उद्यमियों ने सेमिनार में जानी EPFO की नई डिजिटल व्यवस्था एवं कंप्लायंस प्रक्रिया

0
5

कोटा। एसएसआई एसोसिएशन, कोटा द्वारा शनिवार को कॉन्फ्रेंस हॉल में ईपीएफओ एवं सोसल सिक्योरिटी रिफॉर्म्स में नवीनतम परिवर्तन” विषय पर विशेष सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के साथ एसएसआई द्वारा प्रकाशित ‘संवाद’ मैगजीन का लोकार्पण भी किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अजीत कुमार, एडिशनल सेंट्रल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर रहे। इस अवसर पर सुधीर बत्रा, रीजनल प्रोविडेंट फंड कमिश्नर सहित इपीएफओ के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों ने उद्योग प्रतिनिधियों को नवीनतम नियमों, प्रावधानों एवं कंप्लायंस प्रक्रिया की जानकारी दी। एंप्लॉयर्स’ एसोसिएशन के अध्यक्ष वेणु मेहता भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

सेमिनार में कोड ऑन सोशल सिक्योरिटी 2020, ईपीएफ स्कीम 2026, ईपीएस 2026, एडली स्कीम 2026, विश्वास 2026 एवं साइट्स 2.0 सहित इपीएफओ की नई डिजिटल व्यवस्था एवं कंप्लायंस प्रक्रिया पर विस्तार से चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने सदस्यों की विभिन्न कंप्लायंस संबंधी समस्याओं एवं प्रश्नों का समाधान भी किया।

इस अवसर पर इपीएफओ की ओर से आने वाली नई योजनाओं, प्रावधानों एवं सुधारों की जानकारी को ‘संवाद’ मैगजीन के आगामी अंकों के माध्यम से उद्योग जगत तक पहुंचाने पर भी जोर दिया गया, ताकि सदस्य समय पर नई व्यवस्थाओं से अवगत होकर उनका सही अनुपालन कर सकें।

कार्यक्रम में एसएसआई फाउंडर प्रेसिडेंट गोविंदराम मित्तल, रविंद्र कुमार गुप्ता, पास्ट प्रेसिडेंट यशपाल भाटिया, अध्यक्ष दीपक मेहता, सेक्रेटरी समीर सूद एवं ट्रेजर राहुल जैन सहित बड़ी संख्या में उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

एसएसआई अध्यक्ष दीपक मेहता ने कहा कि बदलते नियमों के दौर में उद्योगों के लिए सही जानकारी एवं समय पर कंप्लायंस अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि ज्ञान ही सुरक्षा है और सही अनुपालन ही सफल उद्योग की पहचान है।