कोटा। Kota Mandi price Today: एनसीडीईएक्स पर वायदा तेज रहने से भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को धनिया 200 रुपये ऊंचा बिका। मिलर्स की ग्राहकी से गेहूं 20 रुपये, सोयाबीन 50 रुपये और सरसों 100 रुपये तेज बिकी। लहसुन 300 रुपये उछल गया।
कारोबारी सूत्रों के अनुसार एनसीडीईएक्स पर अगस्त का धनिया वायदा 334 रुपये बढ़कर 15580 रुपये और अक्टूबर वायदा 330 रुपये की तेजी पर 16340 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ।
मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब 25000 कट्टे और लहसुन की 4000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे –
गेहूं नया मिल लस्टर 2425 से 2475, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2450 से 2570, बेस्ट टुकड़ी 2600 से 2720, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 6000, बाजरा 1800 से 2250, मक्का लाल 1700 से 1900, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ 2100 से 2350 रुपये प्रति क्विंटल।
धान सुगन्धा 2800 से 3601, धान (1509) 3400 से 4475, धान (1847) 3200 से 4201, धान (1718-1885) 3800 से 4700, धान (पूसा-1) 3000 से 4300, धान (1401-1886) 3600 से 4330, धान दागी 1500 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।
सोयाबीन 6000 से 6850, सोयाबीन बेस्ट क्वालिटी 6850 से 7041, सरसो 7200 से 7891, अलसी 8000 से 8750, तिल्ली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7100, उड़द 4500 से 7000, चना देशी 5300 से 5550, चना मौसमी नया 5100 से 5450, चना पेप्सी 5100 से 5601, चना डंकी पुराना 4000 से 4600, चना काबुली 5500 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल।
लहसुन 5000 से 18500, ऊटी लहसुन 16000 से 21000, मैथी 5800 से 6600, धनिया बादामी 12500 से 14500, धनिया ईगल 14500 से 15300, धनिया रंगदार 15000 से 16500 रुपये प्रति क्विंटल।

