Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 5631

कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल मन्दा

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल मन्दा रहे।  लहसुन की आवक 8000 हजार कट्टे और धान की आवक 70 हजार बोरी की रहीं ।

माल की कुल आवक 1लाख बोरी रहीं ।  गेहूं मिल 155 0से 1570 लोकवान 1600 से 1700 पीडी 1650 से 1700 टुकडी 1600 से 1750 रुपये प्रति क्विंटल। 

धान सुगंधा 2000 से 2350 पूसा -1 2200 से 2600 पूसा-4 (1121) 2500 से 3021धान (1509) 2000 से 2600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 2200 से 2721 सरसो 3200 से 3500 तिल्ली 5000 से 6600 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2000 से 2600 धनिया बादामी 3400 से 3850 ईगल 3600 से 4000 रंगदार 4000 से 5000 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 3300 से 3600  रुपये प्रति क्विंटल। 

उडद 2400 से 3650 चना 4000से 4600 चना काबुली 7000 से 10500 चना पेपसी 4500 से 4800 चना मौसमी 4500 से 5000 मसूर 3000 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल।

ग्वार 2500से 3350 मक्का नई 1000 से 1200 जौ 1100 से 1200 ज्वार 1300 से 2000 रुपये प्रति क्विंटल।  लहसुन 800 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

तीन दिन की तेजी के बाद सोना सस्ता , जानिए कितने गिरे दाम

नई दिल्ली/ कोटा । सोने की कीमतों में लगातार तीन दिनों से जारी तेजी पर ब्रेक लगा है। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोना 100 रुपये घटकर 30525 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर आ गया है। यह गिरावट कमजोर वैश्विक संकेत और घरेलू ज्वैलर्स की ओर से घटी मांग के चलते देखने को मिली है।

वहीं चांदी भी 75 रुपये की गिरावट के साथ 40650 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है। कीमतों में गिरावट इंडस्ट्रीयल यूनिट्स और सिक्का निर्माताओं की ओर से कमजोर उठान के चलते देखने को मिली है। अमेरिका में इकोमॉमिक डेटा के उम्मीद से बेहतर आने के बाद अगले महीने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के आसार दिख रहे हैं।

इससे सोने की कीमतों में गिरावट आई है। इसके अलावा स्थानीय ज्वैलर्स और रिटेलर्स की ओर से घटी मांग भी इसका एक कारण है। वैश्विक स्तर पर सिंगापुर में सोना 0.07 फीसद की कमजोरी के साथ 1276.70 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर आ गया है।

वहीं देश की राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 30525 रुपये और 30375 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। जानकारी के लिए बता दें कि बीते तीन सत्रों में सोने की कीमतों में 175 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी।

गिन्नी, हालांकि, 24700 रुपये प्रति आठ ग्राम के स्तर पर बरकरार रही है। चांदी तैयार 75 रुपये की कमजोरी के साथ 40650 रुपये प्रति किलो और साप्ताहिक आधारित डिलिवरी 135 रुपये की कमजोरी के साथ 30650 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर आ गई है।

कोटा सर्राफा 
चांदी 40000 रुपये प्रति किलोग्राम
सोना केटबरी 30400 रुपए प्रति दस ग्राम, 35460 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 30550 रुपए प्रति दस ग्राम, 35630 रुपये प्रति तोला।

सेंसेक्स 346 अंक उछल कर 33,107 पर बंद

मुंबई। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स गुरुवार को 346 अंक के उछाल के साथ एक बार फिर 33,000 अंक के स्तर को पार कर 33,107 अंक पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज की अगुआई में सेंसेक्स में उछाल आया।

इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक लाभ में रहा। इससे पिछले तीन दिन सेंसेक्स में गिरावट आई थी। बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स एक समय दिन के उच्चस्तर 33,165.15 को छूने के बाद अंत में 346.38 अंक या 1.06 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,106.82 अंक पर बंद हुआ। यह 10 नवंबर के बाद सेंसेक्स का उच्चस्तर है। उस दिन सेंसेक्स 33,314.56 अंक चढ़ा था।

