Kota Mandi: कमजोर उठाव से सोयाबीन, धान, सरसों, लहसुन और उड़द मंदा बिका

0
12

कोटा। Kota Mandi Price Today: भामाशाह अनाज मंडी में शुक्रवार को कमजोर उठाव से सोयाबीन, धान, सरसों 50 रुपये, लहसुन 500 रुपये और उड़द 300 रुपये मंदा रहा। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब डेढ़ लाख कट्टे और लहसुन की 2000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं 2550 से 2621 ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 2000 से 2350, मक्का लाल 1500 से 1750, मक्का सफेद 2500 से 3200 जौ 2000 से 2300 रुपये प्रति क्विंटल। धान सुगन्धा 2400 से 3001 धान (1509) 3000 से 3361 धान (1847) 2800 से 3341 धान (1718) 2600 से 3671, धान (पूसा-1) 2400 से 3590 धान (1401) 3400से 3700 धान दागी 1200 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 3000 से 5001 सरसो 6200 से 6650, अलसी 7500 से 8500, तिल्ली 7000 से 11000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 6900, उड़द 4000 से 7250 चना देशी 4700 से 5240, चना मौसमी 4700 से 5150 चना पेप्सी 4800 से 5201 चना डंकी 3500 से 4700 चना काबुली 6000 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 4000 से 13500, मैथी 4000से 5300, धनिया बादामी 7500से 9000 धनिया ईगल 8500से 9200 रुपये प्रति क्विंटल।