Monday, July 13, 2026
Home Blog Page 4810

अन्तर्राज्यीय एटीएम क्लोन गिरोह पकड़ा, हवाई यात्रा कर पहुंचते थे ठगी करने

टोंक। जिले की सदर थाना पुलिस ने एटीएम क्लोन कर ठगी करने वाली अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों से कई फर्जी एटीएम कार्ड और लग्जरी गाड़ी बरामद की गई है। आरोपी विभिन्न राज्यों में एटीएम क्लोन करने की वारदातों को अंजाम देने के लिए महंगी लक्जरी गाड़ी व हवाई यात्रा का उपयोग कर शहरों में पहुंचते थे।

महानिरीक्षक पुलिस अजमेर रेंज संजीब नार्जरी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप कुमार नायक (27), संदीप उर्फ जल्ला सांसी (19) एवं सोनू सांसी (24) है। ये तीनों हरियाणा के रहने वाले है। इनके कब्जे से कई फर्जी एटीएम कार्ड बरामद हुए है। इनके कब्जे से एक्सयूवी कार को जप्त की गई है।

यह तीनों राजस्थान में चूरू, झून्झूनू, सीकर, नागौर ,अजमेर, जयपुर, बून्दी, कोटा, उदयपुर, बांसवाडा व आन्ध्रप्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश में एटीएम क्लोन व एटीएम बदलने की कई वारदातों कर चुके है। इसके लिए ये तीनों लग्जरी कार किराए पर लेकर या हवाई यात्रा कर ठगी करने शहरों में पहुंचते है।

पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने बताया कि ये आरोपी काफी शातिर तरीके से एटीएम में जाकर एटीएम से पैसा निकालते समय मोबाईल से एटीएम का वीडियो बनाकर एटीएम नम्बर व पासवर्ड चुरा लेते है। जिससे दूसरा एटीएम तैयार कर अन्य राज्यों में जाकर पैसा निकालते है। जब एटीएम की लिमिट पूरी हो जाती है।

अन्य खातों में राशि का ट्रांसफर कर एटीएम से राशि निकाल लेते है व एटीएम में किसी बुजूर्ग या जो एटीएम के बारे में नही समझते है। उनसे मदद के बहाने एटीएम लेकर एटीएम को बदल लेते है व दूसरा एटीएम दे देते है व ऐसे एटीएम का चयन करते है जिसमें भीड़भाड़ ज्यादा हो और सुरक्षा गार्ड नही होंता है।

आईजी नार्जरी ने बताया कि एटीएम क्लोनिंग कर ठगी करने की घटनाओं के खुलासा व आरोपियों की धरपकड़ के लिए टोंक एसपी चूनाराम जाट के निर्देशन में एएसपी पुष्पेन्द्र सिंह शेखावत, सीओ टोंक रामकल्याण मीणा के नेतृत्व में थानाधिकारी सदर नेमीचन्द के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया था। जिन्होंने सायबर तकनीक के आधार पर इस गैंग का खुलासा किया।

इंदौर बाजार: खाद्य तेलों में सुधार, कपास्या खली टूटी

इंदौर।स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को मूंगफली तेल के साथ सोयाबीन रिफाइंड तेल में (सोमवार की तुलना में) ग्राहकी सुधार लिए रही। तिलहन में सोयाबीन 25 रुपये प्रति क्विंटल सस्ता बिका। पशु आहार कपास्या खली के भाव में 25 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी की कमी हुई।

तिलहन सरसों 3750 से 3800रायडा 3300 से 3400सोयाबीन 3700 से 3750 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1060 से 1080, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 725 से 728, पाम तेल 645 से 648 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 1825, देवास 1825, उज्जैन 1825, खंडवा 1800, बुरहानपुर 1800, अकोला 2700 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 695 से 700, महाराष्ट्र 695 से 700, तथा गुजरात 710 से 715 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर किराना: शक्कर में खरीदी कमजोर, हल्दी में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को शक्कर में ग्राहकी कमजोर होने से भाव 10 रुपये प्रति क्विंटल कम हुए। हल्दी में शादी-ब्याह वालों की ग्राहकी से दो रुपये प्रति 50 किलोग्राम (सोमवार के तुलना में) तेजी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को नौ गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर गोला:शक्कर 3380 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 187 से 203 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2300 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी:हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 95 से 110, पिसी 150 से 170 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना:साबूदाना 6500 से 8000, पैकिंग में 8400 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। आटा-मैदा:गेहूं आटा 1110 से 1120, तन्दूरी आटा 1340 से 1350, मैदा 1160 से 1170, रवा 1260 से 1270, चना बेसन 3090 से 3100 तथा बटला बेसन 2750 से 2760 रुपये प्रति 50 किलोग्राम।