निर्यात के कमजोर आंकडों, ऊंची मुद्रास्फीति और कुछ कंपनियों के दूसरी तिमाही के कमजोर नतीजों से इससे पिछले 3 सत्रों में सेंसेक्स 554.12 अंक टूटा था। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 96.70 अंक या 0.96 प्रतिशत की बढ़त के साथ 10,214.75 अंक पर पहुंच गया।

कारोबार के दौरान इसने 10,232.25 अंक का उच्चस्तर और 10,139.20 अंक का निचला स्तर भी छुआ। एक नवंबर के बाद सेंसेक्स और निफ्टी ने एक दिन की सबसे अधिक बढ़त दर्ज की है।

विजय माल्या की यूबीएचएल के बैंक, डीमैट, म्युचुअल फंड खाते कुर्क

0

नई दिल्‍ली। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कर्ज लौटाने में चूक करने वाले शराब कारोबारी विजय माल्या की अगुवाई वाली यूनाइटेड ब्रुअरीज होल्डिंग लिमिटेड (यूबीएचएल) से 18.5 लाख रुपये की वसूली के लिए उसके बैंक खातों के अलावा शेयर और म्युचुअल फंड हिस्सेदारी को कुर्क करने का आदेश दिया है।

यह फैसला इसलिए लिया गया है कि यूबीएचएल उसके ऊपर लगाए गए जुर्माने को अदा करने में विफल रही है। सेबी ने खुलासा नियमों को पूरा नहीं करने के लिए कंपनी पर 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया था।

कंपनी पर कुल बकाया 18.5 लाख रुपये हो गया है। इसमें 15 लाख रुपये जुर्माना और 3.5 लाख रुपये का ब्याज शामिल है। इसके अलावा 1,000 रुपये वसूली की लागत है।

सेबी के 13 नवंबर को जारी आदेश के अनुसार बैंकों, डिपाजिटरीज और म्युचुअल फंडों को यूबीएचएल के खाते से निकासी की अनुमति नहीं देने का निर्देश दिया गया है। हालांकि इन खातों में पैसा जमा कराने की अनुमति होगी।

बंबई शेयर बाजार के ताजा आंकड़ों के अनुसार दिसंबर, 2016 तक यूबीएचएल में निजी हैसियत से माल्या की हिस्सेदारी 7.91 प्रतिशत थी। वहीं विभिन्न इकाइयों के जरिये प्रवर्तकों की हिस्सेदारी 52.34 प्रतिशत थी। माल्या 2 मार्च, 2016 को ब्रिटेन चले गए थे।

फ्लिपकार्ट ने लॉन्च किया ‘मेड फॉर इंडिया‘ बिलियन कैप्चर+ स्मार्टफोन

0

कोटा। फ्लिपकार्ट ने भारत के बड़े ईकॉमर्स बाजार में ‘मेड फॉर इंडिया‘ स्मार्टफोन – ‘बिलियन कैप्चर+‘ को लॉन्च किया है। इसे खासतौर से भारतीय ग्राहकों की अनूठी जरूरतों को पूरा करने के लिए विकसित किया है। ‘बिलियन कैप्चर$‘ की डिजाइन, अभियांत्रिकी, उत्पादन और परीक्षण भारत में ही किया गया है।

‘बिलियन कैप्चर+ को फ्लिपकार्ट पर लाखों ग्राहकों की समीक्षाओं का विश्लेषण करने के बाद लाया गया है। ‘बिलियन कैप्चर+‘ की शीर्ष खूबियां में 13 एमपी+13 एमपी ड्युअल रियर कैमरा, क्विक चार्ज के साथ लंबे समय तक चलने वाली बैटरी, मल्टीटास्किंग के लिए दमदार स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसरफ्री अनलिमिटेड क्लाउड स्टोरेज, और नवीनतम एंड्रॉयड नौगट का संयोजन है।

इस फोन में प्रीमियम मेटल बॉडी दी गई है जिसमें कर्व्स और इस्तेमाल में आसानी के लिए पीछे की ओर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। सचिन बंसल, सह-संस्थापक एवं कार्यकारी चेयरमैन, फ्लिपकार्ट ने बताया, कैप्चर$ की खूबियों को भी फ्लिपकार्ट के लाखों ग्राहकों की समीक्षाओं से मिले डेटा का विश्लेषण कर तैयार किया गया है।

