नई दिल्ली। रिवोल्ट मोटर्स (Revolt Motors) ने भारत में अपनी नई रिवोल्ट RVX मोटरसाइकिल लॉन्च कर दी है। कंपनी ने इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.29 लाख रुपए रखी है। ये सब्सिडी लागू होने के बाद घटकर 1.24 लाख रुपए हो जाती है।
दिल्ली में इलेक्ट्रिक बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 95,000 रुपए है, जिसमें दिल्ली EV पॉलिसी के तहत सब्सिडी लागू है। अगर कोई अपनी पुरानी ICE बाइक को स्क्रैप करता है, तो RVX को दिल्ली में 85,000 रुपए में खरीदा जा सकता है। इलेक्ट्रिक बाइक की बुकिंग शुरू हो चुकी है। इसकी डिलीवरी इस महीने के आखिर तक शुरू होगी।
नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल गुरुग्राम स्थित इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मैन्युफैक्चरर के लाइनअप में शामिल हो गई है, जिसमें RV1, RV1+, RV BlazeX, RV400 BRZ और RV400 जैसे मॉडल शामिल हैं। RV ब्लेजएक्स एक कम्यूटर बाइक है, जबकि RV400 एक परफॉर्म-ऑरिएंटेड मॉडल है।
रिवोल्ट RVX पर कंपनी 3 साल या 40,000 किमी, जो भी पहले हो उसकी स्टैंडर्ड वारंटी के साथ आती है। दूसरी तरफ, रिवोल्ट बाइक के लिए एक्सटेंडेड वारंटी की पेशकश कर रहा है, जो 8 साल या 80,000 किमी, जो भी पहले हो उसे लिए जा सकता है।
इस मोटरसाइकिल को तीन कलर ऑप्शन में इलेक्ट्रिक ब्लू, पर्ल ब्लैक और एक्लिप्स व्हाइट में उपलब्ध है। इसमें बिल्कुल नया रिवोल्ट RVX एक ऐसे डिजाइन के साथ आने का दावा करता है जो शार्क की बॉडी से इंस्पायर्ड है। यह इंस्टेंट बूस्ट मोड, हिल होल्ड कंट्रोल, वॉक असिस्ट, रिवर्स मोड, कार्बन फाइबर पैनल, लंबी सीट, कनेक्टेड टेक्नोलॉजी आदि के साथ आता है।
यह 14-डिग्री इनक्लाइन ग्रेडेबिलिटी प्रदान करता है, जो कि पीछे बैठे सवार के साथ 11 डिग्री तक कम हो जाता है। इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, चार अलग-अलग साउंड वाला एक साउंड बॉक्स और आगे और पीछे LED लाइटिंग मिलती है।
सस्पेंशन ड्यूटी के लिए, रिवोल्ट RVX में USD फ्रंट फोर्क और पीछे मोनोशॉक एब्जॉर्बर का उपयोग किया गया है। RVX को पावर देने वाला एक 3.24 kWh पोर्टेबल बैटरी पैक है, जो एक बार चार्ज करने पर 160Km तक चलने का वादा करता है।
यह बाइक 90 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। स्टैंडर्ड चार्जर का उपयोग करके बैटरी को 3.30 घंटे में 0-80% चार्ज किया जा सकता है, जबकि फास्ट चार्जर का उपयोग करके 0-80% तक चार्ज करने में 80 मिनट लगते हैं।

