Sunday, July 12, 2026
Home Blog Page 161

कार्यवाही के दौरान बातें करने वालों को स्पीकर ओम बिरला ने दी सख्त वॉर्निंग

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला बुधवार को सदन में संसद सदस्यों को मर्यादा में बातचीत करने की नसीहत देते नजर आए। उन्होंने कहा कि वह संसद सदस्यों और मंत्रियों से अपेक्षा करते हैं कि सब मर्यादा से बात करें। सदन मर्यादा से चलती है।

लोकसभा की कार्यवाही के दौरान आवाज आने पर ओम बिरला ने कहा कि कई माननीय सदस्य आधे घंटे से पीछे बैठकर बातें कर रहे हैं। कई माननीय सदस्य सदन में बहुत देर तक खड़े होकर बातें करते रहते हैं।

सदन में कोई भी सदस्य बातचीत तभी करेगा जब आवश्यक हो। कोई सदस्य या मंत्री, खड़े होकर सदन में किसी से बातचीत नहीं करेंगे। नहीं तो मैं नाम लेकर उल्लेख करूंगा।
ओम बिरला, लोकसभा स्पीकर

ओम बिरला ने कहा, मैं आज स्पष्ट कहना चाहता हूं कि कोई इमरजेंसी हो तो एक मिनट बात कर लो, दो मिनट बात कर लो, तीन मिनट बात कर लो। कोई भी सदस्य बातचीत तभी करेगा जब आवश्यक हो। कोई सदस्य या मंत्री, खड़े होकर सदन में किसी से बातचीत नहीं करेंगे। नहीं तो मैं नाम लेकर उल्लेख करूंगा।

स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि सदन मर्यादा से चलेगा। सदन की मर्यादा बनाए रखने की सबकी जिम्मेदारी है। सामूहिक जिम्मेदारी है। मैं ऐसी अपेक्षा सभी से करता हूं।

Kota Mandi: एनसीडीईएक्स पर 4 फीसदी तेजी का सर्किट लगने से धनिया में उछाल

कोटा। Kota Mandi Price Today: एनसीडीईएक्स पर चार फीसदी तेजी का सर्किट लगने से भामाशाह अनाज मंडी में गुरुवार को धनिया 300 रुपये उछल गया। कमजोर उठाव से लहसुन 500 रुपये, गेहूं मिल 30 रुपये और चना 50 रुपये मंदा बिका।

एनसीडीईएक्स पर धनिया का अप्रैल वायदा 524 रुपये उछलकर 12852 रुपये, मई वायदा 536 रुपये बढ़कर 13020 रुपये और जून वायदा 288 रुपये तेज होकर 13250 रुपये प्रति क्विंटल पर बंद हुआ। अप्रैल में 4.25 और मई में 4.29 फीसदी तेजी का सर्किट लगा। मंडी में सभी कृषि जिंसों की मिलाकर करीब ढाई लाख कट्टे और 8000 कट्टे की आवक रही। जिंसों के भाव रुपये प्रति क्विंटल इस प्रकार रहे-

गेहूं नया मिल. 2150 से 2275, गेहूं एवरेज टुकड़ी 2280 से 2350, बेस्ट टुकड़ी 2400 से 2600, ज्वार शंकर 1700 से 2300, ज्वार सफेद 2800 से 5000, बाजरा 1800 से 2050, मक्का लाल 1400 से 1800, मक्का सफेद 1600 से 2200, जौ नया 1900 से 2250 रुपये प्रति क्विंटल।

धान सुगन्धा 2800 से 3251, धान (1509) 3400 से 4000, धान (1847) 3200 से 3851, धान (1718-1885) 3900 से 4400, धान (पूसा-1) 3600 से 4070, धान (1401-1886) 3800 से 4150, धान दागी 1500 से 3600 रुपये प्रति क्विंटल।

