Monday, July 6, 2026
Home Blog Page 4684

6,000mAh बैटरी के साथ Asus Rog Phone II लॉन्च

नई दिल्ली। गेमिंग स्मार्टफोन आसुस रोग फोन 2 (Asus Rog Phone II) को लॉन्च कर दिया गया है। इस एडिशन की कीमत पिछले एडिशन से कम है। अभी यह फोन सिर्फ चीन में अवेलेबल है। उम्मीद की जा रही है कि इसे जल्द ही भारत में लॉन्च कर दिया जाएगा।यह फोन PUBG के मेकर Tencent से भी कस्टमाइज्ड है। यह फोन खासतैर पर गेमिंग के शौकीन यूजर्स के लिए बनाया गया है।

कीमत इस फोन की चीन में शुरुआती कीमत 3499 युआन यानी लगभग 35,000 रुपये है। फोन के 12GB रैम वेरियंट की कीमत 5,999 युआन यानी लगभग 60,000 रुपये है। भारत में ऑरिजनल Asus Rog Phone की कीमत 69,999 रुपये है। यह कीमत फोन के 8GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की है। कंपनी इस इस फोन का एक और सुपीरियर मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसकी कीमत 80,000 रुपये हो सकती है।

Asus Rog Phone II की खूबियां
बात करें अगर इस फोन के फीचर्स की तो Asus Rog Phone II 120Hz ऐमोलेड स्क्रीन के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फोन है। अभी तक लॉन्च हुए फोन को अधिकतम 90Hz ऐमोलेड स्क्रीन के साथ देखा गया है, जिसमें वनप्लस 7 प्रो और ROG फोन शामिल हैं। फोन में 6.59 इंच की स्क्रीन दी गई है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। बिना नॉच के आने वाले इस फोन में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 6 का प्रोटेक्शन दिया गया है, जो कि एचडीआर 10 कॉन्टेंट सपॉर्ट करता है।

स्नैपड्रैगन 855+प्रोसेसर
आसुस ROG फोन 2 में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, जो वैसे तो स्नैपड्रैगन 855 के जैसे ही है लेकिन इसके सीपीयू की क्लॉक स्पीड उससे ज्यादा है। स्नैपड्रैगन 855 प्लस प्रोसेसर पर चलने वाला भी यह पहला फोन है।

6,000mAh बैटरी
ROG फोन 2 के बैक में 48 मेगापिक्सल IMX586 सोनी सेंसर और 13 मेगापिक्सल का वाइट-एंगल लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इतना ही नहीं, कंपनी का दावा है कि 6000mAh बैटरी के साथ आने वाला भी यह दुनिया का पहला फोन है, जो कि 30 वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करता है।

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स में 100 अंक से अधिक की गिरावट

मुंबई।अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) की ओर से भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाये जाने के बीच निवेशकों की धारणा कमजोर पड़ने से बीएसई सेंसेक्स में बुधवार को शुरुआती कारोबार में 100 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिली। कारोबारियों का कहना है कि बड़े पैमाने पर विदेशी मुद्रा की निकासी का असर भी बाजार पर देखने को मिला।

बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 250 अंक से अधिक की गिरावट के साथ खुला लेकिन इसके बाद उसमें थोड़ा सुधार दर्ज किया गया। आधे घंटे के कारोबार के बाद बीएसई 104.13 अंक यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट लिए 37,878.61 अंक पर था। वहीं एनएसई का निफ्टी 38.30 अंक यानी 0.34 प्रतिशत टूटकर 11,292.75 अंक पर बंद हुआ।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 48.39 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 37,982.74 अंक पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 15.15 अंक यानी 0.13 प्रतिशत टूटकर 11,331.05 अंक पर बंद हुआ। शुरुआती कारोबार में वेदांता, इंड्सइंड बैंक, एमएंडएम, मारुति, बजाज ऑटो, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील के शेयरों में 1.99 प्रतिशत अंक तक की गिरावट देखने को मिली।

