कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा मंदा रहने से भामाशाह अनाज मंडी में सोमवार को धनिया 150 रुपए लुढ़क गया। लिवाली के अभाव में सोयाबीन 50 रुपए, सरसों 100 रुपए और चना 75 रुपए मंदा रहा।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 504 रुपये गिरकर 1504 रुपये, और अक्टूबर वायदा 496 रुपये टूटकर 15798 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 20 हजार कट्टे और लहसुन की 5000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपए प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-
गेहूं नया मिल 2550 से 2625, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2625 से 2650, बेस्ट टुकड़ी 2650 से 2790, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपए प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) नया 3400 से 3750, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4600, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपए प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 7000, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6900 से 7151, सरसो 7200 से 8011, अलसी 8000 से 8850, तिल्ली 7000 से 10500 रुपए प्रति क्विंटल। मूंग 5500 से 7000, उड़द 4500 से 7400, चना देशी 5400 से 5900, चना मौसमी नया 5100 से 5700, चना पेप्सी 5100 से 5751, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपए प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 18500, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 13000 से 14000, धनिया ईगल 14000 से 14200, धनिया रंगदार 15000 से 17000 रुपए प्रति क्विंटल।
