सेंसेक्स 99 अंक सुधरकर 62,725 पर बंद, निफ्टी 18,600 के पार

83

नई दिल्ली। शुक्रवार को गिरावट के बाद आज बुधवार 12 जून को शेयर बाजार में निवेशकों को मुनाफा हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 99.08 अंक या 0.16 प्रतिशत बढ़कर 62,724.71 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 179.26 अंक या 0.28 प्रतिशत बढ़कर 62,804.89 अंक पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी (Nifty) ने भी 38 अंको की बढ़त दर्ज की। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,601.50 पर बंद हुआ।

टॉप गेनर और लूजर
सेंसेक्स पैक मेंइंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, इंफोसिस, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, नेस्ले, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शयेरों में टॉप गेनर रहे।वहीं पावर ग्रिड, लार्सन एंड टुब्रो, मारुति, टाइटन, एचडीएफसी बैंक, विप्रो, एचडीएफसी और आईटीसी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने कल शुक्रवार को 308.97 करोड़ रुपये के इक्विटी खरीदे थे।

विदेशी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में, टोक्यो और हांगकांग हरे निशान पर समाप्त हुए, जबकि सियोल और शंघाई का बाजार लाल निशान पर बंद हुआ। वहीं यूरोप के शेयर बाजारों में साकारात्मक कारोबार हो रहा था। अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक स्तर पर बंद हुआ था।