Friday, June 12, 2026
Home Blog Page 4607

कार की चाबी महिला ने ऐसी जगह छुपाई कि दुनिया रह गई हैरान

0

नई दिल्ली। हैकिंग के बारे में तो आपने बहुत सुना होगा लेकिन क्या आपने कभी बायो हैकिंग के बारे में सुना है? हाल ही में एक महिला सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बायो हैकिंग करके पूरी दुनिया को चौंका दिया है। महिला ने अपने हाथ में एक चिप इंस्टॉल कर लिया था। दरअसमल महिला ने अपने हाथ को ही टेस्ला कार की चाबी बना दिया।

टेकक्रंच की रिपोर्ट के मुताबिक महिला इंजीनियर का नाम एमी डीडी (Amie DD) जो गेम डेवलपर और प्रोग्रामर हैं। एमी डीडी ने बायो हैकिंग का एक वीडियो भी शेयर किया है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि महिला ने टेस्ला की मॉडल 3 कार की वॉलेट कार्ड से RFID चिप निकालकर अपने हाथ में इंस्टॉल कर लिया है। इसके लिए इंजीनियर ने प्रोफेशनल बॉडी मोडिफिकेशंस की मदद ली है।

हालांकि यह पहला मौका नहीं है जब एमी डीडी ने बायो हैकिंग की है। इससे पहले भी एमी ने अपने दूसरे हाथ में घर का दरवाजा खोलने के लिए एक्सेस क्ट्रोल का चिप लगावाया है। इसकी जानकारी एमी ने खुद अपने ब्लॉग में दी है। इस चिप के जरिए एमी अपने घर का दरवाजा खोलती हैं।

एमी ने बताया कि हाथ में कार की चाबी का चिप इंस्टॉल कराने के पीछे का मकसद हाथ से कार को स्टार्ट करने का था। एमी ने यह भी बताया कि वह टेस्ला की बग बाउंटी प्रोग्राम में शामिल हैं। ऐसे में टेस्ला एमी को एक मोटी रकम भी देगी, हालांकि रकम का खुलासा नहीं हुआ है। हाथ में चिप को इंस्टॉल करने के बाद एमी आराम से अपनी टेस्ला कार को स्टार्ट करती हैं। अब उन्हें चाबी ढोने की जरूरत नहीं पड़ती।

Realme 5 चार कैमरे के साथ 20 अगस्त को भारत में होगा लॉन्च

नई दिल्ली। Realme 5 और Realme 5 Pro को अगले सप्ताह 20 अगस्त को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन सीरीज में क्वॉड कैमरा सेट-अप दिया जा सकता है। यह कंपनी का पहला स्मार्टफोन सीरीज होगा जो कि चार रियर कैमरे के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के लॉन्च के टीजर को Flipkart पर देखा जा सकता है।

91mobiles की रिपोर्ट के मुताबिक, इस सीरीज के बेस वेरिएंट Realme 5 को Rs 10,000 से कम कीमत में लॉन्च किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन को Rs 8,999 की प्राइस टैग के साथ लॉन्च किया जा सकता है।

आपको बता दें कि इस साल कंपनी ने Realme 3, Realme 3 Pro, Realme 3i और Realme X को भारत में लॉन्च किया है। अब कंपनी अपने अगले सीरीज को भारत में लॉन्च करने की तैयारी में है। इस स्मार्टफोन सीरीज में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे सेंसर के साथ चार कैमरे बैक में दिए जा सकते हैं।

इसके अलावा इस सीरीज के स्मार्टफोन्स में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन का प्रोसेसर इस्तेमाल किया जाएगा। इस बात की जानकारी कंपनी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से मिली है। Realme 5 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट प्रोसेसर दिया जा सकता है जबकि Realme 5 Pro में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है।

फोन के कैमरे फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा सेंंसर के अलावा एक अल्ट्रा वाइड एंगल सेंसर, एक डेप्थ सेंसर और एक माइक्रो सेंसर दिया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज में रियर कैमरे को बांयी और वर्टिकली अलाइंड किया जा सकता है। इस स्मार्टफोन सीरीज के Realme 5 Pro में AMOLED डिस्प्ले पैनल दिया जा सकता है।

