Saturday, July 11, 2026
Home Blog Page 146

मर्सिडीज ने भारत में लॉन्च कर दीं दो रॉकेट जैसी कारें, जानिए फीचर और कीमत

नई दिल्ली। मर्सिडीज कंपनी ने भारतीय मार्केट में अपनी दो जबरदस्त परफॉर्मेंस कारें Mercedes-AMG A45 S Aero Track Edition और Mercedes-AMG GLE Coupe Performance Edition को लॉन्च कर दिया है। रफ्तार के शौकीनों के लिए ये दोनों गाड़ियां किसी तोहफे से कम नहीं हैं।

AMG A45 S Aero Track Edition
मर्सिडीज AMG A45 S Aero Track Edition की एक्स-शोरूम कीमत 87 लाख रुपये रखी गई है। इसमें 19-इंच के हल्के अलॉय व्हील्स, लाल रंग के ब्रेक कैलीपर्स और एक बड़ा रियर स्पॉइलर दिया गया है जो इसे स्पोर्टी लुक देता है। इसमें 2.0-लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन लगा है जो 421bhp की ताकत और 500Nm का टॉर्क पैदा करता है। यह हैचबैक महज 3.9 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 270 किमी/घंटा है।

GLE Coupe Performance Edition
दूसरी ओर मर्सिडीज GLE Coupe Performance Edition की एक्स-शोरूम कीमत 1.52 करोड़ रुपये रखी गई है। यह स्टैंडर्ड मॉडल से करीब 7 लाख रुपये महंगी है। इसमें बड़े 22-इंच के अलॉय व्हील्स और ट्रैक पर डेटा मापने के लिए ‘AMG ट्रैक पेस’ ऐप जैसा खास फीचर दिया गया है। इस एसयूवी कूपे में 3.0-लीटर का 6-सिलेंडर वाला टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 435bhp की पावर देता है। यह भारी-भरकम गाड़ी भी 0 से 100 की रफ्तार सिर्फ 5.3 सेकंड में तय कर लेती है।

सेफ्टी और टेक्नोलॉजी
मर्सिडीज की इन दोनों कारों में सेफ्टी और टेक्नोलॉजी का खास ख्याल रखा गया है। बता दें कि GLE कूपे में एक्टिव रोल स्टेबलाइजेशन और नया AMG स्टीयरिंग व्हील मिलता है। वहीं, A45 S में ‘नाइट पैकेज’ का ऑप्शन भी दिया गया है जो गाड़ी को पूरी तरह ब्लैक-आउट लुक देता है। अगर आप रफ्तार और लग्जरी के दीवाने हैं, तो ये नई AMG कारें आपके गैरेज की शान बढ़ा सकती हैं।

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल तीन दिन की रिमांड पर, 13 अप्रैल को होगी सुनवाई

जयपुर। जल जीवन मिशन घोटाले के मामले में शुक्रवार को पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल को एसीबी कोर्ट ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। इस दौरान आईएएस सुबोध अग्रवाल के वकील अमित सिंह ने बताया कि एसीबी के द्वारा कोर्ट से पांच दिन की रिमांड मांगी गई थी। जिसे अदालत ने अस्वीकार करते हुए तीन दिन की रिमांड पर भेजा है और 13 अप्रैल को दोबारा सुनवाई के लिए सुबोध अग्रवाल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत होंगे।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी एसीबी ने कोर्ट से पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल की रिमांड की मांग करते हुए कहा कि मामले में बड़े स्तर पर फर्जीवाड़ा और पैसों के लेनदेन के प्रमाण मिले हैं, जिनकी गहन जांच के लिए विस्तृत पूछताछ जरूरी है।

जांच अधिकारी ने कोर्ट को बताया कि टेंडर प्रक्रिया में गंभीर अनियमितताएं सामने आई हैं। आरोप है कि फर्जी प्रमाण पत्रों के आधार पर टेंडर जारी किए गए और शर्तों में हेरफेर कर करीब 50 करोड़ रुपए तक के प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी गई। एसीबी का कहना है कि इस पूरे नेटवर्क में कई लोग शामिल हैं और साजिश की परतें खोलने के लिए आरोपी से पूछताछ जरूरी है।