सोयाबीन 5000 से 5800, सरसों 6000 से 7250, अलसी 6800 से 7300, तिल्ली 7000 से 8500 रुपये प्रति क्विंटल। मूंग 6000 से 7000, उड़द 4500 से 8100, चना देशी पुराना 4700 से 5101, चना मौसमी नया 5100 से 5250, चना पेप्सी 5200 से 5551, चना डंकी पुराना 3500 से 4500, चना काबुली 5500 से 7500, नया चना देशी 5000 से 5350 रुपये प्रति क्विंटल।

लहसुन 2000 से 11000, मैथी पुरानी 5000 से 6000, मैथी नयी 5800 से 6400, धनिया बादामी 10000 से 11000, धनिया ईगल 11500 से 12500, धनिया रंगदार 12500 से 16000 रुपये प्रति क्विंटल।

आयकर विभाग ने एआई असिस्टेंट के साथ लॉन्च की नई वेबसाइट, जानिए खासियत

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ के साथ नई यूजर-फ्रेंडली वेबसाइट लॉन्च की है। इस आधुनिक पोर्टल की सबसे बड़ी खासियत इसका आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित असिस्टेंट कर साथी है।

यह नया तकनीकी कदम आम करदाताओं को टैक्स से जुड़ी उलझनों से बचाने और त्वरित समाधान मुहैया कराने के लिए उठाया गया है। आयकर विभाग ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक वीडियो पोस्ट साझा कर इस नए पोर्टल की जानकारी दी। विभाग के अनुसार, नई वेबसाइट को समावेशी और अत्यधिक यूजर-फ्रेंडली बनाया गया है।

  • अलग-अलग डिवाइस का सपोर्ट: करदाता इस वेबसाइट को डेस्कटॉप, मोबाइल और टैबलेट के माध्यम से आसानी से एक्सेस कर सकते हैं।
  • आधिक जानकारी के साथ टैब्स: अधिक जानकारी दर्शाने वाले डिजाइन और स्मार्ट नेविगेशन के साथ, पोर्टल पर ‘कर कानून और नियम’, ‘कर की जानकारी एवं सेवाएं’ और ‘टैक्स ई-सर्विसेज’ के यूनिफाइड टैब दिए गए हैं। इससे यूजर्स को सारी जानकारी भटकने के बजाय एक ही स्थान पर मिल जाएगी।

एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ की अहम भूमिका
इस पूरी वेबसाइट का मुख्य आकर्षण ‘कर साथी’ है, जो डायरेक्ट टैक्स (प्रत्यक्ष कर) भरने की यात्रा को सुगम बनाएगा। इस एआई-सक्षम चैटबॉट की मदद से करदाता टैक्स से जुड़ा अपना कोई भी सवाल हिंदी या अंग्रेजी भाषा में पूछकर तत्काल उसका समाधान जान सकते हैं। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष रवि अग्रवाल ने पिछले महीने एक कार्यक्रम में इस तकनीक का जिक्र करते हुए कहा था, यह एआई-सक्षम चैटबॉट विभाग की वेबसाइट के माध्यम से करदाताओं को चौबीसों घंटे (24/7) सहायता प्रदान करेगा।

करदाताओं को नियम-कानून समझने में कोई परेशानी न हो, इसके लिए पोर्टल में कई विशेष गाइडेंस टूल्स भी जोड़े गए हैं। जैसे –

सामान्य तौर पर पूछे जाने वाले सवालों के जवाब

  • अंतरराष्ट्रीय टैक्सेशन
  • टैक्स कैलेंडर
  • सर्कुलर व नोटिफिकेशन
  • आयकर प्रोविजन

करदाताओं को कैसे मिलेगी सहूलियत
इनकम टैक्स विभाग की यह नई वेबसाइट करदाताओं की सहूलियत की दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक बदलाव है। एआई असिस्टेंट ‘कर साथी’ की मदद से 24 घंटे मिलने वाली सहायता और स्मार्ट नेविगेशन न केवल आम जनता के लिए टैक्स अनुपालन को आसान बनाएंगे।