कोटा मंडी: आवक की कमी से सोयाबीन 75 रुपये क्विंटल तेज

कोटा। भामाशाह अनाज मंडी में मंगलवार को रुपये प्रति क्विंटल। आवक की कमी से सोयाबीन 75 रुपये प्रति क्विंटल तेज बोली गई। कमजोर उठाव से गेहूं 25 रुपये प्रति क्विंटल मंदा रहा। मंडी में आवक 8000बोरी की आवक रही। लहसुन की आवक 3500 कट्टे की रही।

गेहूं लस्टर 1850 से 1941 गेहूं मिल क्वालिटी 1775 से 1951एवरेज 1850 से 1975 लोकवान 1850 से 2000 पी डी 1850 से 2000 गेहूं टुकडी 1900 से 2001मक्का 1900 से 2100 जौ 1500 से 1750 ज्वार 1500 से 4500 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगंधा 2400 से 2600 पूसा 1 2500 से 2601 पूसा 4 (1121) 3000 से 3200 धान लाजवाब (1509 ) 2800 से 3005 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन 3200 से 3671
सरसों 3400 से 36051अलसी 4000 से 4501 तिल्ली 7000 से 9000 रुपये प्रति क्विंटल।

मैथी 2800 से 4100 कलौजी 8500 से 10000 धनिया बादामी 5000 से5500 ईगल 5400 से 5901 रंग दार 6000 से 6500 रुपये प्रति क्विंटल। लहसुन 2000 से 8000 रुपये प्रति क्विंटल रहा।

मूंग 5100 से 5400 उड़द 2000 से 4300 चना 3600 से 4000 चना कांटिया 3850 चना काबुली 3500से 4300 चना पेप्सी 3800 से 4000 चना मौसमी 3000 से 4000 मसूर 3800 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल। ग्वार 2500से 3750 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर किराना बाजार: त्योहारी मांग से खोपरा गोला के भाव में तेजी

इंदौर। स्थानीय सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को त्योहारी मांग से खोपरा गोला के भाव तीन रुपये प्रति किलोग्राम की तेजी (सोमवार की तुलना में) लिये रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक सियागंज किराना बाजार में मंगलवार को आठ गाड़ी शक्कर की आवक हुई।

शक्कर-गोला शक्कर 3360 से 3420 रुपये प्रति क्विंटल।खोपरा गोला 166 से 186 रुपये प्रति किलोग्राम। खोपरा बूरा 2200 से 3400 रुपये प्रति 15 किलोग्राम। हल्दी हल्दी खड़ी सांगली 130 से 132, निजामाबाद 90 से 100, पिसी 140 से 155 रुपये प्रति किलोग्राम।

साबूदाना साबूदाना 6000 से 7600, पैकिंग में 8000 से 8300 रुपये प्रति क्विंटल।आटा-मैदा गेहूं आटा 1200 से 1210, मैदा 1260 से 1270, रवा 1270 से 1280, चना बेसन 2950 से 2975 तथा बटला बेसन 2750 से 2775 रुपये प्रति क्विंटल।

इंदौर बाजार: कपास्या तेल एवं पाम तेल में तेजी

इंदौर। स्थानीय खाद्य तेल बाजार में मंगलवार को सोयाबीन रिफाइंड तेल तीन रुपये एवं पाम तेल के भाव में पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम (सोमवार की तुलना में) की तेजी हुई। कपास्या तेल पांच रुपये प्रति 10 किलोग्राम बढ़कर बिका।

तिलहन सरसों 3550 से 3600रायडा 3400 से 3450सोयाबीन 3550 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल। तेल मूंगफली तेल इंदौर 1090 से 1100, सोयाबीन रिफाइंड इंदौर 755 से 758, सोयाबीन साल्वेंट 718 से 722, पाम तेल 655 से 660 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

पशु आहार कपास्या खली इंदौर 2035, देवास 2035, उज्जैन 2035, खंडवा 2015, बुरहानपुर 2015, अकोला 3225 रुपये प्रति 60 किलोग्राम बोरी। कपास्या तेल कपास्या तेल इंदौर 760 से 762, महाराष्ट्र 755 से 760 रुपये तथा गुजरात 765 से 767 रुपये प्रति 10 किलोग्राम।