यह भी पढ़ें: राजस्थान जल जीवन मिशन घोटाले में फरार पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल गिरफ्तार

पूर्व आईएएस सुबोध अग्रवाल के वकीलों ने गिरफ्तारी को पूरी तरह से गलत और अवैध बताया। उन्होंने कोर्ट में दलील दी कि न तो अभियुक्त को गिरफ्तारी के कारण बताए गए और न ही कानूनी प्रक्रिया का पालन किया गया। बचाव पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों का हवाला देते हुए कहा कि रिमांड पेशी से पहले आरोपी को गिरफ्तारी के कारण और रिमांड आवेदन उपलब्ध कराना अनिवार्य है, जो इस मामले में नहीं किया गया। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया और दोपहर बाद आदेश सुनाते हुए 3 दिन की रिमांड पर भेजा।

गौरतलब है कि एसीबी ने गुरुवार को नई दिल्ली से सुबोध अग्रवाल को हिरासत में लिया था और बाद में जयपुर लाकर उनकी औपचारिक गिरफ्तारी की गई। इससे पहले उन्हें पकड़ने के लिए एसीबी ने 51 दिनों तक 18 टीमों के जरिए 260 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की थी, लेकिन वे लगातार बचते रहे और इस दौरान उन्होंने 10 से ज्यादा ठिकाने बदले।

मामले में अब तक 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि तीन अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं। इन फरार आरोपियों के खिलाफ स्टैंडिंग वारंट जारी किए गए हैं और उनकी संपत्तियों को कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। कोर्ट ने पहले सुबोध अग्रवाल समेत चार आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया था, हालांकि अब उनके सामने आने के बाद कानूनी प्रक्रिया तेज हो गई है।

मेगा ब्लॉक के कारण वडोदरा-मऊ समर स्पेशल के मार्ग एवं समय-सारिणी में संशोधन

कोटा। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल में मेगा ब्लॉक के कारण कोटा मंडल से गुजरने वाली गाड़ी संख्या 09195/09196 वडोदरा-मऊ-वडोदरा समर स्पेशल के मार्ग एवं समय-सारिणी में संशोधन किया गया है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि यह गाड़ी अब वडोदरा के स्थान पर प्रतापनगर से प्रारंभ होकर मऊ जंक्शन तक चलेगी तथा वापसी में भी मऊ जंक्शन से प्रतापनगर तक परिचालित होगी। गाड़ी संख्या 09195 प्रतापनगर-मऊ समर स्पेशल 11.04.2026 से 25.07.2026 तक तथा गाड़ी संख्या 09196 मऊ-प्रतापनगर समर स्पेशल 12.04.2026 से 26.07.2026 तक संचालित होगी।

कोटा मंडल में गाड़ी संख्या 09195 का कोटा जंक्शन पर 23.48 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन पर 01.30 बजे तथा बयाना जंक्शन पर 03.08 बजे आगमन रहेगा। वापसी में गाड़ी संख्या 09196 का बयाना जंक्शन पर 16.23 बजे, गंगापुर सिटी जंक्शन पर 17.05 बजे तथा कोटा जंक्शन पर 19.00 बजे आगमन रहेगा।

यह गाड़ी रास्ते में दोनों दिशाओं में प्रतापनगर, वडोदरा जंक्शन, गोधरा जंक्शन, दाहोद, रतलाम जंक्शन, कोटा जंक्शन, गंगापुर सिटी जंक्शन, बयाना जंक्शन, रूपबास, आगरा कैंट जंक्शन, फतेहाबाद, बाह, इटावा जंक्शन, गोविंदपुरी, प्रयागराज जंक्शन, ज्ञानपुर रोड, बनारस, वाराणसी, औंरीहार जंक्शन एवं मऊ जंक्शन स्टेशनों पर रुकेगी।

हुंडई ग्रैंड i10 का ‘वाइब एडिशन’ 6 एयरबैग के साथ लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