वहीं, एचडीएफसी बैंक, येस बैंक, पावरग्रिड, टेकएम, एचयूएल, एसबीआई और एचडीएफसी बैंक के शेयर 1.69 फीसदी तक चढ़ गए। इसी बीच शेयर बाजार के अस्थायी आंकड़े के मुताबिक मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुद्ध आधार पर 2,607.97 अंक के शेयरों की बिकवाली की।

दूसरी ओर घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,625.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे। अन्य एशियाई बाजारों की बात करें तो शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स, हांग सेंग, निक्की और कोस्पी में शुरुआती सत्र में बढ़त देखने को मिली।

Maruti Suzuki XL6 होगी कंपनी की नई 6 सीट वाली प्रीमियम कार

0

नई दिल्ली। Maruti Suzuki की नई 6 सीट वाली प्रीमियम एमपीवी (मल्टी परपज वीइकल) लंबे समय से चर्चा में है। यह कार XL6 नाम से आएगी। Maruti Suzuki XL6 की कुछ तस्वीरें ऑनलाइन लीक हो गई हैं, जिससे पहली बार इस प्रीमियम कार का लुक सामने आया है। 6 सीट वाली यह एमपीवी कंपनी की प्रीमियम डीलरशिप नेक्सा से बेची जाएगी। मारुति 21 अगस्त को इस नई कार को लॉन्च करने वाली है।

मारुति एक्सएल6 कंपनी की 7 सीट वाली एमपीवी अर्टिगा पर आधारित है, लेकिन अर्टिगा के मुकाबले इसके लुक और कैबिन के कई बदलाव देखने को मिलेंगे। लीक तस्वीर में नई कार का साइड और रियर लुक दिख रहा है। एक्सएल6 में बड़ी ग्रिल, बड़े एलईडी हेडलैम्प और नया बंपर इसके फ्रंट लुक को अर्टिगा से अलग बनाएंगे।

लीक तस्वीर से साफ हुआ है कि मारुति की इस नई कार में सिल्वर स्किड प्लेट के साथ ड्यूल-टोन बंपर और वील आर्च के चारों ओर प्लास्टिक क्लैडिंग होगी। कार के पीछे नेक्सा का बैज दिया गया है। एक्सएल6 में रूफ रेल्स हैं। इन बदलावों के अलावा नई कार के दरवाजे, पीछे का गेट, अलॉय वील्ज और पीछे की लाइट्स स्टैंडर्ड अर्टिगा वाले हैं।

इंटीरियर:मारुति एक्सएल6 का इंटीरियर पूरी तरह ब्लैक कलर में रहने की उम्मीद है। नाम से ही साफ है कि इसमें 6 सीटें होंगी। इनमें दूसरी लाइन में दो अलग-अलग कैप्टन सीट्स होंगी। इसके अलावा मारुति सुजुकी इस कार में नया स्मार्ट प्ले स्टूडियो इन्फोटेनमेंट सिस्टम दे सकता है। कैबिन को स्टैंडर्ड अर्टिगा से अलग बनाने के लिए कंपनी एक्सएल6 के अंदर कुछ और प्रीमियम टच देगी।

पावर:मारुति की इस प्रीमियम एमपीवी में कंपनी का नया 1.5-पेट्रोल इंजन होगा, जो सियाज और अर्टिगा में दिया गया है। यह इंजन बीएस6 एमिशन नॉर्म्स के अनुरूप होगा। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि यह कार डीजल इंजन में नहीं आएगी। शुरुआत में इसमें सिर्फ 5-स्पीड मैन्युअल गियरबॉक्स मिलेगा। हालांकि, बाद में 4-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।

चंद्रयान-2 की सफलता में कोटा के तीन युवा स्पेस इंजीनियर्स की भी भूमिका

कोटा। चंद्रयान-2 की सफलता में कोटा के चार युवा स्पेस इंजीनियर्स की भी भूमिका है। कोटा में ही पले बढ़े और पढ़े चार युवा स्पेस इंजीनियर्स का हुनर इंडियन स्पेश रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) के साथ जुड़कर सफलता का आसमान छू रहा है। इनमें तीन युवा अंतरिक्ष वैज्ञानिक चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण से भी जुड़े हुए हैं।

