नई दिल्ली। Petrol Diesel Price : कच्चे तेल के दाम 100 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गए हैं। बुधवार सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड 0.38 डॉलर प्रति बैरल गिरकर 98.87 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 68 सेंट टूटकर 89.84 डॉलर प्रति बैरल पर था।
इससे पहले मंगलवार को ब्रेंट 99.25 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। जबकि, अमेरिकी कच्चे तेल का बेंचमार्क WTI भी 90 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया था। इससे पहले पिछले पांच दिनों में इसमें करीब 10% की गिरावट आ चुकी थी।
ब्लूमबर्ग के मुताबिक क्रूड के दाम में आई गिरावट की वजह अमेरिका- ईरान के बीच जंग खत्म होने की उम्मीद का बढ़ना है। अमेरिका ने ईरान के साथ जंग खत्म करने की बातचीत में प्रगति की बात कही। दूसरी ओर सऊदी अरब ने भी एक अहम पाइपलाइन दोबारा चालू करने की तैयारी शुरू कर दी।