JEE Paper Analysis: पहले दिन सुबह की पारी का पेपर रहा कॉन्सेप्ट आधारित

कोटा। JEE Main Paper Analysis Morning Session: बीई व बीटेक कोर्स में प्रवेश के लिए आयोजित देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन अप्रैल 2026 सेशन की शुरुआत गुरुवार से हुई।

एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट कोटा के प्रेसीडेंट विनोद कुमावत ने विद्यार्थियों से प्राप्त फीडबैक के आधार पर विस्तृत विश्लेषण प्रस्तुत करते हुए बताया कि सुबह की पारी का पेपर कुल मिलाकर मध्यम स्तर का रहा, लेकिन इसकी सबसे प्रमुख विशेषता इसका कॉन्सेप्ट आधारित होना रहा।

पेपर में ऐसे प्रश्न शामिल थे, जो केवल रटने के बजाय सब्जेक्ट की गहरी समझ और एप्लिकेशन स्किल्स की मांग करते थे। उन्होंने बताया कि स्टूडेंट्स को 22 जनवरी 2026 को आयोजित पहली पारी की तुलना में यह पेपर थोड़ा अधिक चैलेन्जिंग महसूस हुआ।

फिजिक्स: सुबह की पारी में फिजिक्स का पेपर मोडरेट तथा कंसेप्चुअल था। इसमें एनसीईआर सिलेबस के अनुसार 44 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा से तथा 56 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा से कवर किए गए थे। जिसमें सेमीकंडक्टर, एरर, यूनिट एंड डाइमेन्शन से एक-एक प्रश्न, मैग्नेटिज्म्, ज्योमेट्रिकल आॅप्टिक्स तथा फ्लुइड से दो-दो प्रश्न, इलेक्ट्रो डाइनेमिक्स, माॅडर्न फिजिक्स, हीट एंड थर्मोडाइनेमिक्स, वेव एंड वेव आॅप्टिक्स से तीन-तीन प्रश्न तथा मैकेनिक्स से चार प्रश्न पूछे गए।

कैमेस्ट्री: सुबह की पारी में कैमेस्ट्री के पेपर का स्तर मध्यम रहा। जिसमें फिजीकल तथा आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री से पूछे गए प्रश्नों का वेटेज ज्यादा रहा। एनसीईआरटी के सिलेबस के अनुसार 30 प्रतिशत प्रश्न 11वीं कक्षा से जबकि 70 प्रतिशत प्रश्न 12वीं कक्षा से कवर किए गए थे। फिजीकल कैमिस्ट्री से मोल कंसेप्ट, थर्मोडाइनेमिक्स, केमिकल काइनेटिक्स से दो-दो प्रश्न पूछे गए। इसी प्रकार आॅर्गेनिक कैमिस्ट्री में एल्किल हेलाइड्स, एरोमेटिक कम्पाउण्ड से दो-दो प्रश्न पूछे गए थे। वहीं इनआॅर्गेनिक कैमिस्ट्री में काॅर्डिनेशन कम्पाउण्ड से दो प्रश्न पूछे गए।

मैथ्स: मैथ्स का पेपर मध्यम स्तर का होने के बावजूद अपेक्षाकृत लेंदी रहा, जिससे स्टूडेंट्स के लिए टाइम मैनेजमेंट एक महत्वपूर्ण चुनौती बनकर सामने आया। प्रश्नों को साॅल्व करने के लिए न केवल सही कॉन्सेप्ट की आवश्यकता थी, बल्कि स्पीड और एक्युरेसी का संतुलन भी जरूरी था। पेपर में एलजेब्रा तथा कैलकुलस से एक समान यानी 36-36 प्रतिशत प्रश्न पूछे गए। वेक्टर थ्रीडी, काॅर्डिनेट ज्योमेट्री से 12-12 प्रतिशत तथा काॅर्डिनेट ज्योमेट्री से मात्र चार प्रतिशत प्रश्न पूछे गए।

