सेंसेक्स 696 अंक उछल कर 57,900 और निफ्टी 17,300 के पार बंद

0
165

मुंबई। शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान पर बंद हुआ । बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 696 अंक उछल कर 57,989 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 197 अंकों की बढ़त के साथ 17,315 पर बंद हुआ।

हफ्ते के दूसरे दिन बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला, लेकिन तुरंत बाद इसमें गिरावट देखी गई। यह गिरावट करीब 12 बजे तक जारी रही, इसके बाद इसमें तेजी देखने को मिली। BSE का सेंसेक्स 5 पॉइंट की बढ़त के साथ 57297 पर और निफ्टी 17120 पर खुला था। दिन में सेंसेक्स ने 58,052 का ऊपरी और 56,930 का निचला स्तर बनाया।

रिलायंस, टेक महिंद्रा और TCS टॉप पर रहे
सेंसेक्स के शेयर में TCS, विप्रो, HCL टेक, टाटा स्टील, HDFC, एक्सिस बैंक और भारतीय एयरटेल टॉप पर रहे। वहीं मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा और एशियन पेंट्स पीछे रह गए। निफ्टी पर ONGC, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील, विप्रो और कोल इंडिया गेनर्स रहे।

चार प्रमुख इंडेक्स में बढ़त रही
निफ्टी के चार प्रमुख इंडेक्स मिडकैप, नेक्स्ट 50, बैंकिंग और फाइनेंशियल बढ़त में रहे। इसके 50 में से केवल 42 शेयर तेजी में और बाकी 8 नीचे रहे। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, रिलायंस और इंफोसिस रहे।