अग्रवाल समाज का अन्नकूट महोत्सव आज, 101 महिलाओं की टीम संभालेंगी रसोई

0
2

समाजिक कुरीतियों को त्यागने का देंगे संदेश, झूठन नहीं छोड़ने की दिलाएंगे शपथ

कोटा। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन जिला कोटा के साथ अग्रवाल समाज की विभिन्न इकाइयों का अन्नकूट महोत्सव रविवार को नयापुरा स्टेडियम में शाम 6 बजे से आयोजित होगा।

संस्था के युवा अध्यक्ष अजय गोयल व महामंत्री धर्मेंद्र मित्तल ने बताया कि मंच से सामाज के उत्थान व कुरूतियों को त्यागने का संदेश देते हुए जूठन नहीं छोड़ने की शपथ दिलाई जाएगी। वहीं भामाशाहों व कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया जाएगा। सम्मेलन के अध्यक्ष विजय गुप्ता व महामंत्री सत्यनारायण अग्रवाल ने बताया कि मुख्य अतिथि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला होंगे।

विशिष्ट अतिथि के रुप में रेड क्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला, महापौर अनुसूईया गोस्वामी, उपमहापौर विवेक राजवंशी, भाजपा पूर्व महामंत्री जगदीश जिंदल, पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक गर्ग मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए हाड़ौती संभाग के सभी जिलों से अग्रबंधु पहुंचेंगे। कोषाध्यक्ष उपेंद्र राय जैन ने बताया कि अग्रवाल समाज के सभी घरों में कूपन पहुंचा दिए गए हैं। समाज के एक- एक सदस्य को जोड़ने के लिए पीले चावल बांटकर आमंत्रित किया जा रहा है।

25 समितियां गठित, महिलाएं संभालेंगी भोजन व्यवस्था
प्रवक्ता संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के निमित्त 25 समितियों का गठन किया गया है। जिसमें भोजन समिति, मंच संचालन, अतिथि सत्कार समिति बनाई गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल चुनावाले ने बताया कि भोजन व आतिथ्य के लिए 101 महिलाओं की टीम गठित की है। महिला अध्यक्ष शालू अग्रवाल व महामंत्री पूनम जैन, ममता गोयल ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भोजन वितरण की व्यवस्था महिलाएं संभालेंगी। सभी महिलाएं एक जैसी साड़ी में उपस्थित रहेंगी।

गिरिराज धरण की झांकी सजेगी, लगेगा 56 भोग
उपाध्यक्ष अरविंद गोयल ने बताया कि अन्नकूट के दौरान भगवान गिरिराज धरण की झांकी सजेगी। वहीं भगवान को 56 छप्पन भोग लगाया जाएगा। वरिष्ठ उपाध्यक्ष नवीन मित्तल व अनिल छामुनिया ने बताया कि अन्नकूट महोत्सव में कोटा और भीलवाड़ा के 50 कारीगरों की टीम प्रसादी बनाने में जुटी है। अन्नकूट में 10 क्विंटल की सब्जी, 60 कट्टे आटा, 50 टीन देशी घी समेत अन्य खाद्य सामग्री से प्रसादी तैयार कराई जा रही है।

इस अवसर पर समाजसेवी नवल अग्रवाल, कैलाश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल चूनावाले, प्रवीण अग्रवाल, टीकम खांडवाले, महेंद्र मित्तल, श्याम सुंदर गर्ग, राजकुमार गोयल, दीनदयाल अग्रवाल, संजय अग्रवाल, भास्कर गोयल उपस्थित थे।