Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 5632

OMG! कार एक्सिडेंट में बाल-बाल बचे बिग बी

नई दिल्ली। ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोई’ इस कहावत को बॉलीवुड के शहंशाह ने सही साबित कर दिया है। हाल ही में कोलकाता में 23 वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव कार्यक्रम के लिए पहुंचे। इस दौरान बिग बी की कार का एक्सिडेंट हो गया। लेकिन बिग बी के सिर पर भगवान का हाथ था, जिससे वह बाल-बाल बच गए। 

दरअसल हुआ यूं कि 23 वें फिल्म फेस्टिवल के उद्घाटन के दौरान बिग बी कोलकाता पहुंचे। लेकिन जब  प्रोग्राम के बाद वह शनिवार की सुबह एयरपोर्ट की ओर रवाना हुए तो रास्ते में उनकी कार मर्सिजीड का पिछला पहिया अलग हो गया और कार ने अपना नियंत्रण खो दिया। लेकिन बिग बी को खरोंच तक नहीं आई। 

बिग बी के साथ हुई इस घटना को लेकर ट्रेवल कंपनी को कारण बताओ नोटिस भेजा गया है। यह नोटिस राज्य सरकार द्वारा भेजा गया।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए बंगाल के सचिवालय के एक अधिकारी ने बुधवार को इस घटना की जानकारी दी है और बताया कि शनिवार की सुबह बच्चन मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट जा रहे थे तो डुफ्फेरिन रोड पर उनकी कार का पिछला पहिया निकल गया। 

जिस ट्रेवल एंजेसी ने कार उपलब्ध कराई थी, उसे राज्य सरकार द्वारा कारण बताओ नोटिस भेजा जा चुका है। खबर है कि कार का फिटनेस सर्टिफिकेट काफी दिन पहले एक्सपायर हो चुका था, उसके बाद भी कार को इस्तेमाल किया जा रहा था। 

तीन दिन बाद बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 32,829, निफ्टी 10,150 पर

नई दिल्ली। लगातार तीन दिनों तक गिरावट के साथ खुलने के बाद बाजार में गुरुवार को तेजी के साथ खुला। गुरुवार को सेंसेक्स 150 अंकों की बढ़त के साथ 32,829 पर खुला वहीं निफ्टी 10,150 अंकों पर खुला।

यूरोपीय शेयर बाजारों पर भी बिकवाली हावी रही। जबकि आज एशियाई बाजारों की शुरुआत मिलीजुली रही। वहीं अमेरिका में महंगाई बढ़ने से सोने में तेजी आई है। जबकि कच्चे तेल में नरमी का रुख देखने को मिल रहा है।

इन ग्लोबल संकेतों के बीच आज भारतीय बाजारों की शुरुआत तेजी के साथ हुई है। पिछले दो सत्रों में लगातार 8 पर्सेंट की गिरावट के बाद गुरुवार को 2 पर्सेंट की बढ़ोतरी की।

ऑरबिंदो फार्मा, टाटा मोटर्स, अंबुजा सीमेंट, टाटा स्टील्स, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एसबीआई शुरुआती गेनर्स में रहे जबकि कोल इंडिया, एचयूएल टैक्नॉलजीज और गेल काफी दबाव में थे। निफ्टी मिडकैप 0.4 प्रतिशत थी।

जूबिलेंट फूडवर्क्स 1.5 पर्सेंट ऊपर था, वहीं स्टॉक में ब्रोकेज हाउस काफी सकारात्मक रहा। अनिल धीरूभाई अंबानी ग्रुप के स्टॉक जैसे रिलायंस कम्यूनिकेशन, रिलायंस पावर, रिलायंस कैपिटल 2-4 पर्सेंट नीचे रहे, वहीं रिलायंस निप्पॉन ने 3 पर्सेंट की बढ़त हांसिल की।

कोटा में उद्योगों की हालत खराब, समस्याएं दूर की जाएं

उद्योग मेले के लिए उद्योग भारती से नहीं लेंगे 70 लाख, मदद भी करेंगे 25 लाख की-आयुक्त

कोटा। लघु उद्योग भारती की बैठक बुधवार को पुरुषार्थ भवन में हुई। जिसमें मुख्य अतिथि उद्योग विभाग आयुक्त कुंजीलाल मीणा थे। इस अवसर पर उद्यमियों ने आयुक्त से कहा कि कोटा के उद्योगों की हालत पहले से ही खराब है। जमीन नहीं मिलने से नए उद्योग नहीं पा रहे हैं। राजस्थान में भी एसआईआर लागू किया जाए। इससे उद्योग लगने में परेशानी नहीं हो।

