सीयूईटी यूजी प्रोविजनल आंसर-की रिलीज, यूजीसी अध्यक्ष ने की घोषणा

78

नई दिल्ली। CUET UG 2023 answer key out: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (सीयूईटी यूजी 2023) की प्रोविजनल आंसर-की रिलीज कर दी गई है। यह जानकारी विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के अध्यक्ष जगदीश कुमार ने यह जानकारी दी है।

उन्होंने एक ट्वीट के माध्यम से कहा कि, CUET UG जो कैंडिडेट्स प्रोविजनल आंसर-की से संतुष्ट नहीं है, वे इसके लिए ऑब्जेक्शन उठा सकते हैं। इसके लिए उम्मीदवारों को 29 से 30 जून तक का मौका दिया जाएगा।

सीयूईटी यूजी परीक्षा की प्रोविजनल आंसर-की का लिंक फिलहाल तक आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.samarth.ac.in पर एक्टिव नहीं हुआ है। ऐसे में, कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे पोर्टल पर नजर बनाएं रखें, जैसे ही लिंक सक्रिय होगा, वे अपने क्वैश्चन की जांच कर सकते हैं।

आंसर-की डाउनलोड करने के लिए फॉलो करें ये स्टेप्स

  • एनटीए सीयूईटी की आधिकारिक वेबसाइट cuet.samarth.ac.in 2023 या nta.ac.in पर जाएं।
  • इसके बाद होमपेज पर CUET उत्तर कुंजी डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
  • अब CUET UG उत्तर कुंजी पीडीएफ स्क्रीन पर दिखाई देगी।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसे डाउनलोड करें और सहेजें।