मन की बात/ जो देश फिट है, वही हिट रहेगा: पीएम मोदी

    680

    नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने 62वें मन की बात कार्यक्रम में देश को संबोधित किया। इस साल पीएम मोदी का रेडियो में दूसरा कार्यक्रम था। इसके पहले 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के दिन शाम को मन की बात की थी।

    इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने युवाओं, बेटियों हुनर हाट जैसी कई मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने अपने कार्यक्रम में इसरो के युविका प्रोग्राम के बारे में चर्चा की। युविका प्रोग्राम बच्चों को विज्ञान के प्रति आकर्षित करता है। युविका का फुल फॉर्म युवा विज्ञान कार्यक्रम है।

    इस कार्यक्रम में युवा छुट्टियों के दिनों में स्पेस साइंस, और स्पेस कार्यक्रम के बारे में सीखते हैं। इस प्रोग्राम का दूसरा सेशन मई 2020 में होगा। इस बार के सेशन में दाखिला लेने की आखिरी तारीख 24 फरवरी 2020 है। जिन छात्रों का सेलेक्शन होगा, उनके बारे में 2 मार्च को बताया जाएगा। पूरी इसरो की साइट से ऑनलाइन होती है।

    11 मई से 22 मई तक इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। यानी की उस टाइम गर्मी की छुट्टियां चल रही होंगी। ये कार्यक्रम करीब 2 हफ्ते तक चलेगा। कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध विज्ञानियों के बारे में बताया जाएगा। एक्सपर्ट से बातचीत करवाई जाएगी। इसके साथ ही प्रैक्टिकल भी होंगे।

    पीएम मोदी ने बेटियों के बारे में भी चर्चा की। उन्होंने काम्या कार्तिकेयन की उपबल्धि पर चर्चा की। पीएम मोदी ने काम्या को एकोनगोवा को फतह करने की हार्दिक बधाई दी। यह दक्षिण अमेरिका में सबसे ऊंची चोटी है यह। 7000 मीटर से ऊंची है। काम्या ने सबसे पहले वहां तिरंगा फहराया। पीएम ने कहा कि बेटियां बंदिशों को तोड़ ऊंचाइयां छू रही हैं।

    महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमारा नया भारत अब पुराने एप्रोच के सात चलने को तैयार नहीं है। खासतौर से नए भारत की हमारी बहनें और माताएं आगे बढ़कर उन चुनौतियों को अपने हाथ में ले रही हैं।

    पीएम ने हुनर हाट पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि हुनर हाट में भाग लेने वाले कारीगरों में 50 फीसदी से अधिक महिलाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जो देश फिट है, वही हिट रहेगा। हुनर हाट कला के प्रदर्शन के लिए एक मंच तो है ही, लोगों को रोजगार को भी बढ़ावा दे रहा है। हुनर हाट के पीछे शिल्पकारों की साधना, लगन और हुनर के प्रति प्रेम की कहानियां हैं। हुनर हाट में बिहार के स्वादिष्ट लिट्ठी-चोखे का आनंद लिया।