खाटूश्यामजी जन्मोत्सव पर कोटा–रशीदपुरा खोरी स्पेशल ट्रेन का संचालन होगा

0
6

19 नवंबर को कोटा से चलेगी स्पेशल ट्रेन, श्रद्धालु करा सकते हैं टिकट बुकिंग

कोटा। राजस्थान के सीकर जिले में 20 नवंबर को आयोजित होने वाले खाटूश्यामजी जन्मोत्सव के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेल प्रशासन द्वारा कोटा–रशीदपुरा खोरी (रींगस/सीकर) वाया जयपुर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इस ट्रेन की आरक्षित श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु इस रेलसेवा का लाभ उठा सकते हैं।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09803 कोटा–रशीदपुरा खोरी (रींगस/सीकर) स्पेशल 19 नवंबर को कोटा से रात्रि 21:55 बजे प्रस्थान कर अगले दिन प्रातः 05:40 बजे रशीदपुरा खोरी (रींगस/सीकर) पहुंचेगी।

वापसी में गाड़ी संख्या 09804 रशीदपुरा खोरी (रींगस/सीकर)–कोटा स्पेशल 20 नवंबर को प्रातः 07:15 बजे प्रस्थान कर उसी दिन सायं 16:30 बजे कोटा पहुंचेगी।

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में लाखेरी, इंद्रगढ़ सुमेरगंज मंडी, सवाई माधोपुर, दुर्गापुरा, जयपुर, ढेहर का बालाजी, रींगस जंक्शन एवं सीकर जंक्शन स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान एवं सामान्य श्रेणी सहित कुल 16 कोच रहेंगे।खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालु रींगस जंक्शन पर उतरकर लगभग 17 किलोमीटर की सड़क यात्रा से मंदिर पहुंच सकते हैं।

सोगरिया–धनबाद साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन
गाड़ी संख्या 09821 सोगरिया–धनबाद स्पेशल 19 एवं 26 नवंबर को रात्रि 23:10 बजे सोगरिया से प्रस्थान कर तीसरे दिन प्रातः 03:45 बजे धनबाद पहुंचेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 09822 धनबाद–सोगरिया स्पेशल 21 एवं 28 नवंबर को प्रातः 05:15 बजे धनबाद से रवाना होकर अगले दिन प्रातः 07:35 बजे सोगरिया पहुंचेगी।

ट्रेन के ठहराव: दोनों दिशाओं में बारां, सालपुरा, छबड़ा गुगोर, रुठियाई जंक्शन, गुना, अशोकनगर, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, मिर्जापुर, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी ऑन सोन, अनुग्रह नारायण रोड, गया, कोडरमा, पारसनाथ एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस गोमो जंक्शन पर ठहराव रहेगा।