एसएसआई के संस्थापक गोविंद राम मित्तल ने कहा कि राजस्थान में वाटर हार्वेस्टिंग का नियम थोपा गया है। यहां तो पठारी इलाका है। इससे उद्यमी केवल रीको को दिखाने के लिए इसकी औपचारिकता करता है। ऐसा नियम लगे ही क्यों, जिसका कोई मतलब नहीं हो।

उन्होंने लीज हाेल्ड राइट्स अन्य राज्यों की तरह लागू करने की मांग की। इससे व्यापारी का जमीन पर पूरा होल्ड होगा और अपनी मर्जी के अनुसार काम कर सकेगा। वहीं, उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र को हॉस्टल कोचिंग जोन घोषित करने के लिए भी कहा।

आयुक्त मीणा ने कहा कि वे उद्यमियों के वकील हैं और हर तरह से उनकी पैरवी करेंगे। सीएसआर एक्ट को सरकार बना चुकी है। जल्द ही उसके नियमों को पूरी तरह करके लागू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि उद्योग मेला जनवरी में जयपुर में लगेगा।

बैठक को सम्बोधित करते उद्यमी गोविंदराम मित्तल।

कोटा संभाग से लगे 50 स्टॉल
मीणा ने कहा इसके लिए विभाग ने लघु उद्योग भारती का 70 लाख रुपए माफ कर दिया है और 25 लाख की मदद भी की जाएगी, लेकिन कोटा संभाग से 50 स्टॉल लगनी चाहिए। इससे कोटा संभाग के प्रोडक्ट को नए प्लेटफॉर्म मिलेंगे।

उन्होंने उद्यमियों से जरूरतमंद बच्चों को इंजीनियर और मेडिकल पढ़ाई के लिए सीएसआर में मदद करने के लिए कहा। मीटिंग में लघु उद्योग भारती के अध्यक्ष विपिन सूद, प्रदेशाध्यक्ष ताराचंद गोयल, अचल पौद‌्दार, राजेंद्र जैन, राजेश गुप्ता, मुकेश गुप्ता मौजूद थे।

सीएसआर फंड से कराएंगे निशुल्क कोचिंग : मीणा
आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण जरूरतमंद परिवारों के बच्चे मेडिकल इंजीनियरिंग की कोचिंग नहीं कर पाते थे। अब राज्य सरकार कंपनियों के सीएसआर फंड से मिलने वाली राशि से ऐसे बच्चों को निशुल्क कोचिंग कराएगी। यह जानकारी उद्योग विभाग के आयुक्त कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसबिलिटी सचिव कुंजीलाल मीणा ने यहां दी।

वे बुधवार को टैगोर सभागार में विभिन्न कोचिंग संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं उद्यमियों के साथ आयोजित बैठक में ‘स्टूडेंट स्पोंसर प्रोग्राम’ के संबंध में चर्चा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी कंपनियों के लिए फायदे की 2 प्रतिशत राशि सीएसआर में खर्च करना जरूरी है। 

कोटा-जयपुर पैसेंजर अब 20 नवंबर से एक्सप्रेस हो जाएगी

0

रात 11.50 की जगह 12.05 पर रवाना होगी

कोटा। जयपुर-कोटा पैसेंजर ट्रेन 20 नवंबर से एक्सप्रेस में बदल जाएगी। ट्रेन की स्पीड अौसतन 85 किमी प्रति घंटे से बढ़कर 110 किमी प्रति घंटे होगी। कोटा से ट्रेन को रवाना करने के समय में भी बदलाव किया गया है। बदला समय 20 नवंबर से ही लागू होगा।

कोटा से ट्रेन अभी रात 11.50 बजे चलती है। 20 नवंबर के बाद ट्रेन कोटा से रात 12.05 बजे चलेगी। नए समय के अनुसार ट्रेन केशोरायपाटन में 12.20 बजे पहुंचेगी और एक मिनट बाद रवाना होगी। लाखेरी में ट्रेन 12.52 बजे पहुंचेगी दो मिनट रुकेगी।

