Kota Mandi: आवक की कमी से कोटा मंडी में सरसों 10100 के पार, सोयाबीन तेज

0
20

कोटा। Kota mandi price today: भामाशाह अनाज मंडी में शनिवार को आवक की कमी से सरसो 100 रुपये की तेजी साथ 10101 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुँच गई। मिलर्स की लिवाली से सोयाबीन, धान 150-150 रुपये, उड़द 50 रुपये उछल गई। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –

गेहूं मिल क्वालिटी 2875 से 2950, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2950 से 3050, बेस्ट टुकड़ी 3050 से 3175, ज्वार शंकर 2000 से 2500, मक्का नयी 2500 से 2850, जौ 2850 से 3250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान (1509 ) 4100 से 4550, धान(1847) 4000 से 4400, धान (1718) 4600 से 5101, धान सुगन्धा 3800 से 4175, धान (पूसा-1) 4200 से 4950, धान (1401) 4600 से 5021 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 6000 से 7899, सरसो 8800 से 10101, अलसी 9500 से 10000, तिल्ली 12000 से 15500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6500 से 8000, उड़द 6200 से 9000, चना देशी 6800 से 7100, चना मौसमी नया 6600 से 7001, चना पेप्सी 6600 से 7001, चना डंकी 5200 से 6600, चना काबुली 5500 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5400 से 20000, मैथी 5800 से 7000, धनिया 14500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।

कार्तिक पूर्णिमा को बंद रहेगी मंडी
कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में कार्तिक पूर्णिमा के उपलक्ष्य में 24 नवंबर मंगलवार को अवकाश रहेगा। यह जानकारी कोटा ग्रेन एंड सीड्स मर्चेंट्स एसोसिएशन के महामंत्री महेश खंडलेवाल ने दी। उन्होंने किसानों से अवकाश के दिन माल नहीं लाने की अपील की है।