पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में देवेश और देबदत्ता की उपलब्धि को सराहा

0
11

कैमेस्ट्री ओलम्पियाड में देवेश पंकज ने गोल्ड और देबदत्ता ने जीता था सिल्वर मैडल

कोटा। कॅरियर और केयर सिटी कोटा के विद्यार्थी अपनी उपलब्धियों से देश का गौरव बढ़ा रहे हैं। भारतीय प्रतिभाओं के इस प्रदर्शन को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सराहा है। रविवार को प्रसारित हुए मन की बात के 124वें संस्करण में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देवेश पंकज व देबदत्ता प्रियदर्शी की उपलब्धि को सराहा है।

ये दोनों एलन के क्लासरूम स्टूडेंट हैं। कैमेस्ट्री ओलम्पियाड का फाइनल यूएई में हुआ, जिसमें 4 स्टूडेंट्स ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, इसमें दो एलन कोटा के क्लासरूम स्टूडेंट्स थे। देवेश पंकज भैया ने गोल्ड मैडल तथा देबदत्ता प्रियदर्शी ने सिल्वर मैडल जीता। देवेश ने कक्षा 12 के साथ तथा देबदत्ता ने कक्षा 10 के साथ परीक्षा देते हुए यह उपलब्धि हासिल की।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कुछ दिन पहले हमारे छात्रों ने इंटरनेशनल कैमेस्ट्री ओलम्पियाड में मैडल जीते हैं। इसमें देवेश पंकज, संदीप कुची, देबदत्ता प्रियदर्शी और उज्जवल केसरी ने भारत का नाम रोशन किया है। इसमें इसके साथ ही आस्ट्रेलिया में हुए इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलम्पियाड में भी भारत ने अपनी पहचान को और मजबूत किया है।

इंटरनेशनल मैथेमेटिकल ओलम्पियाड 3 गोल्ड, 2 सिल्वर व एक ब्रोंज मैडल हासिल किया है। उल्लेखनीय है कि देवेश पंकज भैया पिछले सात वर्षों से एलन कोटा का क्लासरूम स्टूडेंट हैं। इसी तरह देबदत्ता भी पिछले तीन साल से एलन के क्लासरूम स्टूडेंट हैं।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ नितिन कुकरेजा ने बताया कि एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के ओलम्पियाड में देश की प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।

यही कारण है कि हर वर्ष एलन स्टूडेंट्स इंटरनेशनल ओलम्पियाड में बेहतर प्रदर्शन कर भारत का नाम रोशन कर रहे हैं। एलन ने वर्ष 2013 से ओलम्पियाड की तैयारी के लिए प्रयास शुरू किए। कुछ ही वर्षों में बेहतर परिणाम सामने आने लगे।

वर्ष 2024 तक विभिन्न इंटरनेशनल ओलम्पियाड में एलन स्टूडेंट्स ने 69 गोल्ड मैडल, 54 सिल्वर मैडल और 12 ब्रोंज मैडल हासिल किए। सबसे अधिक अब तक 38 गोल्ड मैडल इंटरनेशनल जूनियर साइंस ओलम्पियाड में हासिल किए गए हैं।

इसके साथ ही फिजिक्स ओलम्पियाड में 10, कैमेस्ट्री में 6, बायलॉजी में 4, मैथेमेटिकल ओलम्पियाड में 3, एस्ट्रोनोमी एण्ड एस्ट्रोफिजिक्स में 5 एवं जूनियर एस्ट्रोनोमी में 3 गोल्ड मैडल जीते हैं।