इंद्रगढ़ सुमेरगंजमंडी में ट्रेन 1.06 बजे पहुंचेगी 1.08 बजे रवाना होगी। सवाईमाधोपुर में ट्रेन रात 1.50 बजे पहुंचकर 2.05 बजे रवाना होगी। अभी ट्रेन रात 2.10 बजे रवाना होती है। चौथ का बरवाड़ा ट्रेन रात 2.36 बजे पहुंचेगी।

ईसरदा 2.52 बजे वनस्थली निवाई 3.14 बजे, सांगानेर 3.58 बजे दुर्गापुरा 4.05 बजे जयपुर सुबह 4.45 बजे पहुंचेगी। जयपुर से ट्रेन रात 12.30 बजे रवाना होकर कोटा सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी। अब रेलवे नियमों के अनुसार इसकी तारीख में भी बदलाव होगा।

कैरियर निर्धारण के लिए कॉउंसलिंग कराना समय की जरूरत

0

कोटा। दी इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया-कोटा चैप्टर के चैयरमेन सीएमए एस. एन. मित्तल एवं सचिव सीएमए जय बंसल द्वारा इंस्टिट्यूट के विशेष केरियर काउन्सलिंग ड्राइव के तहत बुधवार को जेडीबी गर्ल्स कॉलेज एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय की छात्राओं एंव फेकल्टी के साथ कैरियर कॉउंसलिंग का आयोजन किया गया।

वर्कशॉप में जे डी बी कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रीता गुलाटी, युवा विकाश केंद्र प्रभारी डॉ.मनीषा शर्मा, डॉ. नवीन मित्तल, तथा राजकीय वाणिज्य कन्या महाविद्यालय की प्रिन्सिपल डॉ. सुषमा आहूजा उपस्थित थी।

वर्कशाप मे सीएमए कोटा चैप्टर चेयरमैन सीएमए एस एन मित्तल ने बताया कि आज के युग मे युवाओ को कैरियर निर्धारण के लिए कॉउंसलिंग कराना समय की जरूरत है। विद्यार्थी ऐसे कोर्स में दाखिला लेवे जिसमे कैरियर की अपार संभावनाएं हो। मित्तल ने सीएमए कोर्स के बारे में पावर पॉइंट प्रजेंटेशन द्वारा कोर्स की जानकारी दी

उन्होंने बताया कि यह संस्थान लागत एवं प्रबन्धन लेखाकार तैयार करता है, जिसकी सभी कम्पनीज को मेक इन इंडिया मिशन को साकार बनाने हेतु बहुतायत से जरूरत है।

सीएमए जय बंसल ने लागत लेखाकार संस्थान के केट कोर्स कि विस्तृत जानकारी दी। वर्कशॉप छात्राओं के भविष्य निर्धारण में मार्गदर्शक साबित होगी।

कमजोर उठाव से उड़द लुढ़का, धान में उछाल

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में बुधवार को माल की कुल आवक 1 लाख की रहीं । धान की आवक 80 हजार बोरी और लहसुन की आवक 5000 हजार कट्टे की रहीं । धान -1121 में 50 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी और उडद 100 रुपये प्रति क्विंटल मन्द रहा ।

गेहूं मिल 1550 से 1605 लोकवान 1600से 1700 पीडी 1650 से 1700 टुकडी 1600 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल।धान सुगंधा 2000 से 2350 पूसा 1 2200 से 2580 पूसा-4 (1121) 2500 से 3021 धान (1509) 2000 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल । 

सोयाबीन 2200 से 2735 सरसो 3200 से 3500 तिल्ली 5000 से 6600 मैथी 2000 से 2600 धनिया बादामी 3400 से 3850 ईगल 3600 से 4000 रंगदार 4000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल । मूंग 3300 से 3600 उडद 2400 से 3650 चना 4000 से 4600 चना काबुली 7000 से 10500 रुपये प्रति क्विंटल । 

चना पेपसी 4500 से 4800 चना मौसमी 4500 से 5000 मसूर 3000 से 3300 ग्वार 2500से 3350 मक्का नई 1000 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 800 रू से 3800 रुपये प्रति क्विंटल । 

तीन दिवसीय जयपुर फूड टेक 1 दिसंबर से

0

जयपुर। केन्द्र सरकार के एमएसएमई व राजस्थान के उद्योग विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आगामी 1 से 3 दिसम्बर तक जयपुर में तीन दिवसीय जयपुर फूड टेक का आयोजन किया जाएगा।

उद्योग आयुक्त व सीएसआर सचिव कुंजीलाल मीणा ने उद्योग भवन में आयोजित बैठक में फूड टेक 2017 का पोस्टर जारी किया और तैयारियों की समीक्षा की।