राजस्थान तकनीकी विश्वविद्यालय (आरटीयू) में पढ़े यह स्पेस इंजीनियर्स चंद्रयान 2 की लांचिंग से न सिर्फ जुड़े रहे, बल्कि उसके सफल प्रक्षेपण में भी अहम भूमिका निभाई है। आरटीयू के डीन फेकल्टी अफेयर्स एवं यूनिवर्सटी डिपार्टमेंट कॉलेज प्रो. अनिल माथुर ने बताया कि इसरो में इस वक्त कोटा के चार पूर्व विद्यार्थी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे हैं।

इलेक्ट्रानिक्स ब्रांच से वर्ष 1992-96 में बीटेक करने वाले विवेक राय श्रीवास्तव बीस सालों से इसरो से जुड़े हैं। दादाबाड़ी निवासी विनोद राय और आशा राय के बेटे ने वर्ष 1998 में इसरो ज्वॉइन किया और उसके बाद स्पेसक्राफ्ट के तकनीकी विकास में अहम भूमिका निभाई। विवेक चंद्रयान 2 की लांचिंग लीडर्स की टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। उनकी पत्नी सुप्रिया भी आरटीयू से पासआउट हैं।

प्रो. माथुर ने बताया कि चंद्रयान 2 के सफल प्रक्षेपण से सीधे जुड़े दूसरे स्पेस इंजीनियरिंग साइंटिस्ट मनीष शर्मा ने आरटीयू से वर्ष 2013-17 में मैकेनिकल ब्रांच से बीटेक किया था। वर्ष 2018 में इसरो से जुडऩे वाले मनीष अपने बैच के गोल्ड मैडलिस्ट भी रहे। फिलहाल वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बेहद महत्वाकांक्षी अभियान ह्यूमन लाइफ एट स्पेस से भी जुड़े हुए हैं।

बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व ब्रांच मैनेजर सुभाष चंद्र बांठिया की इकलौती बेटी भावना को वर्ष 2007 में आरटीयू से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीई ऑनर्स की पढ़ाई पूरी करने के बाद भावना को एक मल्टीनेशनल कंपनी ने कैंपस से ही प्लेसमेंट दे दिया, लेकिन उन्होंने वर्ष 2009 में बतौर साइंटिस्ट कम इंजीनियर इसरो ज्वॉइन किया।

प्रो. माथुर ने बताया कि भावना रूस और अमरीका के बाद भारत को रीयूजेबल लांच व्हीकल टेक्नोलॉजी डिमांस्ट्रेटर तैयार करने में सफलता दिलाने वाली टीम का अहम हिस्सा रह चुकी है। उसके बाद चंद्रयान 2 से जुड़े एक शॉर्ट टर्म प्रोजेक्ट पर भी काम कर चुकी हैं।

जनऔषधि केन्द्र पर मिलेंगे 10 रुपए में 4 सैनेटरी नैपकिन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना (PMJAY) के तहत जिले के सभी राशन दुकानों के साथ जन सुविधा केंद्रों पर सेनेटरी नैपकिन की व्यवस्था की गई है।सरकार का मानना है कि महिलाएं राशन खरीदते वक्त ही नैपकिन को खरीद सकेंगी। इस योजना के तहत, सैनेटरी नैपकिन के प्रति पैड की कीमत 2.50 रुपए तय की गई है। सैनेटरी नैपकिन के एक पैकेट में 4 पैड होते हैं और इसकी कीमत 10 रुपए है।

प्रधानमंत्री जन औषधि योजना का मकसद लोगों को सस्ती कीमत पर दवा उपलब्ध कराना है। PMJAY केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। प्रधानमंत्री भारतीय जन धन केंद्रों के माध्यम से ‘जनऔषधि सुविधा’ सेनेटरी नैपकिन की बिक्री वर्ष 2018-2019 में शुरू हुई। अब तक ‘जनऔषधि सुविधा’ सेनेटरी नैपकिन के 28 लाख पैक बेचे गए हैं।