इंदौर मंडी : चना, मसूर, तुअर, मूंग और उड़द में गिरावट

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना 25 रुपये, मसूर 75 रुपये, तुअर (अरहर) 100 रुपये, मूंग 150 रुपये और उड़द 200 रुपये प्रति क्विंटल (सोमवार की तुलना में) की भाव कमी दर्ज की गई। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को छह हजार बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन:चना (कांटा) 4600 से 4625, चना (देसी) 4500 से 4525, डबल डॉलर 5000 से 5500, मसूर 4300 से 4325, हल्की 4000 से 4050, बटला (मटर) 4450 से 4500, मूंग 6400 से 6550, हल्की 5500 से 5800, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5500 से 5800, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6200 से 6300, उड़द 5400 से 5500, हल्की 4200 से 4300 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल:तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 7500 से 7700, तुअर दाल फूल 7900 से 8100, तुअर दाल बोल्ड 8300 से 8500, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5950 से 6150, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5400 से 5500मूंग दाल 8050 से 8250, मूंग मोगर 8550 से 8750 उड़द दाल 7400 से 7600, उड़द मोगर 7600 से 7800 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज:गेहूं हल्का 1750 से 1850, गेहूं 147- 1900 से 2100, गेहूं लोकवन 1800 से 2100, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3300 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 1800 से 1900, ज्वार संकर 2000 से 2100, ज्वार देसी 2500 से 3000, मक्का पीली 2100 से 2150, मक्का गजर 2000 से 2050 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल:बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

ज्वैलर्स की सुस्त मांग से सोने की चमक फीकी

नयी दिल्ली। कमजोर वैश्विक रुख के बीच स्थानीय आभूषण कारोबारियों की ओर से मांग का समर्थन घटने के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोना 50 रुपये हानि के साथ 32,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। अखिल भारतीय सर्राफा संघ के चांदी 37,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में कमजोरी तथा स्थानीय मांग के समर्थन के अभाव में सोने में गिरावट आई। न्यूयॉर्क में सोने और चांदी दोनों में नरमी थी। सोना 1,276.10 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 14.49 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी। दिल्ली सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपये घटकर क्रमश: 32,670 रुपये और 32,500 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर आ गया।

हालांकि आठ ग्राम वाली गिन्नी 26,500 रुपये प्रति इकाई पर स्थिर थी। शनिवार को सोना 300 रुपये गिरकर 32,870 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। इस बीच, चांदी हाजिर की कीमत 37,350 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही जबकि साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी का भाव 90 रुपये की तेजी के साथ 36,251 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ। दूसरी ओर चांदी सिक्का लिवाल 79,000 और बिकवाल 80,000 रुपये सैकड़ा पर स्थिर बना रहा।

कोटा सर्राफा
चाँदी 37200 रुपये प्रति किलो।
सोना केटबरी 32600 रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38020 रुपये प्रति तोला।
सोना शुद्ध 32760रुपये प्रति दस ग्राम, सोना 38210 रुपये प्रति तोला।

निर्यात मांग के कारण ग्वारगम वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में निर्यात मांग में तेजी आने के बीच मंगलवार को वायदा कारोबार में ग्वारगम की कीमत 37 रुपये की तेजी के साथ 8,840 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई।

एनसीडीईएक्स में ग्वारगम के सर्वाधिक सक्रिय जून महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 37 रुपये अथवा 0.42 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,840 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसें 56,610 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारगम के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 36 रुपये अथवा 0.4 प्रतिशत की तेजी के साथ 8,978 रुपये प्रति पांच क्विन्टल हो गई जिसें 11,675 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

मुनाफावसूली से सेंसेक्स 382 अंक फिसलकर 38,969 पर बंद

नई दिल्ली। शेयर मार्केट सोमवार की रिकॉर्ड बढ़त को बरकरार रखने में नाकामयाब रहा। मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद मुनाफावसूली से शेयर मार्केट का प्रमुख संवेदी सूचकांक 382 अंकों की गिरावट के साथ 38969 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी में 119 अंकों की गिरावट दर्ज की गई। इससे निफ्टी 11709 पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के टॉप गेनर और लूजर शेयर
सेंसेक्स के शेयरों में जेट एयरवेज 14 प्रतिशत, महिंद्रा लॉजिस्टिक लिमिटेड 8 प्रतिशत, जस्ट डॉयल 7 प्रतिशत, Edelweiss Financial Services 6.35 प्रतिशत, JYOTHY LABORATORIES 6.02 प्रतिशत के साथ साथ गेनर रहे। वहीं टाटा मोटर्स में 7.05 प्रतिशत, ASTRAL POLY TECHNIK 8.08, PHILLIPS CARBON 6.80, टाटा मोटर्स लिमिटेड 6.42 और डिश टीवी 5.74 प्रतिथत की गिरावट वाले टॉप लूजर शेयर रहे।