इंदौर अनाज मंडी: आवक की कमी से मसूर एवं तुअर दाल में उछाल

इंदौर। स्थानीय संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को चना कांटा 25 रुपये, मसूर 50 रुपये और तुअर के भाव में 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी दर्ज की गई। आवक की कमी से दालों में मसूर दाल 50 रुपये, तुअर दाल 50 रुपये, मूंग दाल 100 रुपये और मूंग मोगर के भाव 100 रुपये प्रति क्विंटल की तेजी लिए रहे। कारोबारियों के अनुमान के मुताबिक संयोगितागंज अनाज मंडी में मंगलवार को 1500 बोरी गेहूं की आवक हुई।

दलहन चना (कांटा) 4325 से 4350, चना (देसी) 4200 से 4250, डबल डॉलर 4800 से 5200, मसूर 4150 से 4200, हल्की 3750 से 3800, मूंग 5800 से 6000, हल्की 5200 से 5500, तुअर निमाड़ी (अरहर) 5000 से 5500, महाराष्ट्र तुअर (अरहर) 6000 से 6100, उड़द 5000 से 5100, हल्की 3800 से 4000 रुपये प्रति क्विंटल।

दाल तुअर (अरहर) दाल सवा नंबर 6950 से 7150, तुअर दाल फूल 7350 से 7550, तुअर दाल बोल्ड 7750 से 7950, आयातित तुअर दाल 6200 से 6400चना दाल 5600 से 5800, आयातित चना दाल 5500 से 5200मसूर दाल 5350 से 5450मूंग दाल 7500 से 7700, मूंग मोगर 8100 से 8300 उड़द दाल 7000 से 7200, उड़द मोगर 7000 से 7200 रुपये प्रति क्विंटल।

अनाज गेहूं हल्का 1870 से 1900, गेहूं 147- 1950 से 2200, गेहूं लोकवन 1950 से 2250, गेहूं चंद्रौसी 3200 से 3400 रुपये प्रति क्विंटल। ज्वार हल्की 2000 से 2100, ज्वार संकर 2150 से 2200, ज्वार देसी 2500 से 2800, मक्का पीली 2150 से 2200, मक्का गजर 2100 से 2150 रुपये प्रति क्विंटल।

चावल बासमती 8500 से 9000, तिबार 7000 से 7500, दुबार 6000 से 6500, मिनी दुबार 5500 से 6000, मोगरा 3500 से 5000, बासमती सैला 5500 से 8500, कालीमूंछ 5900 से 6000, राजभोग 4900 से 5000, दूबराज 3500 से 4000, परमल 2500 से 2700, हंसा सैला 2400 से 2650, हंसा सफेद 2200 से 2400, पोहा 4200 से 4400 रुपये प्रति क्विंटल।

Hyundai ने लॉन्च की सोलर पैनल वाली सोनाटा हाइब्रिड कार

0

नई दिल्ली। साउथ कोरिया की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनी Hyundai ने साल 2009 में हाइब्रिड कार लॉन्च की थी। वर्तमान समय में कंपनी की लाइनअप में आधा दर्जन से ज्यादा हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारें हैं। अब कंपनी ने इससे भी एक कदम आगे बढ़कर कार में सोलर एनर्जी जोड़ी है। ह्यूंदै ने अपनी Sonata हाइब्रिड कार को सोलर पैनल के साथ लॉन्च किया है, जो कार की रूफ (छत) पर लगा है।

सोलर पैनल वाली सोनाटा हाइब्रिड पूरी तरफ सिर्फ सोलर एनर्जी से नहीं चलती, बल्कि इसमें लगे सोलर पैनल की मदद से कार में लगी बैटरी चार्ज होती है। ह्यूंदै के अनुसार, कार में लगे सोलर पैनल से इसकी बैटरी एक दिन में 30 से 60 पर्सेंट तक चार्ज हो सकती है। अगर इस सोलर पैनल से कार रोजाना 6 घंटे चार्ज होगी, तो साल भर में 1,300 किलोमीटर का अतिरिक्त माइलेज देगी।