कुछ ही वास्तविक ड्युअल कैमरा फोन प्रमुख खूबियों के संयोजन की पेशकश करते हैं।ऋषिकेश थीटे, कैटेगरी हेड, बिलियन ने बताया, ‘‘भारतीय स्मार्टफोन खरीदारों पर किये व्यापक शोध में खुलासा हुआ है कि बैटरी खत्म होना, कैमरा, स्टोरेज आदि उनकी सबसे प्रमुख समस्यायें हैं। इन्हें ध्यान में रखते हुये बिलियन कैप्चर$ को विकसित किया है ।‘‘

‘बिलियन कैप्चर+‘ में 13एमपी+13 एमपी का ड्युअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका शक्तिशाली रियर कैमरा आरजीबी एवं मोनोक्रोम सेंसर्स से संयोजित किया गया है जोकि इंसान की आंख की तरह काम करता है और ड्युअल टोन फ्लैश हर बारीकी के साथ वाइब्रैंट रंगों को कैद करता है।

यह कई अन्य प्रमुख खूबियों के साथ आकर्षक तस्वीरें लेता है। इनमें ‘सुपर नाइट मोड‘ – रात में भी दुगुनी लाइट कैप्चर करता है, ‘पोट्रेट मोड‘ – स्पष्ट बैकग्राउंड हाइलाइट्स के लिए, और ‘डेफ्थ ऑफ फील्ड‘ – ड्युअल सेंसर्स के साथ हर बारीक जानकारी कैप्चर करता है और तस्वीर में असली गहराई लेकर आता है, शामिल हैं।

इस स्मार्टफोन में 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जोकि बिना किसी बाधा के दो दिनों तक चल सकती है। इसका यूएसबी टाइप सी चार्जर क्विक चार्जन्न् से लैस है और फोन को महज 15 मिनट चार्ज करने पर 7 घंटों की शानदार बैटरी लाइफ देता है।

‘बिलियन कैप्चर+‘ दो कॉन्फिगुरेशंस – 3जीबी रैम+32जीबी रॉम, कीमत 10,999 रूपये और 4जीबी रैम+64 जीबी रॉम, कीमत 12,999 रूपये में उपलब्ध होगा। दोनों वैरिएंट दो रंगों -मिस्टिक ब्लैक और डेजर्ट गोल्ड में उतारे गये हैं।

फोर्ब्स के 50 अमीर परिवारों की सूची में मुकेश अंबानी परिवार शामिल

0

नई दिल्ली । बुधवार को फोर्ब्स ने एशिया के 50 सबसे अमीर परिवारों की सूची जारी की है। इसमें पहले पायदान पर मुकेश अंबानी का परिवार है। इनकी नेट वर्थ 19 बिलियन डॉलर से बढ़कर 44.8 बिलियन डॉलर हो गई है। दूसरे नंबर पर दक्षिण कोरिया की सैमसंग का ली-परिवार है।

उनकी नेट वर्थ 11.2 बिलियन डॉलर से बढ़कर 40.8 बिलियन हो गई है। साथ ही बीते वर्ष की तुलना में सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स के शेयर्स में 75 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

फोर्ब्स की ओर से तैयार की गई एशिया के 50 सबसे अमीर परिवार की सूची में हॉन्ग कॉन्ग का कॉक परिवार  सूची में तीसरे स्थान पर है और इनकी नेट वेल्थ 40.4 बिलियन डॉलर है। थाईलैंड के चाराओं पोकफंड समूह का चियारावानोंत परिवार इस लिस्ट में चौथे नंबर पर है।

इनकी नेट वर्थ 36.6 बिलियन डॉलर है। जानकारी के लिए बता दें कि एशिया में टॉप 10 की सूची में अंबानी परिवार एकलौता भारतीय परिवार है। फोर्ब्स के मुताबिक किसी भी परिवार का डॉलर और फीसद के मामले में अंबानी परिवार जितना इजाफा नहीं देखा गया है।

उल्लेखनीय है कि मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर्स में तेजी रिफाइनिंग मार्गिन में सुधार और इसकी टेलिकॉम इकाई की बढ़ी मांग के चलते देखने को मिली है। वर्ष 2016 में जियो के लॉन्च के बाद से अबतक कंपनी के कुल सब्सक्राइबर्स की संख्या बढ़कर 140 मिलियन हो गई है।