मीणा ने बताया कि जयपुर में आयोजित फूड टेक राष्ट्रीय स्तर का आयोजन होगा और इसमें राजस्थान सहित एक दर्जन प्रदेशों के उद्यमियों और संस्थाओं के भाग लेने की संभावना है।

उन्होंने बताया कि उद्योग विभाग के उद्यम प्रोत्साहन संस्थान के समन्वय से आयोजित इस नेशनल फेयर में प्रोसेस्ड फूड, मसाले आदि खाद्य सामग्री से लेकर रसोई और खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित उपकरण भी उपलब्ध होंगे।

इस अवसर पर केन्द्र सरकार की एमएसएमई के उप निदेशक विकास गुप्ता व प्रदीप औझा, उद्योग विभाग के संयुक्त निदेशक संजीव सक्सैना, एसएस शाह, सीएल वर्मा ने बताया कि जयपुर में आयोजित फूड टेक का यह चौथा संस्करण है।

वोडाफोन ने लॉन्च किया सुपर आईओटी

0

उद्योग जगत का पहला सम्पूर्ण आईओटी समाधान

नई दिल्ली। इंटरनेट मोबाइल फोन और लैपटॉप को कनेक्ट करने से लेकर आज स्मार्ट होम, वियरेबल टेकनोलॉजी और स्मार्ट सिटी तक लम्बी दूरी तय कर चुका है। इंटरनेट ऑफ थिंग्स यानि आईओटी डिजिटल बदलाव और डिजिटल इण्डिया का आधार है। एक अनुमान के अनुसार 2020 तक आईओटी का बाज़ार 9 बिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े तक पहुंच जाएगा।

उद्यमों को आईओटी में सक्षम बनाने के लिए वोडाफोन ने सुपर आईओटी का लॉन्च किया है। जिसमें आईओटी समाधान शामिल हैं।यह उद्योग जगत का पहला समाधान है जिसने डिवाइस, ऐप्लीकेशन, कनेक्टिविटी, सर्विस प्लेटफॉर्म, सपोर्ट एवं सिक्योरिटी (सुरक्षा) प्रबन्धन को सक्षम बनाया है।

सुपर आईओटी सम्पूर्ण समाधानों के माध्यम से इन सभी समस्याओं को हल करता है, डिवाइस, ऐप्लीकेशन, मैनेज्ड कनेक्टिविटी आदि सभी पहलुओं को कवर करता है। प्रदाता द्वारा पेश किया गया यह एकमात्र समेकित समाधान उद्यमी उपभोक्ताओं को उत्कृष्ट मूल्य प्रदान करता है।

सुपर आईओटी के साथ उद्यमों को कई आपूर्तिकर्ताओं एवं सेवा प्रदाताओं के प्रबन्धन की समस्याओं से नहीं जूझना पड़ेगा। वे ऐप्लीकेशन विकास, डिवाइस प्रबन्धन, एनालिटिक्स और ऐप्लीकेशन इनेबलमेन्ट प्लेटफॉर्म का लाभ उठा सकेंगे। वे मैनेज्ड कनेक्टिविटी के ज़रिए अपनी सम्पत्ति का प्रबन्धन एवं नियन्त्रण कर सकेंगे।

आईटी एक्सपो 2017 के दौरान वोडाफोन सुपर आईओटी का लॉन्च करते हुए वोडाफोन बिजनेस सर्विसेज़ के डायरेक्टर निक ग्लिडोन ने कहा, ‘‘आईओटी में ग्लोबल लीडर होने के नाते वोडाफोन विभिन्न क्षेत्रों जैसे ऑटोमोटिव, युटिलिटीज़, मैनुफैक्चरिंग, बैंकिंग और लॉजिस्टिक्स के साथ काम करता रहा है।

हमने सम्पूर्ण सुरक्षित समाधान की आवश्यकता को समझते हुए सुपर आईओटी एंटरप्राइज़ेज़ का लॉन्च किया जो आईओटी डिप्लॉयमेन्ट प्रक्रिया की जटिलताओं को दूर करेगा।वोडाफोन की पांचवीं सालाना आईओटी बैरोमीटर रिपोर्ट के अनुसार 81 फीसदी भारतीय संगठनों का मानना है कि आईओटी डिजिटल रूपान्तरण के लिए अनिवार्य है।

उद्यम भी इसके फायदों के बारे में जागरुक हो रहे हैं, वे समझ रहे हैं कि आईओटी कई तरह से उनके कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकता है और उनकी जटिल समस्याओं को सुलझा सकता है। यहां तक कि सही आईओटी समाधान की पहचान भी अपने आप में मुश्किल है, बाज़ार कई विक्रेताओं और प्लेटफॉर्म्स से भरा है।

शिक्षा नगरी कोटा जेईई-एडवांस्ड परीक्षा केंद्र से वंचित क्यों ?

