दशहरा की पूर्व संध्या पर माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में किया रावण दहन

0
4

कोटा। श्रीनाथपुरम स्थित माहेश्वरी पब्लिक स्कूल में बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की पूर्व संध्या पर रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्राचार्य अ​मित कुमार शर्मा ने बताया कि समाज के अध्यक्ष राजेश कृष्ण बिरला द्वारा रावण के 12 फीट ऊँचे पुतले का दहन किया गया।

माहेश्वरी समाज के अध्यक्ष बिरला ने कहा कि हमें श्रीराम के आदर्शो पर चलकर हमें अपने परिवार को एकता के सूत्र में बांधना चाहिए और रावण रुपी मन की बुराइयों का दहन करना चाहिए। इस अवसर पर माहेश्वरी समाज कोटा के मंत्री बिट्ठल दास मूंदड़ा, उपाध्यक्ष नंद किशोर काल्या, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र कुमार शारदा व उपस्थित सभी गणमान्य अतिथि और शाला के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

विद्यालय के प्राचार्य अमित कुमार शर्मा ने कहा कि आज के समाज में जो बुराइयाँ व्याप्त हैं, उन्हें समाप्त करनेके लिए युवा पीढ़ी को अपने मन से बुराइयों को समाप्त करना होगा। ताकि एक स्वच्छ समाज का निर्माण हो सके।

रावण दहन कार्यक्रम में बालभवन के नन्हे मुन्नें बच्चों ने प्रभु श्रीराम, अनुज लक्ष्मण, माता सीता और हनुमान की वेशभूषा धारण की और रावण दहन किया। वहीं समाज के मंत्री बिट्ठल दास मूंदड़ा ने दशहरे का महत्व बताते हुए असत्य पर सत्य की विजय के बारे में बताया।

उपाध्यक्ष नंद किशोर जी काल्या ने त्योहारों का महत्व बताते हुए कहा कि हमें हर त्योहार हर्षोल्लास से मनाना चाहिए ,क्योंकि त्योहार हमारे मन में नई ऊर्जा का संचार करते हैं।
कोषाध्यक्ष राजेन्द्र जी शारदा ने प्रभु श्रीराम के जयघोष के साथ बताया कि असत्य पर सत्य व बुराई पर अच्छाई की जीत युगों से ही होती आई है।

इसलिए हमें हमेशा सत्य के मार्ग पर चलना चाहिए। स्कूल प्रशासक राजेन्द्र कुमार जैन ने कार्यक्रम के अंत में बिरला ने बाल-भवन की अध्यापिकाओं द्वारा रावण परिवार के पुतले बनाने के लिए उनकी प्रशंसा की एवं नन्हे-मुन्नें बच्चों के लिए आयोजित इस कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।