Stock Market: मुहूर्त ट्रेडिंग में सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ हुए बंद

0
16

नई दिल्ली। Stock Market Muhurt Trading: रविवार को दिवाली के मौके पर शेयर बाजार में मुहूर्त ट्रेडिंग हुई। एक घंटे के इस सेशन में निवेशकों ने खूब मुनाफावसूली की। मुहूर्त ट्रेडिंग की शुरुआत बाजार में तेजी के साथ हुई, लेकिन अंत गिरावट के साथ हुआ।

मुहूर्त ट्रेडिंग के बाद सेंसेक्स 28.62 अंक गिरकर 80,999.40 पर बंद हुआ। निफ्टी 50 में भी गिरावट आई और यह 43.95 अंक लुढ़ककर 24,986.40 पर बंद हुआ। मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान टाटा स्टील, सनफार्मा, अडानी पोर्ट्स, एचडीएफसी बैंक आदि शेयरों में तेजी आई।

मुहूर्त ट्रेडिंग पर सेंसेक्स 271.32 अंकों की तेजी के साथ 81,299.34 अंक पर खुला था। कारोबार के दौरान यह 414 अंक तक चढ़ गया था। वहीं निफ्टी 50 की भी शुरुआत 40 अंकों की बढ़त के साथ 25,070.45 अंक से हुई थी। कारोबार के दौरान इसमें भी 101 तक की तेजी आई थी। अंत में यह भी गिरावट के साथ बंद हुआ।

इन शेयरों में आई तेजी
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान बीएसई पर कई शेयरों में तेजी आई। सबसे ज्यादा तेजी सनफार्मा के शेयर में देखी गई। यह शेयर करीब 3 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ। वहीं तेजी वाले अन्य स्टॉक्स में टाटा स्टील, मारूती, पावरग्रिड, अडानी पोर्ट्स, इटरनल, रिलायंस इंडस्ट्रीज आदि शामिल रहे।

पैसों का सेटलमेंट कब होगा?
मुहूर्त ट्रेडिंग के दौरान किए गए सौदों का सेटलमेंट एक्सचेंज के नियमों के मुताबिक होगा। एनएसई क्लियरिंग के 21 अक्टूबर के सर्कुलर के अनुसार 8 नवंबर को शेयर बाजार में किए गए सौदों का सेटलमेंट सोमवार 9 नवंबर को होगा।