स्टाकिस्टों की मुनाफावसूली और वायदा मंदा रहने से धनिया 150 रुपये और टूटा

0
5

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को आवक की कमी से गेहूं 20 रुपये तेज रहा। ऊंचे भाव पर लिवाली के अभाव में सोयाबीन 75 रुपये मंदी बिकी। स्टाकिस्टों की मुनाफावसूली और वायदा मंदा रहने से धनिया 150 रुपये और लुढ़क गया।

एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया 384 रुपये गिरकर 15034 रुपये, अक्टूबर का वायदा 296 रुपये फिसल कर 16034 रुपये और दिसंबर वायदा 342 रुपये टूटकर 16398 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।

मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 15000 कट्टे और लहसुन की 7000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल 2500 से 2620, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2600 से 2650, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2775, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 2000 से 2300, मक्का सफेद 2000 से 2300, जौ 2300 से 2650 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) नया 3400 से 3750, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5500 से 6800, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6800 से 6975, सरसो 7200 से 8201, अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 5500 से 7100, उड़द 4500 से 7200, चना देशी 5500 से 6000, चना मौसमी नया 5300 से 5850, चना पेप्सी 5300 से 6001, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 5000 से 19000, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13000 से 13800, धनिया ईगल 13800 से 14000, धनिया रंगदार 14500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।