कोटा। शहर से 22 किलोमीटर दूर कोटा-झालावाड़ नेशनल हाईवे 52 पर मंडाना टोल प्लाज़ा के पास हाड़ोती के पहले प्राइवेट इंडस्ट्रियल एरिया अर्बन टेक्नोपार्क की शनिवार को भव्य लॉन्चिंग होगी।
अर्बन टेक्नोपार्क के निदेशक अनिल मूंदड़ा ने बताया कि पहला फेज़ लगभग 2,29,000 वर्गमीटर का इंडस्ट्रियल और कमर्शियल एरिया है। अब बिक्री के लिए खुला है। अर्बन टेक्नोपार्क की लोकेशन बहुत अच्छी है।
उन्होंने बताया कि यह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से लगभग 7 किमी दूर और कोटा-झालावाड़ इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के नजदीक है। आने वाले समय में कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी यहां से नजदीक पड़ेगा। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट इम्प्लीमेंटेशन के एडवांस्ड स्टेज पर है।
अभी तक की प्रगति
- लैंड कन्वर्ज़न पूरा हुआ
- कलेक्टर कोटा से लेआउट प्लान मंज़ूरी
- फेज़ 1 के लिए RERA रजिस्ट्रेशन
- पीने के पानी का कनेक्शन मंज़ूर
- ग्रिड की मंज़ूरी
- इंटरनल रोड नेटवर्क (फेज़ 1) काफी हद तक पूरा
- स्टॉर्मवॉटर ड्रेनेज सिस्टम डेवलप
- बिजली का इंफ्रास्ट्रक्चर इंस्टॉल
- पानी की पाइपलाइन और स्टोरेज टैंक
- प्लॉट की पहचान
- मेन एंट्री गेट
- 70,000 sq. mtr. से ज़्यादा ज़मीन बिक चुकी
- सेल डीड रजिस्ट्रेशन शुरू
- शुरुआती यूनिट्स का कंस्ट्रक्शन जल्द ही