भारत के सबसे ज्यादा परिवार
फोर्ब्स की इस सूची में तीसरी बार भारत के सबसे ज्यादा परिवार हैं। इस बार इनकी संख्या 18 रही है। इस सूची में अन्य अमीर भारतीय परिवारों में प्रेमजी (रेंक 11, नेट वर्थ 19.2 बिलियन डॉलर), हिंदुजा (रैंक 12, नेट वर्थ 18.8 बिलियन डॉलर), मित्तल परिवार (रैंक 14, नेट वर्थ 17.2 बिलियन डॉलर), मिस्त्री (रैंक 16, नेट वर्थ 16.1 बिलियन डॉलर) और बिड़ला (रैंक 19. नेट वर्थ 14.1 बिलियन डॉलर) शामिल हैं।

WhatsApp के डिलीट मैसेज को पढ़ने का तरीका जानिए

0

नई दिल्ली । प्रमुख सोशल मैसेजिंग एप व्हाट्सएप ने हाल ही में मैसेज रिकॉल या ‘डिलीट फॉर एव्रीवन’ नाम से नया फीचर जारी किया है। इस फीचर की मदद से यूजर्स गलती से भेजे गए मैसेज को रिकॉल कर सकते हैं। अगर आपकी ओर से भेजा गया मैसेज रिसीवर पढ़ भी लेता है तो भी इस फीचर की मदद से उसे डिलीट किया जा सकता है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप व्हाट्सएप से डिलीट किए गए मैसेज को भी पढ़ सकते हैं? हम अपनी इस खबर में आपको डिलीट किए जा चुके मैसेज को पढ़ने का तरीका बताने जा रहे हैं।

डिलीट मैसेज को कैसे पढ़े:
आपको बता दें कि डिलीट किए हुए मैसेज एंड्रॉयड सिस्टम के नोटिफिकेशन रजिस्टर में स्टोर रहते हैं। जिसे पढ़ने के लिए आपको बस रिकॉर्ड देखने की जरुरत है।

इसके लिए आपको गूगल प्ले स्टोर से ‘नोटिफिकेशन हिस्ट्री’ नाम की एप को अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करनी होगी। अब आपको इस एप में व्हाट्सएप में आए मैसेज को पढ़ने की अनुमति देनी होगी। इसके बाद नोटिफिकेशन हिस्ट्री सेटिंग्स से व्हाट्सएप नोटिफिकेशन रिकवर करके आप मैसेज को पढ़ सकते हैं।

एप को इंस्टॉल करने बाद आपको मोबाइल पर आए नोटिफिकेशन के साथ एक एडवांस ऑप्शन मिलेगा, जिसे टैप कर आप नोटिफिकेशन को पढ़ सकते हैं। अगर सेंडर ने मैसेज डिलीट कर दिया है तो भी रिसीवर इसमें मैसेज को पढ़ सकता है। हालांकि, इसमें कुछ शर्तें भी शामिल हैं।

जैसे कि फोन को रिस्टार्ट कर देने पर यूजर व्हाट्सएप के डिलीट मैसेज को नहीं पढ़ सकेंगे। इसके अलावा इसमें 100 कैरेक्टर के बाद के मैसेज को आप रिकवर नहीं कर सकते।

यह ट्रिक सिर्फ एंड्रॉयड डिवाइस के लिए ही है
इसके अलावा कुछ ऐसी एप्स भी मौजूद हैं जो आपके बेहद काम आ सकती हैं। हम आपको Primo एप के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके जरिए अगर आप चाहें तो अपना असली नंबर बताए बिना किसी से भी चैट कर सकते हैं। चैट करते समय सामने वाले को आपका नंबर तो दिखाई देगा लेकिन वो नंबर आपका नहीं होगा।

जानिए स्टेप बाइ स्टेप तरीका:
-सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाएं और Primo एप को सर्च करें। अब इसे अपने स्मार्टफोन में इंस्टॉल करें और साइन बटन पर क्लिक कर अपना अकाउंट बनाएं।

-इस प्रक्रिया के बाद, आपको अपना मोबाइल नंबर एंटर करना होगा। इसके बाद आपको 6 अंकों का एक वेरिफिकेशन कोड आएगा और एप आपका मोबाइल नंबर वेरिफाई करेगा।

