यामाहा का नया स्कूटर Y16ZR Doxou लॉन्च, जानिए फीचर्स

0
79

नई दिल्ली। यामाहा कंपनी ने शुक्रवार को मलेशियाई बाजार में अपना नया स्कूटर Y16ZR डोक्सू (Y16ZR Doxou) लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी की ही फैमिली के मैक्सी स्कूटर एरोक्स 155 (Aerox 155) का हिस्सा है। इसे Y16ZR डोक्सू टेक का स्पेशल एडिशन कहा जा रहा है।

इसे खास तौर से मलेशियाई बाजार के लिए तैयार किया गया है। इसका डिजाइन स्पोर्टी मैक्सी स्कूटर के जैसा है। ज्यादातर डिजाइन एरोक्स 155 से लिया गया है। मलेशियाई बाजार में ऐसे स्कटूर की डिमांड हाई रहती है। इन स्कूटर में बाइक जितने बड़े एलॉय का इस्तेमाल किया जाता है।

डिजाइन: Y16ZR में हैंडलबार काउल के नीचे सेंट्रल-सेट DRL के साथ स्प्लिट LED हेडलाइट दी गई है। इसमें टेल-अप पोस्चर और स्कूप्ड सिंगल सीट के साथ शार्प साइड पैनल भी हैं। हालांकि, एरोक्स के अपोजिट Y16ZR में रियर ब्रेक के लिए एक फुट लीवर और एक गियर शिफ्टर भी मिलता है। Y16ZR के एलॉय को बेहद खूबसूरत बनाया गया है। जो इसके लुक को ज्यादा अट्रेक्टिव बना देते हैं।

इंजन: यामाहा ने इस मैक्सी-स्कूटर में 155cc, लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर मोटर इंजन दिया है। ये 17.7bhp का पावर और 14.4Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 5-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। स्कूटर में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और रियर में मोनोशॉक दिया है। जबकि ब्रेकिंग के लिए इसके फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक मिलता हैं। इसमें LED कंसोल मिलता है जो स्पीडोमीटर, ओडोमीटर, ट्रिप मीटर और फ्यूल लेवल जैसे डिटेल दिखाता है।

कीमत: मलेशियाई बाजार में यामाहा Y16ZR की कीमत क्या होगा, इस पर से कंपनी ने पर्दा नहीं उठाया है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इसकी सिर्फ 5,000 यूनिट का ही प्रोडक्शन किया जाएगा। साथ ही ये स्कूटर भारतीय बाजार में भी लॉन्च नहीं किया जाएगा। क्योंकि इसे भारत कंडीशन के हिसाब से तैयार नहीं किया गया है। भारत के हिसाब से इसमें फ्लैट फ्लोरबोर्ड, बूट स्पेस और बहुत कुछ होना चाहिए।