कंपनी का कहना है कि फर्स्ट जनरेशन सोलर रूफ कार यानी सोनाटा हाइब्रिड का सोलर रूफ वेरियंट बड़ा गेम-चेंजर नहीं है। मगर सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इससे कार का उत्सर्जन (एमिशन) कम होगा। ह्यूंदै ने कहा है कि सोलर रूफ ने एक नई राह खोली है, जिससे आने वाले समय में गाड़ी चलाने के लिए फॉसिल फ्यूल (पेट्रोल-डीजल) की जरूरत नहीं पड़ेगी।

सोलर रूफ वाली ह्यूंदै सोनाटा हाइब्रिड कार को फिलहाल कोरिया में बेचा जा रहा है। जल्द ही इसे उत्तरी अमेरिका की बाजार में उतारा जाएगा। दूसरे देशों में इसे नहीं पेश किया जाएगा। हालांकि, आने वाले सालों में कंपनी की दूसरी हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कारों पर सोलर रूफ देखने को मिल सकता है। सोनाटा हाइब्रिड सोलर पैनल रूफ के साथ आने वाली कंपनी की पहली कार है।

उत्पादन में कमी की आशंका से सोयाबीन में तेजी के आसार

कोटा। सोयाबीन की फसल को अभी मंडियों में पहुँचने में डेढ़ माह से भी अधिक समय लग सकता है जबकि मध्य प्रदेश व महाराष्ट्र दोनों ही राज्यों की उत्पादक क्षेत्रों में कहीं अधिक बारिश के बाद आयी भीषण बाढ़ के साथ साथ बरसात का प्रकोप जारी है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए फसल के लेट होने के अलावा उत्पादन में भी कमी आने की आशंका जोर पकड़ने लगी है।

चालू माह में सोया डीओसी की शिपमेंट होना है जिसके चलते निर्यातक माल पकड़ने में सक्रिय हो गए हैं, जिससे क़ीमतों में 500/600 रुपए टन की तेजी पहले ही आ गयी है एवं 800/ 1000 रुपए की और बढ़ोत्तरी की उम्मीद और लगने लगी है।

मध्य प्रदेश के इंदौर, शिवपुरी, दतिया, सुजालपुर लाइन में सोयाबीन की खड़ी फसल संतोषजनक नहीं है। इसके अलावा महाराष्ट्र के सांगली- कोल्हापुर लाइन में अधिक बारिश के बाद आयी भीषणतम बाढ़ से सोयाबीन की फ़सल को भारी नुकसान पहुँचने की आशंका बढ़ गयी है।

इसके साथ साथ कर्नाटक में बाढ़ अपना भयानक रूप दिख रही हैं इससे फ़सल को नुकसान के साथ उत्पादकता भी घटने की आशंका बढ़ गयी है। दूसरी ओर सोया डीओसी में निर्यातकों की लिवाली नीचे भाव पर निकलने से 500/600 रुपए डीओसी कोटा के प्लांटों में 30500/30600 रुपए प्रति टन हो गयी है।

मध्य प्रदेश में 29800/30000 रुपए भाव बोलने लगे हैं। रुपए के मुकाबले डॉलर महंगा होने से निर्यातकों को दोहरा लाभ मिल रहा है। एकतरफ सोया डीओसी मंदी मिल रही है। दूसरी ओर डॉलर में विदेशी मुद्रा अधिक मिल रही है, जिससे निर्यात को प्रोत्साहन मिला है, जिससे बाजार यहां से चालू माह में 1000 रुपए टन तेज लगने लगा है।

पिछले माह सोया डीओसी का निर्यात चालू माह से कमजोर रहा, जिससे सोया डीओसी चालू माह के अंतराल 1000 रुपए प्रति क्विंटल टूटकर कोटा लाइन में 30 हजार रुपए एवं दतिया-नीमच लाइन में 29400/29500 रुपए प्रति टन के निम्नस्तर पर रह गयी थी। अब नीचे वाले भाव पर घरेलू पोल्ट्री उद्योग सहित निर्यातकों की मांग भी निकलने लगी है।