मोशन एजुकेशन ने लॉटरी 5.0 में दी हजारों जरूरतमंद स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप

कोटा। मोशन एजुकेशन की ओर से द्रोणा-2 कैंपस में बुधवार रात शिक्षा की लॉटरी-5.0 में हजारों जरूरतमंद स्टूडेंट्स को स्कॉलरशिप दी गईं। लॉटरी के लिए दो लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स ने आवेदन किया था।

मोशन एजुकेशन के फाउंडर और एजुकेटर नितिन विजय ने बताया कि मोशन पिछले चार साल से अपने यूट्यूब चैनलों से होने वाली आय से इस तरह की स्कॉलरशिप दे रहा है। इसका मकसद उन विद्यार्थियों को भी गुणवत्तापूर्ण कोचिंग देना है, जो आर्थिक कारणों से पीछे रह जाते हैं, लेकिन प्रतिभा और जज्बे में किसी से कम नहीं होते।

लॉटरी में चेतन कुमार को कोटा में क्लासरूम कोचिंग के साथ हॉस्टल और मेस की सुविधा दी गई है। 51 विद्यार्थियों को कोटा में निशुल्क क्लासरूम कोचिंग दी गई। वहीं सरप्राइज रिवार्ड के तहत पहले से मोशन में पढ़ रहे 3 छात्रों की जमा फीस लौटाई जा रही है। इसके अलावा 10 दिव्यांग विद्यार्थियों को कोचिंग फीस में 100 प्रतिशत स्कॉलरशिप देकर मुख्यधारा में आगे बढ़ने का अवसर दिया गया है।

इसके अलावा मोशन एजुकेशन के देशभर में संचालित 80 स्टडी सेंटर और कुवैत स्थित सेंटर पर भी 200 विद्यार्थियों को लॉटरी के माध्यम से स्कॉलरशिप देकर कोचिंग प्रदान की जाएगी। इस पूरी प्रक्रिया की खास बात यह रही कि स्कॉलरशिप पाने वाले विद्यार्थियों में 50 प्रतिशत छात्राएं हैं।

अन्य श्रेणियों में भी बड़ी संख्या में छात्रों को राहत दी गई है। 251 विद्यार्थियों को 35,000 रुपए, 351 को 45,000, 551 को 55,000, 751 को 65,000 और 1001 विद्यार्थियों को मात्र 75,000 रुपए में कोटा में क्लासरूम कोचिंग का अवसर मिला है। इसके साथ ही 5555 स्टूडेंट्स को मोशन का अमृत कोर्स पूरी तरह निशुल्क दिया गया है, जिससे वे मोशन लर्निंग ऐप के माध्यम से जेईई या नीट की तैयारी कर सकेंगे।

इतना ही नहीं, करीब 23,000 विद्यार्थियों को नीट, जेईई और बोर्ड परीक्षाओं के पीवायक्यू और एनसीईआरटी आधारित प्रैक्टिस बुक्स निशुल्क वितरित की जाएंगी, जिनकी कुल कीमत 2 करोड़ रुपए से अधिक है। इस अवसर पर मोशन एजुकेशन के चेयरमैन सुरेंद्र विजय, डायरेक्टर सुशीला विजय सहित संस्थान के कई वरिष्ठ फैकल्टी सदस्य मौजूद रहे।

सीबीटी के ऑल इण्डिया रैंकर के लिए रिवार्ड की घोषणा
कार्यक्रम के दौरान मोशन एजुकेशन की ओर से 26 मार्च को जेईई मेन स्टूडेंट्स के लिए देश के 172 शहरों में एक साथ आयोजित ऑल इंडिया सीबीटी (कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट) के रिवार्ड की घोषणा भी की गई। इसमें ऑल इण्डिया रैंक एक पर रहे बोधिरूपी दत्ता को 51,000, दूसरी रैंक पर रही पलाक्षी चौहान को 21,000 और तीसरे स्थान पर रहे ऋषित गोयल को 11,000 रुपए दिए गए।

