100 घंटे की बैटरी, 12GB रैम वाला Google Pixel फोन 14 हजार रुपये हुआ सस्ता

0
6

नई दिल्ली। गूगल का फ्लैगशिप स्मार्टफोन Pixel 11 के लॉन्च होते ही Pixel 10 सस्ता कर दिया है। ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर Google Pixel 10 पर भारी छूट मिल रही है जिससे फोन खरीदने पर 14,119 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

खास बात यह है कि इसके लिए सिर्फ एक Discount पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है। अगर आप इस फोन पर और ज्यादा बचत करना चाहते हैं, तो बैंक ऑफर्स का फायदा उठाया जा सकता है।

Google Pixel 10 पर तगड़ा डिस्काउंट
Google Pixel 10 को भारत में 79,999 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। अब Amazon पर फोन की कीमत में सीधे 14,119 रुपए की कटौती हुई है, जिसके बाद फोन को 65,880 रुपए में ख़रीदा जा सकता है।

बैंक और एक्सचेंज छूट
इसके अलावा Amazon Pay ICICI Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 3,294 रुपए तक की अतिरिक्त बचत की जा सकती है। पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर फायदा और बढ़ सकता है। इसके अलावा पुराने फोन को Exchange करने पर 33,500 रुपए की छूट मिल जाएगी। Exchange की वैल्यू आपके पुराने फोन के मॉडल और कंडीशन पर निर्भर करेगी।

Pixel 10 में मिलती है 120Hz Display
Google Pixel 10 में 6.3 इंच का डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz Refresh Rate सपोर्ट करता है। स्क्रीन की Peak Brightness 3000 nits तक बताई गई है और इसकी सुरक्षा के लिए Corning Gorilla Glass Victus 2 मिलता है।

दमदार प्रोसेसर
Google Pixel 10 में कंपनी का Tensor G5 Chipset दिया गया है। इसके साथ फोन में 12GB तक RAM और 256GB तक Internal Storage का ऑप्शन मिलता है।

Google Pixel 10 में तगड़ा कैमरा
Pixel 10 में पीछे की तरफ ट्रिपल कैमरा सेटअप है। इसमें 48MP मेन कैमरा, 13MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 10.8MP टेलीफोटो कैमरा शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 10.5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Magic AI फीचर्स
कैमरा के साथ इसमें Magic Editor, Best Take, Add Me और Magic Eraser जैसे कई AI फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा Night Sight भी दिया गया है, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर फोटो क्लिक और एडिट की जा सकती हैं।