खड़की–हजरत निजामुद्दीन द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल 14-14 ट्रिप चलेगी

0
4

कोटा मंडल के भवानी मंडी, कोटा एवं सवाई माधोपुर स्टेशनों पर होगा ठहराव

कोटा। त्योहारी सीजन में अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा खड़की (पुणे)–हजरत निजामुद्दीन–खड़की (पुणे) के मध्य द्वि-साप्ताहिक सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 01483 खड़की (पुणे)–हजरत निजामुद्दीन सुपरफास्ट स्पेशल 6 अक्टूबर से 20 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को खड़की से 17:30 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08:53/08:55 बजे भवानी मंडी, 10:40/10:45 बजे कोटा एवं 12:10/12:15 बजे सवाई माधोपुर होते हुए 18:10 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01484 हजरत निजामुद्दीन–खड़की (पुणे) सुपरफास्ट स्पेशल 7 अक्टूबर से 21 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को हजरत निजामुद्दीन से 22:10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 02:00/02:05 बजे सवाई माधोपुर, 03:40/03:45 बजे कोटा एवं 05:25/05:30 बजे भवानी मंडी होते हुए 22:15 बजे खड़की पहुंचेगी।

गाड़ी के हाल्ट— मार्ग में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में लोनावला, कल्याण, भिवंडी रोड, कमान रोड, वसई रोड, पालघर, वापी, वलसाड, सूरत, वडोदरा, गोधरा, रतलाम, नागदा, भवानी मंडी, कोटा, सवाई माधोपुर, मथुरा एवं पलवल स्टेशनों पर रुकेगी।