ओरिएंटेशन में दिए सफलता के मंत्र
मोशन एजुकेशन के फाउंडर एवं एजुकेटर नितिन विजय ने कहा कि वास्तविक मोटिवेशन बाहर से नहीं, बल्कि भीतर से आता है। वे द्रोणा-2 कैंपस में बुधवार शाम ओरिएंटेशन प्रोग्राम में हजारों छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि नए माहौल में ढलने में 10 से 15 दिन का समय लगना सामान्य है, इसलिए शुरुआती असहजता से घबराने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने मोशन की कोचिंग प्रणाली, अकादमिक स्ट्रक्चर और प्रभावी अध्ययन पद्धति की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 100 प्रतिशत क्लास अटेंडेंस, नियमित टाइम-टेबल, शॉर्ट नोट्स बनाना और लगातार रिवीजन सफलता की बुनियादी शर्तें हैं। इसके साथ ही उन्होंने पिछले वर्षों के प्रश्नपत्र हल करने, नियमित टेस्ट देने और उनका गहन विश्लेषण करने पर जोर दिया। कम अंक आने पर निराश होने के बजाय अपनी कमजोरियों की पहचान कर उन्हें सुधारने की सलाह दी। कार्यक्रम में जेईई डिवीजन के ज्वाइंट डायरेक्टर रामरतन द्विवेदी, डिप्टी डायरेक्टर निखिल श्रीवास्तव और नीट डिवीजन के ज्वाइंट डायरेक्टर अमित वर्मा ने भी छात्रों को संबोधित किया

रियलमी का 7000mah बैटरी वाला नया फोन ‘सेल्फी मिरर के साथ भारत में लॉन्च

नई दिल्ली। Realme 16 5G : रियलमी ने अपने नए स्मार्टफोन Realme 16 5G को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस फोन की खासियत यह है कि इसके रियर कैमरा मॉड्यूल में एक सेल्फी मिरर भी लगा है, जिसे यूजर्स को मेन कैमरे से सेल्फी लेने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है।

इसके रियर कैमरा मॉड्यूल का डिजाइन iPhone Air से काफी मिलता जुलता है। यह नया 5G स्मार्टफोन दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में आता है और इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट लगा है। Realme 16 5G में 6.57-इंच का एमोलेड डिस्प्ले है, जिसकी ब्राइटनेस 4200 निट्स तक है। इस फोन में 7,000mAh की बैटरी है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कितनी है कीमत और इस फोन में क्या-क्या खास मिलता है, चलिए बताते हैं…

Realme 16 5G की कीमत
नए Realme 16 5G के बेस 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 31,999 रुपये है। इसके 8GB+256GB वेरिएंट की कीमत 33,999 रुपये और टॉप 12GB+256GB वेरिएंट की कीमत 36,999 रुपये है। यह एयर ब्लैक और एयर व्हाइट कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इसे अभी Flipkart और Realme के ऑनलाइन स्टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। Realme 16 5G देश में 5 अप्रैल से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

लॉन्च ऑफर के तौर पर, ब्रांड, Realme 16 5G को 12 महीने तक की नो-कॉस्ट ईएमआई ऑप्शन के साथ बेच रहा है। खरीदार 2,000 रुपये का बैंक डिस्काउंट या 6,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस भी पा सकते हैं।