PMJAY के तहत अब तक देशभर में 5449 रिटेल आउटलेट खोले गए हैं। इसके तहत बेची जाने वाली दवाओं के लॉजिस्टिक्स और वितरण के लिए, तीन आधुनिक गोदाम स्थापित किए गए हैं जो कि गुरुग्राम, बेंगलुरु और गुवाहाटी में है। इस बात की जानकारी केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री डी.वी. सदानंद गौड़ा ने लोकसभा में एक प्रश्न के लिखित उत्तर में दी है।

श्रमिक संगठन के साथ राष्ट्र निर्माण का अंग है भारतीय मजदूर संघ

कोटा।।भारतीय मजदूर संघ की 65वें स्थापना दिवस का समारोह मंगलवार को महावीर नगर स्थित जलदाय विभाग के ड्रिलिंग हेंडपंप कार्यालय पर मनाया गया। बीएमएस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हुकुम मंगल के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने संघ संस्थापक दतोपंत ठेंगडी, भारत माता व बाबा विश्वकर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इसके बाद ध्वजारोहण कर भारत माता और बीएमएस के समर्थन में नोबाजी की गई। जिला महामंत्री माणकचन्द ने श्रमिक गीत के साथ समारोह का संचालन भी किया। हुकुमचन्द मंगल ने कहा कि भारतीय मजदूर संघ सिर्फ एक श्रमिक संगठन ही नहीं अपितु राष्ट्र निर्माण का अंग है।

संघ संस्थापक दतोपंत ठेंगडी ने 23 जुलाई 1955 को भोपाल में बाबा विश्वकर्मा को साक्षी मानकर भारतीय मजदूर संघ की स्थापना की व देश के मजदूर आन्दोलन को ट्रेड यूनियन के वामपंथी मॉडल से मुक्ति दिलाई। भारतीय मजदूर संघ देश के प्रथम पायदान का श्रमिक संगठन है। जिसके लिए पहले राष्ट्र हित, फिर उद्योग हित व अंत में मजदूर हित है।

माणकचन्द ने कहा की संघ संस्थापक दतोपंत ठेंगडीजी के विचार आज के समय में और भी प्रासंगिक हो गए हैं, क्योंकि आज पूरे देश में सिवाय भारतीय मजदूर संघ के सभी ट्रेड यूनियन राजनैतिक दल के अंग बन गए हैं। ठेंगडीजी का मानना था की मजदूरों का संगठन, मजदूरों द्वारा संचालित होना चाहिए तभी आन्दोलन से श्रमिक लाभान्वित हो सकते हैं।

आत्म कल्याण का साधन है धर्म-ध्यान: आर्यिका सौम्यनन्दिनी

कोटा। दिगंबर जैन मन्दिर महावीर नगर विस्तार योजना में चातुर्मास कर रही आर्यिका सौम्यनन्दिनी माताजी ने अपने प्रवचन में कहा कि असुर कर्म के प्रभाव को धर्म ध्यान के माध्यम से नष्ट किया जा सकता है। धर्म ध्यान आत्मकल्याण का साधन है। जिसके मार्ग पर चलकर व्यक्ति मोक्ष प्राप्त कर सकता है। पुण्यों के प्रभाव से हमें मानव जीवन मिलता है और पुण्यों के द्वारा ही मुनि बन सकते हैं।

सौम्यनन्दिनी माताजी ने कहा कि सभी को अपनी भलाई के लिए साधुओं की सच्ची हित-शिक्षा को जीवन में आत्मसात् करने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। घर जाने के बाद आचरण में लाने के लिए कुछ भी प्रयत्न न करो तो यह नुकसान साधु का नहीं, आपका स्वयं का है, क्योंकि सुधर्म की साधना नहीं करेंगे तो आप ही सच्चे सुख से वंचित रहेंगे।

