रक्षाबंधन पर जयपुर-बयाना एक्सप्रेस का 28 अगस्त से भरतपुर तक अस्थायी विस्तार

0
6

कोटा। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए रेल प्रशासन द्वारा गाड़ी संख्या 19721/19722 जयपुर-बयाना-जयपुर एक्सप्रेस का भरतपुर तक अस्थायी विस्तार किया गया है। यह सुविधा 28 अगस्त से 7 सितम्बर तक उपलब्ध रहेगी।

गाड़ी संख्या 19721 जयपुर-बयाना एक्सप्रेस-
• बयाना जंक्शन आगमन : 12.20 बजे, प्रस्थान : 12.22 बजे
• भरतपुर जंक्शन आगमन : 13.00 बजे
गाड़ी संख्या 19722 बयाना-जयपुर एक्सप्रेस-
• भरतपुर जंक्शन से प्रस्थान : 13.30 बजे
• बयाना जंक्शन आगमन : 14.08 बजे, प्रस्थान : 14.10 बजे

इन गाड़ियों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव निरस्त

उत्तर रेलवे के दिल्ली मंडल अंतर्गत हजरत निजामुद्दीन-पलवल खंड के फरीदाबाद स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य के अंतर्गत ब्लॉक लिया जा रहा है। इस ब्लॉक के फलस्वरूप कोटा मंडल से होकर गुजरने वाली 3 गाड़ियों का फरीदाबाद स्टेशन पर ठहराव अस्थाई रूप से निरस्त किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि उक्त ब्लॉक अवधि के दौरान गाड़ी संख्या 20986 (शहीद कप्तान तुषार महाजन-कोटा साप्ताहिक एक्सप्रेस) 31 अगस्त से 14 अक्टूबर तक, गाड़ी संख्या 19020 (हरिद्वार-मुंबई बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस) एवं गाड़ी संख्या 22918 (हरिद्वार-मुंबई बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस) 1 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक फरीदाबाद स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।