Gold Price: सोने-चांदी में गिरावट की आंधी, सिल्वर 13% और गोल्ड 7% नीचे आया

0
17

नई दिल्ली। Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। न्यूयॉर्क से मुंबई तक गिरावट का तूफान है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना इस हफ्ते 7% से ज्यादा टूट चुका है। मार्च के बाद यह सोने की सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट हो सकती है। वहीं, चांदी की कीमतों में इस दौरान करीब 13% की गिरावट आई है।

भारत के सर्राफा बाजारों में सोना 135809 रुपये प्रति 10 ग्राम से 129531 रुपये पर आ गया है। जबकि, चांदी 177500 रुपये प्रति किलो से 161575 रुपये पर आ गई है। इस हफ्ते सोना 6298 रुपये और चांदी 15925 रुपये टूटी है। मुंबई स्थित एमसीएक्स पर गुरुवार रात सोना 1.75 प्रतिशत 127548 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ जबकि, चांदी 1.95 प्रतिशत टूटकर 157600 रुपये पर बंद हुई।

इस साल की बात करें तो MCX पर 29 जनवरी को सोना 1,93,096 रुपये के रिकॉर्ड हाई पर था और तब से लेकर आज की डेट तक 65548 रुपये तक सस्ता हो चुका है। वहीं, एमसीएक्स सिल्वर का भाव ऑल टाइम हाई 4,20,048 रुपये है और यह 262448 रुपये गिर चुका है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना-चांदी
रॉयटर्स के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय बाजार में शुक्रवार को सोना 1% तक गिरकर 3,590 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया। सितंबर 2025 के बाद यह इसका सबसे निचला स्तर है। वहीं, चांदी इस सप्ताह करीब 13% टूट चुकी है।

सोने की कीमतों में गिरावट के कारण

  • ब्याज दरें बढ़ने की आशंका: अमेरिका में महंगाई की चिंता के बीच फेडरल रिजर्व की ओर से ब्याज दरें बढ़ाने की आशंका बढ़ गई है।
  • डॉलर में मजबूती: डॉलर इंडेक्स में तेजी से सोने पर दबाव बढ़ा है। डॉलर मजबूत होने से दूसरे देशों के खरीदारों के लिए सोना महंगा हो जाता है।
  • बॉन्ड यील्ड में उछाल: अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 5% से ऊपर बनी हुई है। इससे निवेशकों के लिए सोने के मुकाबले बॉन्ड आकर्षक हो रहे हैं।
  • AI शेयरों में बिकवाली: टेक्नोलॉजी और AI कंपनियों के शेयरों में गिरावट के कारण निवेशक दूसरे एसेट में भी बिकवाली कर रहे हैं। इसका असर सोने पर भी पड़ा है।