चालू माह में अब तक प्राप्त जानकारी के मुताबिक बरसात से 25 फ़ीसदी बोई हुई फसल पानी में डूब जाने का ख़तरा नज़र आ रहा है जिससे सोयाबीन का रकबा भी घटने के आसार बन गए है। इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए नई फ़सल के शुरुआती दबाव पर हल्की मंदी के बाद दूरगामी परिणाम लाभकारी रहने की उम्मीद दिखने लगी है ।

Facebook के मेन ऐप में आने वाला है ‘डार्क मोड’

0

नई दिल्ली। पिछले कुछ महीनों में हमने कई ऐप्स में ‘डार्क मोड’ फीचर को रोलआउट होते देखा है। अब जो कि यह मोड इस साल के ऐंड्रॉयड Q और iOS 13 OS वर्जन का सबसे बड़ा हाइलाइट रहा है, ऐसे में दूसरे ऐप भी तेजी से अपने ऐप को इस मोड के जरिए नया लुक देने पर जोर दे रहे हैं।

इसीमें से एक Facebook है, जिसने इस साल की शुरुआत में अपने मेसेंजर ऐप में ‘डार्क मोड’ पेश किया था। खबर है कि अब फेसबुक अपने मेन ऐप में भी डार्क मोड फीचर लाने की तैयारी कर रहा है। हालांकि, इस बारे में कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है लेकिन हाल ही में जाने मैनचन वॉन्ग नाम के एक रिसर्चर को कोड्स के सेट का पता चला है, जो कि डार्क मोड के संकेत देते हैं।

वॉन्ग ने एक ट्वीट के जरिए इसकी जानकारी दी है। वॉन्ग ने एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है जिसमें नजर आ रहा है कि फेसबुक के मेन ऐप पर डार्क मोड कैसा दिखाई देगा। ऐसा कहा जा रहा है कि ऐप के नए लुक पर काम जारी है, हालांकि इसे कब तक लॉन्च किया जाएगा फिलहाल इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।

वॉन्ग ने कहा कि मैं भी फेसबुक मोबाइल पर डार्क मोड को लेकर उतनी ही उत्साहित हूं जितना कि आप। यह डार्क मोड फिलहाल डिवेलपमेंट के शुरुआती स्टेज में है। डार्क मोड के सपॉर्ट के लिए ऐप के कई पार्ट्स पर दोबारा काम किया जा रहा है, जैसे कि डार्क बैकग्राउंड पर डार्क टेक्स्ट का डिस्प्ले होना।

उन्होंने कहा कि स्क्रीनशॉट में भी साफ देखा जा सकता है कि डार्क ग्रे बैकग्राउंट पर ज्यादातर टेक्स्ट सफेद कलर में नजर आ रहे हैं। वहीं, टॉप पर नजर आ रहा ‘ग्रुप’ ब्लैक कलर में ही दिखाई दे रहा है। हालांकि, इस मोड को जारी होने में अभी समय लग सकता है।

रिचा-अक्षय खन्‍ना स्‍टारर सेक्‍शन 375 का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। ऐक्‍ट्रस रिचा चड्ढा और ऐक्‍टर अक्षय खन्‍ना की आने वाली फिल्‍म ‘सेक्‍शन 375’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। यह कोर्टरूम ड्रामा काफी इंट्रेस्टिंग दिख रहा है।

‘क्या एक झूठ सारे सच को बर्बाद कर सकता है?’ यह एक सवाल ट्रेलर से सामने निकलकर आता है जिसमें रिचा प्रॉसिक्‍यूटर के तौर पर विक्‍टिम के लिए लड़ती नजर आती हैं। वहीं, अक्षय खन्‍ना आरोपी की वकालत करते दिखते हैं।

पीड़‍िता के किरदार में मीरा चोपड़ा हैं जबकि आरोपी का रोल राहुल भट्ट प्‍ले कर रहे हैं। 3 मिनट के ट्रेलर में कुछ ऐसे विजुअल्‍स और डायलॉग्‍स हैं जो कि सिस्‍टम को लेकर नाराजगी को बयां करते हैं।

बता दें, डायरेक्‍टर अजय बहल की यह फिल्‍म 13 सितंबर 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसी दिन आयुष्‍मान खुराना की फिल्‍म ‘ड्रीम गर्ल’ भी रिलीज हो रही है।