नई दिल्ली। Hyundai Grand i10 Vibe Edition Launched: हुंडई कम्पनी ने अपनी एंट्री लेवल हैचबैक ग्रैंड i10 निओस (Grand i10 NIOS) का नया वाइब एडिशन (Vibe Edition) लॉन्च किया है। यह स्पोर्ट्ज (Sportz) ट्रिम पर बेस्ड है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.09 लाख रुपए है। ग्रैंड i10 निओस अब एस्टा MT और एस्टा AMT वैरिएंट में भी उपलब्ध है, जिनकी एक्स-शोरूम कीमतें 7.51 लाख रुपए से शुरू होती हैं। ग्रैंड i10 निोस वाइब एडिशन स्पोर्ट्ज और स्पोर्ट्ज (O) वैरिएंट में उपलब्ध है। इसमें 15-इंच के एलॉय व्हील ब्लैक फिनिश के साथ मिलते हैं। इसमें प्रोजेक्टर हेडलैंप भी मिलते हैं।

कीमत: हुंडई ग्रैंड i10 निओस की कीमतों की बात करें तो Asta MT की एक्स-शोरूम कीमत 7,50,700 रुपए और Asta AMT की एक्स-शोरूम कीमत 8,02,600 रुपए है। वहीं, वाइब एडिशन की कीमतों की बात करें तो Sportz MT की एक्स-शोरूम कीमत 7,09,400 रुपए, Sportz AMT की एक्स-शोरूम कीमत 7,61,400 रुपए और Sportz (O) AMT की एक्स-शोरूम कीमत 7,73,400 रुपए है।

इंटीरियर: इस कार के इंटीरियर की बात करें तो इसमें रेड कलर के एक्सेंट के साथ ब्लैक फिनिश दी गई है और स्टीयरिंग व्हील पर लेदर की रैपिंग है। इसमें 8-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगा है जो एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले कनेक्टिविटी, क्रूज कंट्रोल, पीछे AC वेंट के साथ ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, 6 एयरबैग, TPMS और एक डैशकैम से लैस है, जिसमें रिकॉर्डिंग के कई मोड उपलब्ध हैं।

इंजन: ग्रैंड i10 निओस वाइब एडिशन में 1.2-लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है, जो 5-स्पीड मैनुअल या AMT गियरबॉक्स के साथ आता है। यह मैक्सिमम 83 पीएस की पावर और 113.8 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, व्हीकल स्टेबिलिटी मैनेजमेंट और हिल असिस्ट कंट्रोल के साथ 6 एयरबैग की सेफ्टी भी मिलती है।

फीचर्स: हुंडई i10 निओस में मोनोटोन टाइटन ग्रे, पोलर व्हाइट, फेरी रेड, टाइफून सिल्वर, स्पार्क ग्रीन और टील ब्लू कलर्स शामिल हैं। डुअल-टोन कलर ऑप्शन में फैंटम ब्लैक रूफ के साथ पोलर व्हाइट और फैंटम ब्लैक रूफ के साथ स्पार्क ग्रीन शामिल है। i10 निओस में फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर जैसे साइड और कर्टन एयरबैग, फुटवेल लाइटिंग, टाइप सी फ्रंट USB चार्जर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम मिलता है। अन्य अपडेट में ग्लॉसी ब्लैक फ्रंट रेडिएटर ग्रिल, न्यू LED DRLs और कनेक्टेड डिजाइन के साथ LED टेल लैंप शामिल हैं। डैशबोर्ड पर फ्रेश ग्रे अपहोल्स्ट्री और वेवी पैटर्न जैसी सुविधाओं के साथ इंटीरियर्स को सजाया गया है।

बेमौसम बारिश से गेहूं की 2.49 लाख हेक्टेयर फसल बर्बाद, 15 तक बारिश का अलर्ट

0

नई दिल्ली। बेमौसम बारिश से मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक समेत कई राज्यों में किसानों को बड़ा झटका लगा है। केंद्र सरकार के मुताबिक केवल गेहूं की ही 2 लाख 49 हजार हेक्टेयर फसल बर्बाद हो चुकी है। अभी 15 अप्रैल तक मौसम खराब रह सकत है।