मोक्ष के लिए ही धर्म का आचरण आवश्यक है। अतः अन्य कामनाओं का त्याग कर एक मात्र मोक्ष-साधक धर्म के आचरण में ही तत्पर बनना चाहिए। जो आत्माएं मोक्ष-साधक धर्म के आचरण में उद्यमशील बनती हैं, वे आत्माएं दुखरहित सम्पूर्ण शाश्वत मोक्ष सुख प्राप्त करती हैं। इससे पहले पलक दौराया ने मंगलाचरण किया। वहीं नरेन्द्र खटोड़, मुकेश खटोड़, प्रदीप खटोड़ की ओर से चित्र अनावरण, दीप प्रज्ज्वलन, शास्त्र भेंट किया गया।

चिकित्सा क्षेत्र में हुए अहम बदलावों से रूबरू हो रहे मेडिकल प्राध्यापक

कोटा। मेडिकल काॅलेज कोटा से जुड़े संभी संकायों के चिकित्सक शिक्षकों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग मंगलवार से कांफ्रेंस हाॅल में शुरू हुआ। जिसमें एमसीआई के द्वारा चिकित्सा शिक्षा में किए गए अहम बदलावों के बारे में टीचर्स को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

नए सत्र से एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं को बदले प्रारूप में पठन-पाठन का मौका मिलेगा। मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया ने 70 साल बाद एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में आमूल-चूल परिवर्तन किए हैं। इस परिवर्तन से मेडिकल प्राध्यापकों को अवगत कराने के लिए एमसीआई (मेडिकल कौंसिल आफ इंडिया) द्वारा मेडिकल कॉलेज कोटा में तीन दिवसीय रिवाइज्ड बेसिक कोर्स वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

आब्जर्वर डाॅ. नीरज महाजन ने पत्रकारों से कहा कि मेडिकल कौंसिल ऑफ इंडिया, मेडिकल शिक्षा में सुधार को लेकर लम्बे समय से फिक्रमंद थी। लम्बे इंतजार के बाद आखिरकार मेडिकल पाठ्यक्रम में बदलाव किए गए हैं। बदले प्रारूप में मेडिकल स्टूडेंट्स को पहले ही दिन से मरीज देखने की प्रैक्टिस (क्लीनिकल) कराई जाएगी।

अभी तक इसके लिए मेडिकल छात्रों को ढाई वर्ष का इंतजार करना पड़ता था। इस नए बदलाव से ऐसे चिकित्सक तैयार किए जाएंगे, जो विशेषज्ञ तो होंगे ही साथ ही उन्हें हर विषय की गहन जानकारी भी होगी।

मेडिकल कॉलेज कोटा के मेडिकल एजुकेशन यूनिट के कोऑर्डिनेटर डा. नरेश एन राॅय ने कहा कि तीन दिवसीय कार्यशाला में मेडिकल प्राध्यापकों को नए पाठ्यक्रम से अवगत कराने के साथ ही उन्हें संवेदनशील इंसान होने के गुण भी बताए जा रहे हैं। बीमारी की डायग्नोसिस करने के तरीके बताने के साथ ही हाल के दिनों में हुए शोध व मेडिकल से जुड़ी नई तकनीक की जानकारी भी दी गई है।

मेडिकल कॉलेज कोटा के प्राचार्य डाॅ. विजय सरदाना ने कहा कि 1997 में एमबीबीएस के पाठ्यक्रम में सामान्य बदलाव हुआ था जबकि इस बीच चिकित्सा क्षेत्र में कई बड़े बदलाव हो चुके हैं तथा नई तकनीक भी आ चुकी है। डाॅ. दीपिका मित्तल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कोटा में चल रही वर्कशॉप काफी उपयोगी होगी।

इस वर्कशॉप में प्रशिक्षण हासिल करने वाले मेडिकल प्राध्यापकों का कहना है कि नए पाठ्यक्रम में प्रायोगिक ज्ञान को बढ़ावा देने पर ज्यादा बल दिया गया है। इस वर्कशॉप में मरीज व उनके परिजनों से चिकित्सक कैसे पेश आएं, इसका भी ज्ञान दिया गया। वर्कशॉप में बेस्ट क्लीनीशियन, लीडरशिप, प्रोफेशनल और बेस्ट कम्युनिकेटर बनने के गुर भी बताए गए।

