पीएम किसान की 24वीं किस्त की तारीख घोषित, जानिए किस दिन आएगी

0
71

नई दिल्ली। PM Kisan 24th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर है। पीएम किसान की 24वीं किस्त को लेकर तारीख सामने आ गई है। केंद्र सरकार की ओर से योजना की 24वीं किस्त 30 अक्टूबर 2026 को जारी किए जाने की जानकारी दी गई है।

इसके तहत एलिजिबल किसानों के बैंक खाते में सीधे 2,000 रुपये भेजे जाएंगे। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और चाहते हैं कि किस्त का पैसा बिना किसी परेशानी के आपके खाते में आए, तो कुछ जरूरी काम समय रहते पूरे कर लें। खासकर e-KYC, आधार और बैंक खाते से जुड़ी जानकारी जरूर चेक कर लें। आइए जानते हैं कि डिटेल-

e-KYC जरूरी
अगर आप चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की अगली किस्त आपके खाते में बिना किसी परेशानी के आए, तो e-KYC पूरी होना जरूरी है। इसके अलावा आधार, बैंक खाते और जमीन के रिकॉर्ड की जानकारी भी सही होनी चाहिए। अगर इनमें कोई गड़बड़ी है, तो किस्त मिलने में देरी हो सकती है।

किसान इन तरीकों से e-KYC पूरी कर सकते हैं-

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर OTP के जरिए।
  • पीएम किसान मोबाइल ऐप पर फेस ऑथेंटिकेशन के जरिए।
  • नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) पर जाकर।
  • आधार और बैंक खाते की जानकारी भी कर लें चेक

किसानों को यह भी देख लेना चाहिए कि उनका बैंक खाता आधार से लिंक है और DBT के जरिए पैसा पाने के लिए एक्टिव है। इसके साथ ही पोर्टल पर जमीन के रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन पूरा होना चाहिए। आधार कार्ड और पीएम किसान रजिस्ट्रेशन में नाम की जानकारी भी एक जैसी होनी चाहिए। अगर नाम या दूसरी जानकारी में अंतर है, तो किस्त का पैसा अटक सकता है।