देशभर में बेमौसम बारिश और ओले गिरने की घटनाएं इस समय किसानों के पर आफत बनकर टूटी है। किसानों की खेतों में पड़ी खड़ी फसल इस प्राकृतिक आपदा से धराशायी हो रही हैं। कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि अब तक करीब 2.49 लाख हेक्टेयर में रबी फसलें खराब हो चुकी हैं। सबसे ज्यादा नुकसान गेहूं को हुआ है। जबकि, आम और लीची जैसी बागवानी फसलें भी प्रभावित हुई हैं। नुकसान का आकलन अभी जारी है और तीन विभाग मिलकर सर्वे कर रहे हैं।

मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 2 से 8 अप्रैल के बीच देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हुई है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, असम, कर्नाटक समेत कई राज्यों में इसका असर देखने को मिला। यही नहीं, 9 से 15 अप्रैल तक और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है, जिससे किसानों की चिंता और बढ़ गई है।

सरकार ने खाद पर बढ़ाई सब्सिडी
इस बीच सरकार ने साफ किया है कि वह किसानों के साथ खड़ी है और राहत के उपाय किए जा रहे हैं। खरीफ सीजन से पहले फर्टिलाइजर्स की सप्लाई सुनिश्चित करने के लिए सब्सिडी बढ़ाकर ₹41,534 करोड़ कर दी गई है। साथ ही AgriStack आधारित सिस्टम से खाद बांटने की योजना भी लागू की जा रही है। इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और किसानों को समय पर संसाधन मिल सकेंगे।

रिकॉर्ड गेहूं उत्पादन की उम्मीद
बेमौसम बारिश और गर्मी के बावजूद इस बार देश में गेहूं उत्पादन रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच सकता है। इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चर रिसर्च के महानिदेशक मंगीलाल जाट के मुताबिक भारत का गेहूं उत्पादन इस साल 119 मिलियन टन से ज्यादा रहने का अनुमान है, जो पिछले साल के 117.94 मिलियन टन से अधिक होगा। अभी तक करीब 40% फसल की कटाई हो चुकी है और हरियाणा-पंजाब जैसे प्रमुख राज्यों में भी उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

केंद्र सरकार ने 2025-26 के लिए गेहूं उत्पादन का लक्ष्य 121 मिलियन टन रखा है, जो पिछले साल से करीब 2% ज्यादा है। भारत चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा गेहूं उत्पादक देश है और देश में करीब 33.4 मिलियन हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की खेती होती है। वैज्ञानिकों के अनुसार फरवरी के अंत से बढ़ते तापमान को इस मौसम ने कम कर दिया, जिससे फसल को फायदा हुआ। ठंडे तापमान की वजह से गेहूं की दाना भरने की प्रक्रिया को ज्यादा समय मिला, जिससे उत्पादन बेहतर होने की संभावना बढ़ गई है।

Stock Market: सेंसेक्स 918 अंक उछलकर बंद, निवेशकों को 5 लाख करोड़ का फायदा

नई दिल्ली। Stock Market Closed,10 April 2026: एशियाई बाजारों में पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार हफ्ते के अंतिम ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार को पॉजिटिव रुख के साथ बंद हुए।  सेंसेक्स 918.60 अंक या फिर 1.20 प्रतिशत की तेजी के बाद 77550.25 अंक पर बंद हुआ है। वहीं, निफ्टी 1.16 प्रतिशत या फिर 275.50 अंक की तेजी के साथ 24050.60 अंक पर बंद हुआ है।

सेंसेक्स की टॉप 30 में से 25 कंपनियों के शेयरों में तेजी देखने को मिली है। वहीं, 5 कंपनियों के शेयरों में आज गिरावट दर्ज की गई है। बता दें, तेजी के इस माहौल में सनफार्मा, टीसीएस, इंफोसिस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। ऑटो स्टॉक्स के साथ बैंकिंग और इंडेक्स हैवीवेट रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में तेजी से बाजार को सपोर्ट मिला। इस तेजी की वजह से निवेशकों को 5 लाख करोड़ रुपये का फायदा हुआ है।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) मजबूती के साथ 77,198 अंक पर खुला। जबकि गुरुवार को यह 76,631 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 77,622 अंक तक चढ़ गया था। अंत में यह 918.60 अंक या 1.20 फीसदी की बढ़त के साथ 77,550.25 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) बढ़त के साथ 23,880 पर खुला। जबकि गुरुवार को यह 23,775 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 24,074 अंक के इंट्रा-डे हाई तक गया। अंत में 275.50 अंक या 1.16 प्रतिशत की मजबूती के साथ 24,050 पर बंद हुआ।

