जोशी ने गहलोत पर भ्रष्टाचार और महिला अत्याचारों को लेकर जमकर किया प्रहार

0
49

भाजपा 1 अगस्त को जयपुर में अनेक मुद्दों को लेकर महा आंदोलन करेगी

कोटा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर रविवार को राजस्थान में भ्रष्टाचार और महिला अत्याचारों पर जमकर प्रहार किया। जोशी रविवार को कोटा दौरे पर आये थे। उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा 1 अगस्त को जयपुर में अनेक मुद्दों को लेकर महा आंदोलन करेगी।

उन्होंने कहा- गहलोत सरकार ने एक आरोपी को बचाने के लिए सलमान खुर्शीद को वकील बना दिया। गहलोत ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि बीजेपी नेताओं में अक्ल नहीं है। आरपीएससी को भंग नही किया जा सकता। कोटा दौरे पर रहने के दौरान रविवार को सीपी जोशी ने इस बयान को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा- जब राज्यपाल नियुक्ति करते हैं। राष्ट्रपति के पास उन्हें हटाने का अधिकार है। लग रहा है कि भ्रष्टाचार हुआ है। सामने सारी बातें हैं तो क्यों नहीं आगे तक सीएम सिफारिश करते।

जोशी ने कहा- जब व्यवस्था सही नहीं करना चाहते हैं तो साफ है कि आप इसमें शामिल हो। जोशी ने सीएम गहलोत की मोदी की मार्केटिंग को लेकर दिए बयान पर कहा- मोदी मार्केटिंग नहीं करते हैं। वह जो कहते हैं,. वो करते हैं। मोदी को मार्केटिंग करने की जरूरत नहीं है। वह तो जनता खुद कर देती है। मैं दावे के साथ कह सकता हूं कि देश में हर सेक्टर में जितने काम मोदी राज में हुए हैं। वह 60 साल में नहीं हुए। जनता का विश्वास मोदी में है। आप मोदी की नकल की कोशिश कर रहे हो, लेकिन जनता सब समझती है।

सीपी जोशी ने कहा कि राजस्थान में एक के बाद एक अपराध होता है तो गहलोत सरकारअपराधियों के साथ खडे़ होते हैं। उन्हें संबल देने की बात करते हैं। रेप की घटनाओं पर कहते हैं कि यह तो मर्दों का प्रदेश है। इसी राजस्थान के मर्दों ने महिलाओं की रक्षा के लिए अपने सिर कटवाए हैं। सरकार महिलाओं के साथ रेप एवं अत्याचार के मामलों को फर्जी बताकर झुठलाने की कोशिश करती है।

लाल डायरी कौनसी है
राजेन्द्र गुढा मामले में राजेन्द्र राठौड़ के साथ होने के मामले को लेकर सीपी जोशी ने कहा- क्या राठौड़ से पूछकर गुढा को मंत्री बनाया था। आप कुर्सी बचाने के लिए किस हद तक जा सकते हो। किस हद तक भ्रष्टाचार कर सकते हो। यह सामने आ चुका है। अभी तो जनता जानना चाहती है कि लाल डायरी कौनसी है। जो गुढा के जरीये मंगवाई थी।

जोशी ने कहा- कोई भी सरकार पांच साल के लिए चुनी जाती है। न की पांच महीने के लिए। सरकार चुने जाने के बाद जो घोषणा पत्र होता है। उसके आधार पर सरकार काम शुरू करती है।

सरकार के दो चेहरे हैं
साढे़ चार साल तक यह सरकार कहां थी। सरकार के दो चेहरे हैं। एक तरफ अकबर को महान बताती है। जब चुनाव आता है तो महाराणा प्रताप बोर्ड का गठन करती है। दूसरा एनसीआरटी ने किताबे बनाई जहां मुगल आक्रांताओं के पाठ हटा दिए। हमारे वीर शिरोमणि के नाम डाले तो डेढ़ करोड़ किताबों को हटा दिया।

चिरंजीवी में कितने लोगों को फायदा मिला। आयुष्मान भारत योजना नहीं होती तो लोगों को क्या फायदा मिलता। पहले दो बार सीएम रहे तब क्यों ऐसी योजना नहीं लाए। बीजेपी की जो योजनाएं थी प्रदेश में उन्हें बंद कर दिया।