एडवांस फीचर से लैस BMW की नई कार सेकेंड में पकड़ लेगी 200kmph की रफ्तार

0
3

नई दिल्ली। नई BMW M4 CS परफॉर्मेंस कूपे भारत में लॉन्च हो गई है। इसकी कीमत 1.89 करोड़ रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। नई BMW M4 कंपटीशन स्पोर्ट (CS) कई गजब फीचर्स से लैस है। परफॉर्मेंस कूपे मॉडल को फास्ट बनाने के लिए मानक M4 को कई एडवांस अपडेट मिलते हैं। आइए जरा विस्तार से इसकी डिटेल्स जानते हैं।

इंजन स्पेसिफिकेशन
BMW M4 CS को मानक M4 के 3.0-लीटर ट्विन-टर्बो 6-सिलेंडर पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। यह M4 का अपडेटेड वैरिएंट है। अपग्रेड किए गए मोटर को लिमिटेड-रन BMW CSL से लिया गया है। यह इंजन 542bhp की पावर और 650Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है, जो इसे मानक M4 कार की तुलना में लगभग 20bhp का बूस्ट देता है।

परफॉर्मेंस अपग्रेड
BMW M4 CS के परफॉर्मेंस की बात करें तो ये कार 0-100 किमी. प्रति घंटे की स्पीड सिर्फ 3.4 सेकेंड में पकड़ सकती है, जो पहले की तुलना में 0.1 सेकेंड फास्ट है। ये कार 11.1 सेकेंड में 0-200 किमी. प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सक्षम है। मानक के रूप में M-ट्यून्ड xDrive ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन चारों व्हील्स को पावर देते हैं।

नई डिजाइन
कार निर्माता कंपनी ने BMW M4 CS में नई डिजाइन का इस्तेमाल किया है। इसमें वाइड ग्रिल, फ्रंट प्रोफाइल पर शार्प लाइन और हेडलाइट्स में यलो इनले जैसे एलीमेंट मिलते हैं, जो एक बोल्ड कंट्रास्ट पैदा करते हैं। रियर में भी खास अपडेट मिलता है, जिनमें एक स्पोर्टियर बंपर और अपडेटेड टेललाइट्स हैं।

लाइटर कंपोनेंट
BMW ने M4 CS को 20 किलो हल्का बनाने के लिए और भी हल्के एलीमेंट जोड़े हैं। इसमें रूफ और सीट्स जैसे नए कार्बन फाइबर पार्ट्स शामिल हैं, जो वजन को कम करते हैं। इसमें आगे की तरफ 19-इंच और पीछे की तरफ 20-इंच के अलॉय व्हील्स मिलते हैं।

अन्य अपडेट में न्यू कार्बन फाइबर रेसिंग सीट्स मिलती हैं, जिनमें हेडरेस्ट में ‘CS’ बैजिंग मिलती है। वहां, एक 3-स्पोक, फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील और एक एडवांस ड्राइवर-सेंट्रिड केबिन है।

किससे होगा मुकाबला?
नई BMW M4 CS का मुकाबला ऑडी RS5, मर्सिडीज-AMG C63 और ग्रैन टूरिस्मो से होता है।