-अब आपको अपना नाम, यूजर नेम और पासवर्ड डालना होगा और कुछ अन्य जानकारियां भी देनी होंगी।
साइन इन करने के बाद, आपको आपके ईमेल आईडी को वेरिफाई करने के लिए मेल आएगा। मेल आईडी वेरिफिकेशन पूरी होने के बाद आप एप पर रिडायरेक्ट हो पाएंगे।

-एप में साइन इन होने के बाद, अपने प्रोफाइल में जाएं और Primo US Phone Number ऑप्शन पर टैप करें।
पूरी प्रक्रिया होने के बाद आपसे पैकेज को खरीदने को कहा जाएगा। उसमें से फ्री टायल को चुनें।

इसके बाद आपको एक US Number दिया जाएगा जिसका इस्तेमाल आप अपने व्हाट्सएप पर कर सकते हैं।
अब इस नए नंबर से व्हाट्सएप पर एक नया अकाउंट बनाएं और अकाउंट वेरिफिकेशन के लिए ‘Call Me’ ऑप्शन पर क्लिक करें।

-आपको कॉल के जरिए एक नया कोड दिया जाएगा। कोड को एंटर कर अपना अकाउंट वेरिफाई करें।
अब आप किसी भी नए नाम और प्रोफाइल पिक्चर से नया अकाउंट बना सकते हैं।

-इस पूरी प्रक्रिया के होने के बाद, आप जिसे चाहें मैसेज कर सकते हैं और आपका नंबर उसे नहीं दिखाई देगा।

देश में पहले कोस्टल इकनॉमिक जोन बनने का रास्ता साफ

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने देश के पहले बड़े कोस्टल इकनॉमिक जोन (सीईजेड) को मंजूरी दे दी है। यह सीईजेड जवाहर लाल नेहरू पोर्ट में डिवेलप किया जाएगा।

सरकार की योजना इस तरह के 14 इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को स्थापित करने की है। इन इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स को डिवेलप करके सरकार मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देना चाहती है। साथ ही सरकार इन जोनों में ज्यादा-से-ज्यादा रोजगार के मौके उपलब्ध करवाना चाहती है।

अधिकारियों ने बताया कि लगभग 2,00 हेक्टेयर में प्रस्तावित इस सीईजेड के लिए ऑटो, टेलिकॉम आईटी आदि की 45 कंपनियां बोली लगाएंगी। इस प्रॉजेक्ट के बारे में बात करते हुए एक अधिकारी ने कहा, ‘इस प्रॉजेक्ट के पहले चरण में कुल 15,000 करोड़ का निवेश किया जाएगा। सरकार की योजना 1.5 लाख ने जॉब्स पैदा करने की भी है।

हमारी कोशिश है कि बड़ी कंपनियां यहां आए। बड़ी कंपनियों के पास बेहतरीन टेक्नॉलजी होती है, साथ ही वे अपने साथ भारी मात्रा में कैपिटल भी लेकर आतीं हैं। केंद्र सरकार ने पिछले साल बंदरगाहों के पास इंडस्ट्रियल क्लस्टर्स के विकास के लिए चल ही सागरमाला परियोजना के तहत 14 सीईजेड बनाने की अनुमति दी है।

सीईजेड का उद्देश्य बंदरगाहों पर बिजनस का बेहतर माहौल तैयार करना है। इसके लिए एक्सपोर्ट और इंपोर्ट की सुविधा बेहतर की जाएगी। इन्वाइरनमेंटल क्लियरंस की प्रक्रिया को भी असान बनाया जाएगा। जवाहर लाल नेहरू पोर्ट देश के सबसे व्यस्त बंदरगाहों में से एक है। अभी यहां से देश में होने वाले 40 फीसदी एक्सपोर्ट-इंपोर्ट का काम होता है।

इस बंदररगाह के पास भारी मात्रा में खाली जमीन भी है। इसीलिए सबसे पहले सीईजेड के लिए इस महत्वपूर्ण बंदरगाह का चुनाव सरकार द्वारा किया गया है। सीईजेड के विकास का प्लान नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया सबसे पहले लेकर आए थे।

