150 किग्रा मावा 140 किग्रा बेसन 700 किग्रा आटे से तैयार अग्रसेन जयंती की महाप्रसादी

0
12

महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित

कोटा। अग्रसेन जयंती की महाप्रसादी 700 किलो आटा, 150 किलो मावा, 140 किलो बेसन, 300 किलो आलू, 8 पीपे देसी घी, 20 पीपे तेल से तैयार होगी। वहीं महाराजा अग्रसेन जयंती पूर्व संध्या पर बुधवार को सीएडी सर्किल स्थित अंबेडकर भवन में विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई।

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला संगठन जिला कोटा की ओर से आयोजित प्रतियोगिताओं में बच्चों और महिलाओं ने नृत्य प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता में हुनर का परिचय दिया। मुख्य अतिथि आरएएस अपूर्वा अग्रवाल रही। निर्णायक के रुप में अर्चना जैन, विधायक पूनम गोयल, भावना अग्रवाल मौजूद रहीं।

कार्यक्रम में मेहा अग्रवाल द्वारा महाराजा अग्रसेन का गीत प्रस्तुत किया गया। इस दौरान विचित्र वेशभूषा में प अयांश छामुनिया प्रथम, नव्या अग्रवाल द्वितीय रहे। नृत्य में सुवि गोयनका प्रथम, यक्षित जैन दूसरे स्थान पर रहे। मेहंदी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान मुस्कान व दूसरे स्थान पर सपना अग्रवाल रही। रंगोली प्रतियोगिता में नेहा प्रथम स्थान पर रही, दूसरे स्थान पर आयुषी रही। महिलाओं की नृत्य प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर आयुषी तथा द्वितीय स्थान पर शेखर गुप्ता और नेहा अग्रवाल रहे। शिखा गुप्ता द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया।

सभी विजेताओं को पुरस्कार और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। अंत में महिला अध्यक्ष श्रीमती गायत्री मित्तल एवं महामंत्री रीना मित्तल ने धन्यवाद दिया। कार्यक्रम में शालू, अंजलि, रिचा, संध्या, सारिका सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।

जिलाध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि अखिल भारतीय अग्रवाल संघठन जिला कोटा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर दोपहर 2 बजे मोदी कॉलेज से विशाल शोभायात्रा आयोजित की जाएगी। वहीं सायं 4 बजे मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित श्री महाराजा अग्रसेन धर्मशाला आरोग्य नगर पर सभा आयोजित होगी। जिसमें भामाशाह, प्रतिभा और मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया जाएगा।

शोभायात्रा मोदी कॉलेज से रवाना होकर जवाहर नगर, तलवण्डी, सर्किल, केशवपुरा, महावीर नगर चौराहा, घटोत्कच्छ चौराहा से होती हुई आयोजन स्थल श्री महाराजा अग्रसेन धर्मशाला पर पहुंचेगी। मार्ग में 151 स्थानों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं। विभिन्न स्थानों पर अलग-अलग संस्थाओं की ओर से शोभायात्रा का स्वागत किया जाएगा।

महाराजा अग्रसेन जयंती की प्रसादी तैयार
भारतीय अग्रवाल संगठन जिला कोटा की ओर से महाराजा अग्रसेन जयंती पर दी जाने वाली प्रसादी तैयार की जा रही है। जिला अध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि प्रसादी के लिए 700 किलो आटा, 150 किलो मावा, 140 किलो बेसन, 300 किलो आलू, 8 पीपे देसी घी, 20 पीपे तेल का प्रयोग किया जा रहा है।

अग्रसेन शिक्षण ट्रस्ट सौंपेगा दो स्टूडेंट्स को चेक
महाराजा श्री अग्रसेन शिक्षण ट्रस्ट की ओर से अग्रसेन धर्मशाला आरोग्य नगर पर आयोजित समारोह के दौरान दो स्टूडेंट्स को फीस के चेक सौंपे जाएंगे। अध्यक्ष महेंद्र गर्ग ने बताया कि राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय कोटा में बीटेक में थर्ड सेमेस्टर की पढ़ाई कर रही कंसुआ निवासी स्नेहा कुमारी तथा बीए की पढ़ाई कर रहे ध्रुव अग्रवाल को उनकी फीस के पुनर्भरण के लिए राशि के चेक दिए जाएंगे।