Varma Resign: इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली। Justice Yashwant Varma Resigns: कैश कांड में फंसे इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस यशवंत वर्मा ने अपना इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने राष्ट्रपति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें कि उनके दिल्ली वाले आवास पर जले हुए कैश मिले थे।

इस विवाद के बाद उनका दिल्ली हाईकोर्ट से वापस इलाहाबाद तबादला कर दिया गया था। उन्होंने 5 अप्रैल, 2025 को शपथ ली थी। फिलहाल उनके खिलाफ आरोपों के संबंध में एक आंतरिक जांच चल रही है।

इस मामले की जांच के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा गठित तीन सदस्यीय समिति आगामी मानसून सत्र में अपनी रिपोर्ट सौंप सकती है। पिछले साल 12 अगस्त को न्यायमूर्ति यशवंत वर्मा को पद से हटाने की मांग वाला एक बहुदलीय नोटिस स्वीकार करने के बाद महाभियोग की प्रक्रिया शुरू करने के संदर्भ में उनके खिलाफ आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया गया था।

इससे पहले जनवरी में सुप्रीम कोर्ट ने यशवंत वर्मा की ओर से दायर उस रिट याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें उन्होंने न्यायाधीश (जांच) अधिनियम, 1968 के तहत जांच समिति गठित करने के लोकसभा अध्यक्ष के फैसले को चुनौती दी थी। यह निर्णय न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने सुनाया था।

21 जुलाई, 2025 को संसद के दोनों सदनों में न्यायमूर्ति वर्मा के महाभियोग की मांग करने वाले अलग-अलग प्रस्ताव पेश किए गए थे। उसी दिन, तत्कालीन राज्यसभा सभापति जगदीप धनखड़ ने अपना इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद, 11 अगस्त को राज्यसभा के उपसभापति ने उच्च सदन में पेश किए गए प्रस्ताव को खारिज कर दिया।

एक दिन बाद, 12 अगस्त को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उच्चतम न्यायालय के न्यायमूर्ति अरविंद कुमार, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के मौजूदा मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति एम.एम. श्रीवास्तव और वरिष्ठ अधिवक्ता बी.वी. आचार्य की सदस्यता वाली एक जांच समिति के गठन की घोषणा की।

धूल-पानी से खराब नहीं होने वाला फोन सात हजार से कम में लॉन्च, जानिए फीचर्स

नई दिल्ली। Lava Bold N2 Lite: भारत में लावा का नया बजट स्मार्टफोन Lava Bold N2 Lite लॉन्च हो चुका है। कंपनी इस फोन को खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लेकर आई है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स वाला स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं। 7000 रुपए से कम में भी यह फोन 6.75 इंच की डिस्प्ले, 5000mAh की बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ आता है।

जबरदस्त सेल ऑफर्स
Lava Bold N2 Lite को 7,399 रुपए में लॉन्च किया गया है। लेकिन पहली सेल में फोन को 400 रुपये के डिस्काउंट के बाद 6999 रुपए में ख़रीदा जा सकेगा। इसके अलावा अगर आप दो यूनिट खरीदते हैं तो कंपनी 500 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दे रही है, जिससे यह डील और ज्यादा आकर्षक बन जाती है।

डिजाइन के मामले में भी यह फोन अपनी कीमत के हिसाब से काफी प्रीमियम लुक देता है। यह Nilgiri Blue और Kolar Gold जैसे स्टाइलिश कलर ऑप्शन में आता है, जो इसे देखने में और भी आकर्षक बनाते हैं।