मोबाइल वॉलिट के जरिए बैंक अकाउंट में सेंध

नई दिल्ली।सरकार लगातार कैशलेस ट्रांजैक्शन को बढ़ावा देने के लिए कदम उठा रही है। इस समय कई तरह के मोबाइल वॉलिट के चलन में आने की वजह से लोग कैशलेस ट्रांजैक्शन को पसंद भी कर रहे हैं। साथ ही ट्रांजैक्शन पर मिलने वाला कैशबैक भी ग्राहकों को आकर्षित करता है। लेकिन मोबाइल वॉलिट के जरिए ही साइबर चोर आपके अकाउंट पर नजर बनाए हैं और मौका मिलते ही चूना लगाने से चूकते नहीं हैं।

ऐसे में आपका सावधान रहना बहुत जरूरी है। आरबीआई द्वारा लगातार सावधान किया जाता है कि आप किसी भी व्यक्ति को डेबिट कार्ड का पिन, ओटीपी आदि प्राइवेट जानकारियां न दें। इसके बावजूद वॉलिट के जरिए लोग आसानी से फ्रॉड का शिकार हो जाते हैं। हम आपको बताते हैं कि इस तरह के साइबर फ्रॉड से कैसे बचा जा सकता है।

लगभग सभी के मोबाइल में पेटीएम, मोबीक्विक, फोनपे और गूगल पे जैसे ऐप होते हैं। वॉलिट से हमारा बैंक अकाउंट भी जुड़ा रहता है। हम अकसर सोशल मीडिया पर कई जानकारियां बेहिचक डालते हैं। साथ ही सामान खरीदने या बेचने के लिए ओएलएक्स जैसे प्लैटफॉर्म्स पर भी कई जानकारियां साझा करते हैं। साइबर चोर अकसर हमारी ऐक्टिवीटीज पर नजर रखते हैं और मौका लगते ही निजी जानकारियां हासिल करने की कोशिश करते हैं। साइबर फ्रॉड के शिकार हुए कुछ लोगों से हमने फ्रॉड के तरीकों के बारे में पता करने की कोशिश की।

पेटीएम रिफंड के बहाने धोखा
साइबर फ्रॉड का शिकार हुए एक शख्स ने बताया कि उन्होंने एक दिन पहले ही बस का टिकट बुक किया था लेकिन किसी वजह से वह बस में नहीं जाना चाहते थे। उन्होंने पेमेंट पेटीएम से किया था इसलिए रिफंड के लिए कस्टमर केयर को फोन किया और अपनी बात बताई।

सुबह ही उनके पास फोन आया कि रिफंड जनरेट किया जा रहा है। फोन पर शख्स ने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर मांगा और इसके बाद एक मेसेज को वेरिफाइ करने के लिए कहा। मेसेज में ‘यस’ पर क्लिक करने के बाद पेटीएम से जुड़े अकाउंट से 10 हजार रुपये कट गए।

मोबाइल वॉलिट बंद तो मांग लिया ओटीपी
एक अन्य पीड़ित ने बताया कि उनका मोबाइल वॉलिट अचानक बंद हो गया था जिसको दोबारा शुरू करने के लिए उन्होंने शिकायत की। इसके दो घंटे बाद ही उनके पास फोन आया और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पूछा गया। इसके बाद एक ओटीपी मांगा गया। ओटीपी साझा करने के बाद वॉलिट से जुड़े अकाउंट से बड़ी राशि गायब हो गई।