निफ्टी के शेयरों का हाल
टाटा मोटर्स, बीपीसीएल, जी एंटरटेनमेंट, इंडसलैंड बैंक और अडानी पोर्ट निफ्टी के टॉप लूजर शेयर थे, जबकि डॉ. रेड्डी लैब, भारती इंफ्राटेल, ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज, टाइटन कंपनी और रिलायंस टॉपर गेनर शेयर रहे।

ऑटो शेयरों में भारी गिरावट
टाटा मोटर्स की अगुआई में ऑटो शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। टाटा मोटर्स जहां लगभग 8 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है, वहीं मारुति सुजुकी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, हीरो मोटोकॉर्प में 2 से 4 फीसदी कमजोरी के साथ कारोबार हो रह है। ऑटो कलपुर्जों के बिजनेस से जुड़ी मदरसन सूमी में 5 फीसदी, भारत फोर्ज में 4 फीसदी, एक्साइड इंडस्ट्रीज में 2.80 फीसदी कमजोरी बनी हुई है।

कमजोर मांग से ग्वारसीड वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली। हाजिर बाजार में कमजोरी के रुख के अनुरूप कारोबारियों ने अपने सौदों की कटान की जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को ग्वारसीड की कीमत 16.5 रुपये की गिरावट के साथ 4,471.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गई।

बाजार सूत्रों ने ग्वारसीड में गिरावट के रुख का कारण हाजिर बाजार में उत्पादक क्षेत्रों से आपूर्ति बढ़ने के बीच बाजार की मामूली मांग को बताया। एनसीडीईएक्स में ग्वारसीड के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 16.5 रुपये अथवा 0.37 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,471.5 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 18,380 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार ग्वारसीड के अगस्त माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.5 रुपये अथवा 0.08 प्रतिशत की हानि के साथ 4,555 रुपये प्रति 10 क्विन्टल रह गये जिसमें 5,490 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

हाजिर मांग से धनिया वायदा में 1.13 प्रतिशत की तेजी

नयी दिल्ली। बढ़ते हाजिर मांग के बीच कारोबारियों की ताजा लिवाली से वायदा कारोबार में मंगलवार को धनिया की कीमत 1.13 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,614 रुपये प्रति क्विन्टल हो गई। इसके अलावा प्रमुख उत्पादक क्षेत्रों से आवक कम होने से सीमित स्टॉक रहने से भी धनिया कीमतों की तेजी को बल मिला।

एनसीडीईएक्स में धनिया के जून माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 85 रुपये अथवा 1.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 7,614 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 27,120 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार धनिया के जुलाई माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 65 रुपये अथवा 0.85 प्रतिशत की तेजी के साथ 7,709 रुपये प्रति क्विन्टल हो गये जिसमें 9,950 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने धनिया वायदा कीमतों में तेजी आने का श्रेय बाजार में सीमित स्टॉक रहने के मुकाबले हाजिर बाजार की मांग में आई तेजी को दिया।

अब स्कूलों से नहीं भाग पाएंगे टीचर्स, छुट्टियों का भी देना होगा ब्यौरा

नई दिल्ली। शिक्षा में सुधार लाने के लिए और शिक्षकों द्वारा बरती जाने वाली कोताही से निपटने के लिए गुजरात सरकार मे एक नया फंडा अपनाया है। अब सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले शिक्षकों के लिए क्लास छोड़कर गायब होना काफी मुश्किल हो जाएगा। गुजरात सरकार ने एक ऐसे कॉल सेंटर का निर्माण किया है। जहां से शिक्षकों को फोन किया जाएगा।

इस फोन कॉल में शिक्षकों से उनकी लोकेशन, पूरे दिन किए गए काम की जानकारी मांगी जाएगी। इसी तरह यदि कोई शिक्षक किसी दिन छुट्टी पर है तो उन्हें यह बताना होगा कि वह कितने दिन की छुट्टी पर हैं और उन्हें किसने अनुमति दी है।

इस रियल टाइम सर्विलांस प्लास से सरकारी स्कूलों को लगभग 1.95 लाख शिक्षकों पर नजर रखी जाएगी। यह नई प्रक्रिया 10 जून के बाद नए शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी। इस टेक्नोलॉजी के जरिए सरकार का मकसद शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाना है। अधिकारियों का कहना है कि इस सिस्टम को कई तरह की रिपोर्ट्स और विचार-विमर्श के बाद तैयार किया गया है।

इस नए सिस्टम से शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल परिसर में किसी भी मोबाइल या जीपीएस डिवाइस की एंट्री या एग्जिट पर भी अलर्ट जारी होगा। इसे गांधीनगर में बने कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से ऑपरेट किया जाएगा।

इस सेंटर में 50 लोग काम करेंगे। इस सभी कर्मचारियों की नियुक्ति शिक्षा अभियान और प्राथमिक शिक्षा निदेशालय के तहत की जा रही है। यह ऑपरेशन मुख्य सचिव विनोद राव के नेतृत्व में काम करेगा।