लायंस क्लब कोटा साउथ 326 सेवा गतिविधियों के साथ बना नम्बर वन

0
2

सरकारी योजनाओं को पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी सच्ची सेवा: डॉ. निशांत जैन

कोटा। लायंस क्लब कोटा साउथ द्वारा रविवार को डिस्ट्रिक्ट गवर्नर की आधिकारिक यात्रा, आमसभा तथा दीपावली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया। डकनिया स्टेशन क्षेत्र स्थित इंद्रप्रस्थ इंडस्ट्रियल एरिया, रोड नंबर 5 के भाग्य टावर स्थित होटल जी-20 में डिस्ट्रिक्ट 3233-बी2 के वर्ष 2026-27 के थीम ‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ के अंतर्गत यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

आमसभा में क्लब की आगामी सेवा गतिविधियों और जनकल्याणकारी योजनाओं की रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की गई। समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव के साथ किया गया, जिसके पश्चात सांस्कृतिक एवं स्नेह मिलन की विविध गतिविधियां आयोजित हुईं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ डॉ. निशांत जैन थे।

वहीं, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ राजेंद्र अग्रवाल एवं सीपी विजय (वीडीजी प्रथम) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जिन्होंने क्लब की गतिविधियों की सराहना की। इस अवसर पर संभागीय अध्यक्ष एके गुप्ता भी मौजूद रहे। मंच पर क्लब की अध्यक्ष सुधा शर्मा, सचिव डॉ. अनामिका, कार्यक्रम संयोजक किशन गुप्ता, कोषाध्यक्ष प्रतिभा गुप्ता एवं मेघना जैन मंचासीन रहे।
​
पात्रों तक पहुंचे सरकारी योजनाओं का लाभ
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर एमजेएफ डॉ. निशांत जैन ने क्लब द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि निजी स्तर पर सेवा कार्य करने के साथ-साथ समाज कल्याण के माध्यम से सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ वास्तविक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना भी सेवा कार्य का ही एक महत्वपूर्ण रूप है। उन्होंने क्लब की मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि हमारा क्लब एक पौधा है और इसके सभी सदस्य इसकी जड़ें हैं।

इस दौरान उन्होंने थीम ‘फ्लाइट ऑफ ड्रीम्स’ का बैनर और पिन क्लब अध्यक्ष सुधा शर्मा व सचिव डॉ. अनामिका को भेंट किया। वहीं, विशिष्ट अतिथि पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पीएमजेएफ राजेंद्र अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में सेवा कार्यों की निरंतरता और सामाजिक सरोकारों में सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को आवश्यक बताया। समारोह के दौरान नए सदस्य डॉ. रणवीर चौधरी को भी शपथ दिलाई गई।

326 सेवा गतिविधियों के माध्यम से हो रहा जनकल्याण
आमसभा के दौरान क्लब की अध्यक्ष सुधा शर्मा ने प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए क्लब की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि क्लब की ओर से ‘मिशन मुस्कान’, महिला रोजगार, बाल मेला, कैंसर जागरूकता, वृक्षारोपण, जीव दया, स्वास्थ्य सेवा, वृद्धजन सेवा और संस्कार निर्माण सहित कुल 326 सेवा एक्टिविटी संचालित की जा रही हैं। मानव सेवा की इसी कड़ी में कार्यक्रम के दौरान सदस्य संजय मलिक की ओर से जरूरतमंदों के सहायतार्थ पंखा भेंट किया गया।

इसके अतिरिक्त अनिल सिंघल एवं उमा सिंघल ने भलाई की गौशाला के लिए पांच पंखे प्रदान किए, जबकि किशन गुप्ता एवं प्रतिभा गुप्ता ने एक बालिका के विवाह के लिए दो अटैची व एक पंखा भेंट किया। समारोह में ओपी बावेजा, मनोज गर्ग, अशोक नुवाल, कुसुमलता, मंजूश्री त्रिपाठी, मुकेश एवं मंजू तोषनीवाल सहित बड़ी संख्या में क्लब सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का कुशल मंच संचालन गोपाल सोनी ने किया तथा अंत में प्रशांत भारद्वाज ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।