सैमसंग का यह फोल्डेबल फोन 20 हजार कम में, जानिए ऑफर्स

0
2

नई दिल्ली। Samsung Galaxy Z Flip4 5G फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। फ्लैट डिस्काउंट और बैंक ऑफर, दोनों का पूरा लाभ ले लिए जाए, तो इसे 20 हजार से कम में खरीदा जा सकता है।

फोल्डेबल फोन खरीदने का सपना है लेकिन महंगा होने की वजह से नहीं खरीद पा रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। पॉपुलर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सैमसंग का पॉपुलर फोल्डेबल फोन आधी कीमत में मिल रहा है।

हम बात कर रहे हैं Samsung Galaxy Z Flip4 5G की। वैसे तो यह फोन थोड़ा पुराना है लेकिन लुक्स के मामले में अभी भी अच्छे-अच्छों कोस टक्कर देता है।

यह फोन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़े डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिससे यह अब कई लोगों के बजट में आ गया है। अगर आप भी फ्लिप फोल्डेबल फोन खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो यह आपके लिए पैसा वसूल डील साबित हो सकती है। चलिए डिटेल में बताते हैं डील के बारे में सबकुछ…

लॉन्च प्राइस से सीधे 55,000 रुपये सस्ता
बता दें कि लॉन्च के समय भारत में इसकी कीमत 8GB+128GB वेरिएंट के लिए 89,999 रुपये और 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 94,999 रुपये थी। लेकिन इस समय Amazon पर फोन का 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट मात्र 52,999 रुपये में मिल रहा है। इस कीमत में फोन का Bora Purple कलर वेरिएंट मिल रहा है। इसी कॉन्फिगरेशन में फोन का Graphite कलर वेरिएंट 59,999 रुपये में मिल रहा है। अगर आप पर्पल कलर खरीदना पसंद करते हैं, तो आप ज्यादा बचत कर सकते हैं। यह फोन अपनी लॉन्च प्राइस से सीधे 42,000 रुपये सस्ता मिल रहा है।

लेकिन ऑफर यही खत्म नहीं होता है, क्योंकि अमेजन फोन पर तगड़ा एक्सचेंज ऑफर भी दे रही है, जिसका लाभ लेकर इसकी कीमत को 33,500 रुपये तक और कम किया जा सकता है।

लेकिन इस बात का ध्यान रहें कि एक्सचेंज बोनस की राशि पुराने फोन की कंडीशन, मॉडल और ब्रांड पर निर्भर करेगी। मान लीजिए आप किस्मत अच्छी रही और आप पूरा एक्सचेंज बोनस पाने में कामयाब हो जाते हैं, तो इस फोन को आप 20 हजार रुपये (₹42,000 – ₹33,500 = ₹19,499) से कम में खरीद सकते हैं, लेकिन बेहतर होगा कि आप ऑर्डर करने से पहले सभी ऑफर्स की डिटेल अच्छी तरह से चेक करके ही आगे बढ़ें।

बड़ा डिस्प्ले और तेज प्रोसेसर
फोन में 6.7 इंच का डायनामिक एमोलेड 2X मेन डिस्प्ले मिलता है, जो फुल एचडी प्लस रिजॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आता है। फोन में 1.9 इंच का सुपर एमोलेड कवर डिस्प्ले भी है, जो इनकमिंग कॉल, मैजेस, नोटिफिकेशन वगैराह की जानकारी दिखाता है।

डिसप्ले गोरिल्ला ग्लास विक्टस प्रोटेक्शन के साथ आता है और इसके हिंज एल्यूमिनियम से बने हैं।। फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर से लैस है। फोन अलग-अलग स्टोरेज के हिसाब से 128GB और 256GB वेरिएंट में आता है और दोनों में स्टैंडर्ड 8GB रैम मिलती है।

कैमरा और बैटरी भी दमदार
फोन डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है, जिसमें 12 मेगापिक्सेल का डुअल-पिक्सेल ऑटोफोकस सेंसर और 12 मेगापिक्सेल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल लेंस है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए, फोन में 10 मेगापिक्सेल का लेंस है।

फोन में 25W फास्ट चार्जिंग, 15W Qi वायरलेस चार्जिंग और 4.5W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 3700mAh बैटरी है। कंपनी का कहना है कि फुल चार्ज में फोन 19 घंटे तक का प्लेबैक टाइम या 34 घंटे तक का टॉक टाइम प्रदान करता है। इसकी रिवर्स चार्जिंग से आप कम्पैटिबल ईयरबड्स चार्ज कर सकते हैं। फोन वॉटर रेजिस्टेंट है और दावा है कि यह 1.5 मीटर गहरे पानी में 30 मिनट तक काम कर सकता है।