स्पेसिफिकेशन्स
फोन डुअल सिम सपोर्ट करता है और Android 16 के साथ आता है, जिसके ऊपर Realme UI 7.0 है। कंपनी का कहना है कि यह फोन चार साल तक सिक्योरिटी अपडेट और तीन एंड्रॉयड ओएस अपग्रेड के लिए एलिजिबल है। इस फोन में 6.57-इंच का फुल एचडी प्लस (1080×2372 पिक्सेल) एमोलेड डिस्प्ले है, जिसका स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 93 प्रतिशत और रिफ्रेश रेट 120 हर्ट्ज तक है। इस डिस्प्ले के बारे में दावा किया गया है कि यह 3,000 हर्ट्ज का इंस्टेंट टच सैंपलिंग रेट और 4200 निट्स की पीक ब्राइटनेस देता है। Realme 16 5G, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6400 टर्बो चिपसेट पर चलता है, जिसके साथ 12GB तक LPDDR4x रैम और 256GB तक UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज मिलती है। थर्मल मैनेजमेंट के लिए, इसमें एक वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है, जिसका हीट डिसिपेशन एरिया 6,050 mmsq है। इसमें धूल और पानी से सुरक्षित रहने के लिए IP69 रेटिंग भी दी गई है।

कैमरा सेटअप
फोटोग्राफी के लिए, Realme 16 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें ऑटोफोकस और f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सेल का वाइड-एंगल सेंसर और 2-मेगापिक्सेल का मोनोक्रोम सेंसर शामिल है। पीछे के कैमरा यूनिट में एक छोटा सा शीशा लगा है जिसे रियलमी ‘सेल्फी मिरर’ कह रहा है; यह शीशा पीछे के कैमरे के ठीक बगल में लगा है, जिससे यूजर्स पीछे वाले कैमरे से ही अपनी सेल्फी का प्रीव्यू देख सकते हैं और सेल्फी ले सकते हैं। सामने की तरफ, फोन में 50-मेगापिक्सेल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।

7,000mAh की बैटरी
Realme 16 5G में 7,000mAh की बैटरी है, जो 60W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी का दावा है यह बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल तक चल सकती है। यह एक बार चार्ज करने पर 142 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक टाइम देती है। लगभग लगभग 183 ग्राम वजनी इस फोन का डाइमेंशन 158.30×75.13×8.10 एमएम। फोन में कनेक्टिविटी के लिए ब्लूटूथ 5.3, 5G, 4G LTE, BeiDou, GPS, GLONASS, Galileo, QZSS, USB Type-C पोर्ट और Wi-Fi 6 जैसे विकल्प उपलब्ध हैं। इसमें फेशियल रिकग्निशन की सुविधा है और इसमें इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

रेडमी का सबसे पतला मिलिट्री ग्रेड 5G फोन, 50MP AI कैमरा, कर्व्ड डिस्प्ले के साथ लॉन्च

नई दिल्ली। रेडमी के मिड रेंज फोन Redmi Note 15 5G के स्पेशल एडिशन को गुरुवार को भारत में लॉन्च किया गया। यह नया हैंडसेट ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर के माध्यम से देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा।

स्मार्टफोन में ऑक्टा कोर Snapdragon 6 Gen 3 चिपसेट, 8GB तक रैम और 256GB तक इंटरनल स्टोरेज दिया गया है। हैंडसेट में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का मेन कैमरा शामिल है।

रेडमी फोन 50MP का रियर कैमरा दिया गया है और 8MP के अल्ट्रा-वाइड कैमरे की जगह 2MP का डेप्थ सेंसर लगाया गया है। इसमें 5800mAh की बड़ी सिलिकॉन-कार्बन बैटरी मिलती है और 45W फास्ट चार्जिंग है।

कीमत और उपलब्धता
भारत में Redmi Note 15 SE 5G को तीन वैरिएंट में पेश किया गया है। फोन के शुरुआती 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले बेस वेरिएंट की कीमत 19,999 रुपये है। वहीं, 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले हायर-एंड वेरिएंट की कीमत 21,999 रुपये है। इसके हाई-एंड 8GB रैम और 256GB स्टोरेज वाले टॉप मॉडल की कीमत 23,999 रुपये है। हालांकि, Xiaomi का यह सब-ब्रांड चुनिंदा कार्डों पर 2,000 रुपये की बैंक छूट दे रहा है।