फोन के फीचर्स

  • डिस्प्ले : Lava Bold N2 Lite में 6.75 इंच का बड़ा HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। परफॉर्मेंस के लिए इसमें UNISOC 9863A ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए ठीक-ठाक परफॉर्म करता है। फोन में 6GB RAM (3GB + 3GB वर्चुअल) और 64GB स्टोरेज दी गई है, जिसे 512GB तक बढ़ाया जा सकता है।
  • बैटरी: इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है और Type-C पोर्ट भी मिलता है। यह स्मार्टफोन Android 15 Go Edition पर चलता है, जिससे फोन स्मूद और हल्का महसूस होता है।
  • कैमरा : इसमें 13MP का AI डुअल रियर कैमरा दिया गया है, जिसमें पोर्ट्रेट, HDR, नाइट मोड और टाइम लैप्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए इसमें 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है, जिसमें स्क्रीन फ्लैश का सपोर्ट भी मिलता है।
  • इसके अलावा यह एक 4G डुअल सिम स्मार्टफोन है, जिसमें Wi-Fi, Bluetooth, OTG और 3.5mm हेडफोन जैक जैसे सभी जरूरी फीचर्स दिए गए हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक का सपोर्ट मिलता है।
  • खास बात यह है कि फोन को IP64 रेटिंग मिली हुई है, जिससे यह धूल और पानी के छींटों से सुरक्षित रहता है।

एआई फीचर एवं नाइटोग्राफी कैमरा वाले सैमसंग के ये फोन 8000 रुपये तक सस्ते

नई दिल्ली। सैमसंग ने अपने नए स्मार्टफोन Galaxy A57 5G और Galaxy A37 5G को भारत में हाल ही लॉन्च किया है। ये फोन्स आज पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हो गए हैं। दोनों डिवाइस में 50 मेगापिक्सल का मैंन कैमरा है जिसमें ‘नाइटोग्राफी’ के लिए एडवांस्ड इमेज प्रोसेसिंग की सुविधा है।

इन स्मार्टफोन में सैमसंग नॉक्स वॉल्ट भी शामिल है जो डेटा को सुरक्षित रखने में मदद करती है। पहली सेल में कंपनी ने इन स्मार्टफोन्स के साथ कई आकर्षक ऑफर्स भी पेश किए हैं, जिससे ये डिवाइस और ज्यादा किफायती बना सकते हैं।

कीमत और ऑफर्स
Samsung Galaxy A57 5G के 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 56,999 रुपए रखी गई है, वहीं 12GB RAM वाला वेरिएंट 62,499 रुपए में आता है। अब Galaxy A37 5G की कीमत की बात करें तो इसका बेस वैरिएंट 41,999 रुपए का है और इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 52,999 रुपए है।

Samsung Galaxy A57 और Galaxy A37 5G को आप कंपनी की Triple Zero Scheme के तहत खरीद सकते हैं। इसका मतलब है कि आपको Zero Down Payment (कोई एडवांस नहीं), Zero Interest (कोई ब्याज नहीं) और Zero Hassle (आसान प्रोसेस) का फायदा मिलेगा। ये फोन Samsung की वेबसाइट, ऑफिशियल स्टोर्स और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं।

इन फोन्स को और आकर्षक बनाने के लिए Samsung कुछ खास ऑफर्स भी दे रही है: अगर फोन की कीमत 36,999 रुपए या उससे ज्यादा है, तो आपको 5000 रुपए का अपग्रेड बोनस मिलेगा। बैंक या UPI से पेमेंट करने पर 3000 रुपए तक का कैशबैक मिल सकता है, जिससे फोन को खरीदने पर 8000 रुपए तक की बचत कर पाएंगे। आप चाहें तो 24 महीने की नो-कास्ट EMI पर भी फोन खरीद सकते हैं, जिसमें हर महीने लगभग 1625 रुपए से EMI शुरू होती है, और इसके साथ 3000 रुपए का अपग्रेड बोनस भी मिलता है।

