सेंसेक्स 1142 अंक उछलकर 82248 पर खुला, मार्केट कैप 5.45 लाख करोड़ के पार

0
17

नई दिल्ली। Stock Market Update : शेयर बाजार ने छुट्टी के बाद 11 नवंबर को जबरदस्त तेजी के साथ कारोबार की शुरुआत की। बंपर खरीदारी के बीच सेंसेक्स 1142.03 (1.41%) अंक उछलकर 82,248.68 पर खुला।

वहीं, निफ्टी 50 ने भी 293.15 (1.17%) की छलांग के साथ 25,337.80 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। सेंसेक्स पर सारे शेयर हरे निशान में ट्रेड कर रहे हैं। क्रूड में नरमी और विदेशी निवेशकों की वापसी से बाजार को सहारा मिलता दिख रहा है। BSE पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप 5.45 लाख करोड़ डॉलर के पार निकल गया है।

चौतरफा खरीदारी के बीच फार्मा स्टॉक लुढ़के
बाजार में जबरदस्त तेजी के दौरान लगभग सभी सेक्टोरल इंडेक्स में तेजी नजर आ रही है। हालांकि, फार्मा शेयरों पर दबाव देखा जा सकता है। निफ्टी फार्मा करीब 0.28 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। वहीं, निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स 0.32 फीसदी टूटा हुआ है।

आपको बता दें कि मंगलवार को दिवाली-बलीप्रतिपदा के चलते बाजार बंद रहा। उससे पहले सोमवार को सेंसेक्स 107 अंक चढ़कर 81,107 और निफ्टी 58 अंक बढ़कर 25,045 पर बंद हुआ था। आज निवेशकों की नजर GIFT Nifty, ग्लोबल मार्केट, क्रूड ऑयल और विदेशी निवेशकों की खरीदारी पर रहेगी।