पद्मावती विवाद : करणी सेना ने दी दीपिका को नाक काटने की धमकी

लखनऊ। फिल्म ‘पद्मावती’ का विरोध कर रही करण सेना ने बॉलिवुड ऐक्ट्रेस दीपिका पादुकोण पर हमले की धमकी दी है। करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र नाथ ने कहा, ‘हमें उकसाना जारी रखा गया तो हम दीपिका की नाक काट देंगे। हमने 1 दिसंबर को फिल्म के रिलीज के दिन भारत बंद का भी ऐलान किया है।’ 

राजस्थान में भी करणी सेना के एक और नेता महिपाल मकराना ने भी दीपिका को यह धमकी दी। बता दें कि दीपिका ने फिल्म के विरोध की आलोचना करते हुए कहा था कि कोई भी पद्मावती को रिलीज होने से रोक नहीं सकता है। यही नहीं उन्होंने कहा था कि लगता है हम एक देश के तौर पर पीछे जा रहे हैं।

करणी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र नाथ ने गुरुवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि फिल्म पद्मावती में हिंदुओं की भावनाओं को आहत करने का काम किया गया है। उन्होंने कहा कि भंसाली को फिल्म के लिए दुबई से फंड मिला है।

पाकिस्तान में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम ने दुबई के जरिए फिल्म की फंडिंग की है। उन्होंने कहा कि करणी सेना फिल्म को किसी भी कीमत पर रिलीज नहीं होने देगी। बता दें कि पद्मावती फिल्म में अभिनेता रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी, रानी पद्मिनी के किरदार में दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर रानी पद्मिनी के पति राजा रत्न सिंह के किरदार में हैं।

करणी सेना के अध्यक्ष ने 1 दिसंबर को फिल्म के रिलीज के दिन भारत बंद की बात भी कही। उन्होंने कहा कि 1 दिसंबर को करणी सेना भारत बंद करेगी। लोगों को अहिंसा के साथ में समझाया जाएगा। खून से लिखी चिट्ठी हर डीएम और सिनेमाघरों को देने की अपील की है। पीएम मोदी से फिल्म को रोकने की अपील की।

दीपिका ने कहा था, कोई रिलीज को रोक नहीं सकता
इससे पहले मंगलवार को फिल्म की लीड ऐक्ट्रेस और पद्मावती का किरदार निभाने वाली दीपिका पादुकोण ने कहा था कि फिल्म को रिलीज होने से कोई रोक नहीं सकता। यह सिर्फ पद्मावती की नहीं बल्कि बड़ी लड़ाई। दीपिका के इस बयान पर बीजेपी नेता सुब्रमण्यन स्वामी ने उन्हें अनपढ़ करार देते हुए उनकी नागरिकता पर सवाल उठाया था।

अब आपकी प्रॉपर्टी का ‘डिजिटल एड्रेस’ तैयार करेगी सरकार

0

नई दिल्ली। अब सरकार आपकी रिहायश और व्यवसाय करने की जगह का डिजिटल एड्रेस तैयार करेगी ठीक वैसे जैसे आपकी व्यक्तिगत पहचान के लिए आधार कार्ड नंबर दिया गया है। इसके लिए संचार मंत्रालय ने एक पायलेट प्रोजेक्ट शुरू किया है।

डिजिटल एड्रेस में छह अंकों का एक एड्रेस होगा जो लोगों के पते की पहचान बन जाएगा। शुरुआत में तीन पोस्टल कोड पर यह काम किया जा रहा है, इसमें एक दिल्ली और दूसरा नोएडा का है।

पोस्टल एड्रेस डिजिटल होने पर पता लग सकेगा कि प्रॉपर्टी किसके नाम पर है, उसका टैक्स रिकॉर्ड भी देखा जा सकेगा और यह भी पता लग सकेगा कि उस प्रॉपर्टी पर बिजली-पानी और गैस कनेक्शन है या नहीं। सरकार यह काम ‘मैप माई इंडिया’ नाम की कंपनी के साथ मिलकर कर रही है।

कैसा होगा डिजिटल एड्रेस: मानिए कि किसी का एड्रेस 147, पॉकेट XX, 2A, जनकपुरी है तो इसका डिजिटल एड्रेस 8GDTYX कुछ इस तरह होगा। जो कि काफी छोटा और सरल होगा। मैप माई इंडिया इस काम के लिए इसरो और नेशनल सेटलाइट इमेजरी सर्विस ‘भुवन’ की मदद ले रही है।