यह नया फोन भारत में 7 अप्रैल से Flipkart और Xiaomi के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Redmi Note 15 SE 5G कार्बन ब्लैक, क्रिमसन रिजर्व (लाल) और फ्रॉस्टेड व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।

फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
रेडमी नोट 15 SE 5G एक डुअल सिम हैंडसेट है जो Android 15 पर आधारित HyperOS 2 पर चलता है। इस फोन में 6.77 इंच का कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz तक की रिफ्रेश रेट है। कंपनी का दावा है कि फोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP65 + IP66 रेटिंग है। नए रेडमी नोट 15 SE 5G में क्वालकॉम का 4nm ऑक्टा कोर स्नैपड्रैगन 6 जेनरेशन 3 चिपसेट लगा है। सुरक्षा के लिए इसमें अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर और एआई फेस अनलॉक भी दिया गया है।

कैमरे की बात करें तो, रेडमी नोट 15 SE 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है। हैंडसेट में 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर भी है। फ्रंट में, रेडमी नोट 15 SE 5G में 20 मेगापिक्सल का सेल्फी और वीडियो कॉलिंग कैमरा है। यह 4K/30 fps तक के वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।

Redmi Note 15 SE 5G में 5,800mAh की बैटरी है जो 45W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G LTE, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, USB टाइप-C पोर्ट, GPS, GLONASS, BDS और Galileo भी शामिल हैं। फोन का वजन लगभग 178 ग्राम है। कंपनी ने फोन को सबसे स्लिम 5800mAh बैटरी वाला फोन बताया है।

रुपया मजबूत होने और आईटी शेयरों में तेजी से सेंसेक्स 185 अंक चढ़कर 73319 पर बंद

नई दिल्ली। Stock Market Closed, April 2, 2026: एशियाई बाजारों से कमजोर रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार (2 अप्रैल) को जोरदार रिकवरी लेते हुए बढ़त में बंद हुए।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 900 अंक की गिरावट लेकर 72,262 पर खुला। खुलते ही इंडेक्स में गिरावट और बढ़ गई और कारोबार के दौरान यह 71,545.81 अंक तक गिर गया था। लेकिन दोपहर के कारोबार में निचले स्तर से जबरदस्त रिकवरी देखी गई। अंत में सेंसेक्स 185.23 अंक या 0.25 प्रतिशत चढ़कर 73,319.55 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) भी कमजोरी के साथ 22,383 पर खुला। कारोबार के दौरान यह 22,182 अंक तक फिसल गया था। अंत में यह 33.70 अंक या 0.15 फीसदी की बढ़त लेकर 22,713.10 पर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के ईरान पर हमले के ताजा बयान के बाद बाजार ने भारी गिरावट में शुरुआत की। हालांकि, डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती और आईटी शेयरों जोरदार तेजी से बाजार निचले स्तर से उठ खड़ा हुआ।

कारोबार के आखिरी चरण में वैल्यू बायिंग जोरदार तरीके से देखने को मिली, जिसमें सभी सेक्टरों में खरीदारी नजर आई। रियल्टी और मेटल शेयरों में खरीदारी ने भी बाजार को सपोर्ट दिया।

Crypto मार्केट में कोहराम, 24 घंटे में 7.45 लाख करोड़ रुपए का नुकसान

नई दिल्ली। Crypto Currency:गुरुवार को गिरावट से क्रिप्टो बाजार भी नहीं बच पाया। पिछले 24 घंटे में यह 3 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गया है। साथ ही बिटकॉइन समेत दुनिया की प्रमुख क्रिप्टोकरेंसी भी 6 फीसदी से ज्यादा फिसल गईं। क्रिप्टो मार्केट में इस गिरावट को डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान से जोड़कर देखा जा रहा है जिसमें उन्होंने कहा कि वह 2 से 3 हफ्ते में ईरान पर बड़ा हमला करेंगे।