स्मार्टफोन के फीचर्स
दोनों स्मार्टफोन्स में 50MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो खासतौर पर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिमाइज किया गया है। Samsung ने इसे “Nightography” नाम दिया है, जिससे रात में भी अच्छी फोटो क्लिक की जा सकती है। इसके अलावा AI फीचर्स जैसे Object Eraser और Circle to Search भी दिए गए हैं, जो यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाते हैं।

Galaxy A57 में Exynos 1680 प्रोसेसर दिया गया है, जबकि Galaxy A37 में Exynos 1480 मिलता है। दोनों फोन One UI 8.5 पर चलते हैं, जिसमें AI बेस्ड फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा Google Gemini और Bixby का सपोर्ट भी मिलता है, जिससे स्मार्ट टास्क आसानी से किए जा सकते हैं।

Samsung ने इन फोन्स में Knox Vault सिक्योरिटी फीचर दिया है, जो यूजर के डेटा को सुरक्षित रखता है। इसके अलावा कंपनी 6 साल तक सॉफ्टवेयर और सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। दोनों स्मार्टफोन्स में 6.7 इंच का Super AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। इनमें 5000mAh की बैटरी दी गई है। साथ ही 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

वैश्विक जोखिमों के बावजूद भारत की जीडीपी 26-27 में 6.9% रहने का अनुमान: एडीबी

नई दिल्ली। एशियाई विकास बैंक (ADB) ने भारत की अर्थव्यवस्था को लेकर मजबूत और सकारात्मक तस्वीर पेश की है। एशियाई विकास बैंक की ताजा एशियन डेवलपमेंट आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष 2026-27 में भारत की जीडीपी वृद्धि दर 6.9% रहने का अनुमान है, जो अगले वित्त वर्ष 2027-28 में बढ़कर 7.3% तक पहुंच सकती है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बावजूद भारत की आर्थिक वृद्धि मजबूत बनी रहेगी।

एडीबी के मुताबिक, इस वृद्धि के पीछे मजबूत घरेलू मांग, आसान वित्तीय स्थितियां और भारतीय उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ में कमी जैसे अहम कारक होंगे। साथ ही, सरकारी सुधार, निवेश में बढ़ोतरी और यूरोपीय संघ के साथ संभावित व्यापार समझौते भी आने वाले समय में अर्थव्यवस्था को गति देंगे।

हालांकि रिपोर्ट में कुछ जोखिमों की भी ओर इशारा किया गया है। खासतौर पर मध्य पूर्व में जारी तनाव भारत की अर्थव्यवस्था पर असर डाल सकता है। इससे कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी, व्यापार आपूर्ति में बाधा और विदेशों से आने वाले रेमिटेंस पर दबाव पड़ने की आशंका है।

महंगाई को लेकर अनुमान
महंगाई के मोर्चे पर एडीबी का अनुमान है कि चालू वित्त वर्ष में यह बढ़कर 4.5% तक पहुंच सकती है, जबकि पिछले वर्ष यह 2.1% थी। इसके पीछे खाद्य कीमतों में उछाल, वैश्विक तेल कीमतों में तेजी, रुपये की कमजोरी और कीमती धातुओं की कीमतों में वृद्धि जैसे कारण बताए गए हैं। हालांकि अगले वित्त वर्ष में महंगाई घटकर 4% रहने का अनुमान है।

रिपोर्ट के अनुसार, पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में भारत की अर्थव्यवस्था 7.6% की दर से बढ़ी, जो इससे पहले 7.1% थी। यह वृद्धि मुख्य रूप से मजबूत उपभोक्ता मांग, टैक्स में राहत, सस्ती खाद्य कीमतों और निरंतर सरकारी निवेश के कारण संभव हुई।

एडीबी ने यह भी कहा कि अगर तेल की कीमतों में तेजी जारी रहती है, तो इससे महंगाई और चालू खाते के घाटे पर दबाव बढ़ सकता है। हालांकि यदि इसका असर घरेलू ईंधन कीमतों पर सीमित रहता है, तो अल्पकाल में अर्थव्यवस्था पर प्रभाव नियंत्रित रह सकता है, लेकिन इससे सरकारी सब्सिडी का बोझ बढ़ सकता है।