0

पीसीसी महासचिव पंकज मेहता ने केंद्रीय एमएचआरडी मंत्री को पत्र भेजकर संभागीय मुख्यालय कोटा में ऑनलाइन जेईई-एडवांस्ड परीक्षा का सेंटर खोलने की मांग उठाई

कोटा । प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव पंकज मेहता ने बुधवार को केंद्रीय मानव संसाधन विकास मत्री प्रकाश जावेडकर को पत्र भेजकर मांग की कि राज्य के तीसरा बडे शहर व संभागीय मुख्यालय कोटा में जेईई-एडवांस्ड,2018 का ऑनलाइन परीक्षा केंद्र खोला जाए।

उन्होंने कहा कि यहां शांत शैक्षणिक वातावरण होने के कारण सभी राज्यों से प्रतिवर्ष 1.50 लाख से अधिक विद्यार्थी क्लासरूम कोचिंग तथा उच्च शिक्षा के लिए आते हैं। शिक्षा नगरी में 10 हजार से अधिक मेधावी विद्यार्थी जेईई-एडवांस्ड में चयनित होते हैं, ऐसे में यहां परीक्षा केंद्र नहीं खोलना शिक्षकों व विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने एक आईआईटी रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कोटा आईआईटी के मुंबई जोन में आता है, इसीलिए इस जोन से प्रतिवर्ष सर्वाधिक परीक्षार्थी जेईई-एडवांस्ड परीक्षा में चयनित होते हैं। यहां के डेढ़ लाख कोचिगं विद्यार्थियों में बड़ी संख्या में गर्ल्स भी हैं। उन्हें भीषण गर्मी में बाहरी केंद्रों पर पेपर देने जाने में कई परेशानियां उठानी पड़ती है।

परीक्षा केंद्र की सुविधा कोटा में नहीं मिलने से बच्चों के अभिभावकों को सुदूर राज्यों से दो दिन पहले कोटा आना पड़ता है।  जेईई-मेन में प्रतिवर्ष कोटा से लगभग 50 हजार परीक्षार्थी पेपर देते हैं, उसमें से चयनित शीर्ष 10,000 परीक्षार्थियों को एक दिन पहले ट्रेनों से दूसरे शहरों में जाना पडे़गा।

इतनी बडी संख्या में ट्रेनों में रिजर्वेशन नहीं मिलने से बच्चे 46 डिग्री तापमान में बसों व टेक्सियों में जोखिम भरी यात्रा करने पर विवश होते हैं, जिससे उन पर मानसिक तनाव बढता है। लिहाजा विद्यार्थियों के हित में कोटा में इस प्रमुख प्रवेश परीक्षा का सेंटर खोला जाए।

टोंक व पाली में सेंटर तो कोटा में क्यों नहीं
मेहता ने आश्चर्य जताया कि आईआईटी संयुक्त प्रवेश बोर्ड ने राज्य के सभी परीक्षार्थियों को अवसर देने के लिए टोंक, पाली, भीलवाड़ा व सीकर जैसे छोटे शहरों में भी परीक्षा केंद्र घोषित कर दिए जबकि कोटा संभागीय मुख्यालय होने के बावजूद चारों जिलों के हजारों मेधावी विद्यार्थियों की अनदेखी कर दी गई।

कांग्रेस सेंटर को लेकर जनआंदोलन करेगी
देश में सेंटर चयन करने के मापदंड एक समान रखे जाएं ताकि कहीं कोई भेदभाव न हो। पहले भी शिक्षा नगरी में परीक्षा की सुरक्षा व गोपनीयता को लेकर कोई खतरा नहीं रहा।

उन्होंने कहा कि राज्य के 10 शहरों में ऑनलाइन परीक्षा केंद्र घोषित हुए तो कोटा में क्यों नहीं। यदि एमएचआरडी ने कोटा के मेधावी विद्यार्थियों के साथ भेदभाव जारी रखा तो कांग्रेस सेंटर को लेकर जनआंदोलन करेगी।