बेंगलुरु। CJP Protest: चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पटना से दिल्ली तक विपक्ष का विरोध-प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष विपक्ष के नेताओं को भोज दे रहे हैं। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) दिल्ली से दूर बेंगलुरु में चप्पल आंदोलन कर रही है।
इस आंदोलन में मशहूर यूट्यूबर घ्रुव राठी भी शामिल हुए। सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने कहा कि ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ उन लोगों को सामने लाएगा जिन्हें SIR प्रक्रिया के दौरान वोटर लिस्ट से हटा दिया गया था। पल-पल की जानकारी के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ बने रहें।
गलुरु के फ्रीडम पार्क में रैली को संबोधित करते हुए अभिजीत दीपके ने कहा, ”हमारी लड़ाई सिर्फ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बारे में नहीं है। अगर वह जाते हैं तो कोई और आ जाएगा। हम चाहते हैं कि SIR को खत्म किया जाए। इसके बाद ज्ञानेश कुमार की जांच होनी चाहिए और उनके खिलाफ केस दर्ज किया जाना चाहिए।”
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ‘जन-अदालत’ को संबोधित करते हुए एक्टर प्रकाश राज ने एसआईआर के तहत वोटर वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि CJP से लेकर AISA तक के कई ग्रुप्स इसलिए एक साथ आए हैं क्योंकि उन्हें इस प्रक्रिया को लेकर चिंता है। इस मुद्दे को वोट चोरी से कहीं ज्यादा गंभीर बताते हुए प्रकाश राज ने आरोप लगाया कि भारत के चुनाव आयोग ने SIR के जरिए पूरे देश का अपमान किया है।
बेंगलुरु के आंदोलन की तस्वीर शेयर करते हुए सीजेपी नेता सौरभ दास ने एक्स पर लिखा, ‘ज्ञानू (ज्ञानेश कुमार) और उसके आकाओं के खिलाफ इस लड़ाई में सभी नेकनीयत नागरिक एकजुट हो गए हैं। पूरा देश जवाबदेही की मांग को लेकर सड़कों पर उतर आया है।’
बेंगलुरु के फ्रीडम पार्क में ‘SIR रद्द करो’ और ‘ज्ञानेश कुमार गद्दी छोड़ो’ जैसे नारे लगाए जा रहे हैं। इस मंच पर प्रकाश राज और मशहूर यूट्यूबर ध्रुव राठी के साथ-साथ अभिजीत दिपके भी मौजूद हैं। इसके बाद ‘चप्पल प्रोटेस्ट’ शुरू किया जाएगा।
कॉकरोच क्यों कर रहे चप्पल प्रदर्शन
आशुतोष रांका ने छह अक्टूबर को कहा था कि एसआईआर पर आयोजित जनता की अदालत में शामिल होने के बाद वे उन कन्नड़ भाषी लोगों से बातचीत करेंगे, जिनके नाम कथित तौर पर गलत तरीके से मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। उन्होंने कहा था कि इसके बाद महिलाओं के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए ”चप्पल प्रदर्शन” किया जाएगा।

