Kota Mandi: आवक की कमी से कोटा मंडी में लहसुन 500 रुपये उछला

0
13

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को आवक की कमी से लहसुन 500 रुपये उछल गया। मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन, धान, उड़द 50 रुपए, सरसो 100 रुपये तेज बिकी। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 250000 कट्टे और लहसुन की 5000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं मिल क्वालिटी 2875 से 2950, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3150, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2500 से 2850, जौ 2850 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509) 4100 से 4650, धान (1847) 4000 से 4450, धान (1718) 4600 से 5051, धान सुगन्धा 3800 से 4175, धान (पूसा-1) 4400 से 5050, धान (1401) 4600 से 5221 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7891, सरसो 9000 से 10301, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 6200 से 8600, चना देशी 6800 से 7100, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 6000 से 21000, मैथी 5800 से 7000, धनिया 14500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।