एटीएम कार्ड चालू करने का झूठा फोन
नोएडा के रहने वाले अनुपम ने बताया कि कुछ दिन पहले उनका एटीएम कार्ड बंद हो गया था। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक को दी। इसके दो दिन बाद अनुपम के पास एक फोन आया और कहा गया कि क्या आपका एटीएम बंद हो गया है। फोन करने वाले शख्स ने यह विश्वास दिलाया कि वह बैंक से बात कर रहा है और एटीएम को दोबारा चालू करने के लिए फोन किया गया है। इसके बाद शख्स ने एटीएम नंबर, और सीवीवी नंबर मांग लिया। थोड़ी देर बाद एक ओटीपी आया और वह भी मांग लिया। इसके बाद तुरंत अनुपम के अकाउंट से 7 हजार रुपये कट गए। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक को भी दी लेकिन कोई हल नहीं निकल सका।

आधार वेरिफिकेशन बता लगाया चूना
एक अन्य मामले में फोन पर कहा गया कि आपका मोबाइल नंबर बंद किया जा रहा है क्योंकि आपका आधार वेरिफाइड नहीं है। जब शख्स ने पूछा कि नंबर चालू रखने के लिए क्या किया जाए तो बताया गया कि एक ओटीपी आएगा उसे बताना होगा इसके बाद नंबर बंद नहीं होगा। ऐसा करते ही उनके अकाउंट से 5,000रुपये कट गए।

48MP रोटेटिंग ट्रिपल कैमरे वाले दुनिया के पहले फोन के प्री-ऑर्डर शुरू

नई दिल्ली।भारत में पिछले हफ्ते Samsung Galaxy A80 स्मार्टफोन लॉन्च किया गया था। कंपनी का दावा है कि 48 मेगापिक्सल ट्रिपल रोटेटिंग कैमरे के साथ आने वाला यह दुनिया का पहला फोन है। इसकी कीमत 47,990 रुपये रखी गई है और इसीके साथ यह गैलेक्सी A सीरीज का अब तक का सबसे महंगा स्मार्टफोन है।

खास बात यह है कि फ्लिपकार्ट पर इस फोन की प्री-बुकिंग अब शुरू हो चुकी है। ऐसे में जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं वह फ्लिपकार्ट पर जाकर इसके लिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी ने कुछ ऑफर्स का भी ऐलान किया है, जिसमें वन-टाइम स्क्रीन रिप्लेसमेंट की सर्विस शामिल है। इसके साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी करने पर ग्राहकों को 5 पर्सेंट का एक्स्ट्रा कैशबैक भी दिया जाएगा।

ध्यान रहे कि पहली सेल शुरू होने से एक दिन पहले यानी 31 जुलाई को फोन की प्री-बुकिंग बंद कर दी जाएगी। वहीं सैमसंग ओपरा हाउस, ई-शॉप, सभी रिटेल स्टोर्स और प्रमुख ऑनलाइन चैनल पर इसकी सेल 1 अगस्त से शुरू होगी। नया फोन गोस्ट वाइट, फैंटम ब्लैक और ऐंजल गोल्ड कलर में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Samsung Galaxy A80 के स्पेसिफिकेशन्स
सैमसंग गैलेक्सी A80 फोन में क्वॉलकम स्नैपड्रैगन 730G ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है। सैमसंग वन यूआई के साथ आने वाले इस फोन में 6.7 इंच का फुल एचडी प्लस न्यू इनफिनिटी sAMOLED डिस्प्ले दिया गया है।

फोन में 8जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज मौजूद है। सिक्यॉरिटी के लिए ऑनस्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 3700mAh की बैटरी दी गई है जो 25W सुपर-फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है। इसके साथ ही इसमें यूएसबी टाइप सी का भी ऑप्शन मौजूद है।

बात की जाए कैमरे की तो गैलेक्सी A80 में ट्रिपल रोटेटिंग कैमरा सेटअप दिया गया है। इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन रोटेटिंग कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड और 3D डेप्थ कैमरा शामिल हैं। फोन में मौजूद 48 मेगापिक्सल मेन कैमरे के जरिए यूजर्स हाई-क्वॉलिटी की इमेज के साथ 4K यूएसडी विडियो रिकॉर्ड कर सकेंगे। वहीं, 3डी डेप्थ कैमरे से स्लो-मोशन और अल्ट्रा वाइट विडियो शूट किया जा सकेगा।