बुधवार दोपहर 12:30 बजे ग्लोबल क्रिप्टो मार्केट कैप 2.38 ट्रिलियन डॉलर था। वहीं आज दोपहर 12:30 यह करीब 3.30% गिरकर 2.30 ट्रिलियन डॉलर रह गया। यानी इसमें 24 घंटे में 0.08 ट्रिलियन डॉलर (करीब 7.45 लाख करोड़ रुपये) की गिरावट आई। वहीं फीयर एंड ग्रीड इंडेक्स 28 पर आ गया है। यह कल यानी बुधवार को 32 पर था।

3% से ज्यादा गिरा बिटकॉइन
दुनिया की सबसे महंगी और लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह करीब 66,630 डॉलर पर आ गया। पिछले एक महीने में कुछ मौकों को छोड़कर बिटकॉइन 70 हजार डॉलर के नीचे बना हुआ है। यह अपने ऑल टाइम हाई (करीब 1.25 लाख डॉलर) के मुकाबले काफी नीचे है।

बाकी क्रिप्टो में कितनी गिरावट

  • इथेरियम क्रिप्टो 4 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई। इस गिरावट के साथ यह करीब 2046 डॉलर पर था।
  • रिपल में भी 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई। इस गिरावट के साथ यह 1.31 डॉलर पर था।
  • बाइनेंस क्रिप्टो भी इस गिरावट से नहीं बच पाई। यह करीब 4.50 फीसदी गिरकर करीब 591 डॉलर पर है।
  • सोलाना पिछले 24 घंटे में 6 फीसदी से ज्यादा लुढ़क गई। यह करीब 79 डॉलर पर कारोबार कर रहा था।

हल्दी, धनिया, लहसुन, मेथी, छोटी इलायची समेत कई मसालों का निर्यात बढ़ा

कोच्चि। हालांकि 2025-26 के वित्त वर्ष में जीरा एवं सौंफ का निर्यात प्रदर्शन कमजोर रहा लेकिन हल्दी, धनिया, लहसुन, मेथी अन्य सीड मसाले तथा छोटी इलायची आदि का बेहतर शिपमेंट होने से मसालों के सकल निर्यात में अच्छी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।

मसाला बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2025-26 के शुरूआती 10 महीनों में यानी अप्रैल 2025 से जनवरी 2026 के दौरान भारत से मसालों का कुल निर्यात बढ़कर 14,54,925 टन पर पहुंच गया जो 2024-25 वित्त वर्ष की समाप्त अवधि के निर्यात 13,49,704 टन से 8 प्रतिशत अधिक है।

मसाला बोर्ड के आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि के दौरान जीरा का निर्यात 1,97,050 टन से 15 प्रतिशत घटकर 1,66,878 टन तथा सौंफ का निर्यात 72,089 टन से 61 प्रतिशत लुढ़ककर 28,422 टन पर अटक गया जबकि दूसरी ओर हल्दी का निर्यात 1,48,691 टन से सुधरकर 1,51,933 टन,

धनिया का निर्यात 49,396 टन से सुधरकर 52,006 टन, लहसुन का 28,547 टन से उछलकर 36,871 टन, अन्य सीड मसालों का 27,424 टन से बढ़कर 34,092 टन, मैथी का 35,907 टन से बढ़कर 40,633 टन तथा छोटी इलायची का निर्यात 5294 टन से 132 प्रतिशत उछलकर 12,281 टन पर पहुंच गया।

इसके अलावा देश से लालमिर्च, कालीमिर्च, जायफल-जावित्री एवं कई अन्य मसालों के साथ-साथ मूल्य संवर्धित मसाला उत्पादों का भी बड़े पैमाने पर निर्यात हुआ जिसमें मसाला तेल एवं ओलियोरेसिन आदि सम्मिलित हैं।