कोटा। रेल प्रशासन ने गाड़ी संख्या 04711/04712 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर स्पेशल को नियमित ट्रेन के रूप में साप्ताहिक संचालित करने का निर्णय लिया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया किगाड़ी संख्या 14711 बीकानेर–बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का नियमित संचालन 26 अगस्त 2026 से प्रत्येक बुधवार को बीकानेर से दोपहर 13.30 बजे होगा।
यह ट्रेन उसी दिन सवाई माधोपुर जंक्शन 22.55 बजे तथा अगले दिन गुरुवार को कोटा जंक्शन 00.30 बजे, रामगंज मंडी 01.33 बजे और शामगढ़ 02.18 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन उसी दिन 15.50 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 14712 बांद्रा टर्मिनस–बीकानेर एक्सप्रेस का नियमित संचालन 27 अगस्त 2026 से प्रत्येक गुरुवार को बांद्रा टर्मिनस से सायं 19.25 बजे होगा।
यह ट्रेन अगले दिन शुक्रवार को शामगढ़ 07.48 बजे, रामगंज मंडी 08.33 बजे, कोटा जंक्शन 09.30 बजे तथा सवाई माधोपुर जंक्शन 11.30 बजे पहुंचेगी। मार्ग के अन्य स्टेशनों पर ठहराव करते हुए यह ट्रेन उसी दिन रात्रि 23.55 बजे बीकानेर पहुंचेगी।
यह ट्रेन दोनों दिशाओं में बीकानेर, श्री डूंगरगढ़, राजलदेसर, रतनगढ़ जंक्शन, चूरू जंक्शन, फतेहपुर शेखावाटी, लक्ष्मणगढ़ सीकर, सीकर जंक्शन, रींगस जंक्शन, जयपुर जंक्शन, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर जंक्शन, कोटा जंक्शन, रामगंज मंडी, शामगढ़, नागदा जंक्शन, रतलाम जंक्शन, गोधरा जंक्शन, वडोदरा जंक्शन, भरूच जंक्शन, सूरत, वलसाड, वापी एवं बोरीवली स्टेशनों पर ठहरेगी।
रक्षाबंधन स्पेशल ट्रेनों में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध
रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कोटा मंडल से संचालित की जा रही तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनों में से सोगरिया-मथुरा-सोगरिया अनारक्षित स्पेशल है, जबकि सोगरिया-जबलपुर-सोगरिया तथा कोटा-हजरत निजामुद्दीन-कोटा एक्सप्रेस स्पेशल में विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। यात्री उपलब्धता के अनुसार इन ट्रेनों में आरक्षण कराकर रक्षाबंधन पर्व के दौरान सुविधाजनक रेल यात्रा का लाभ उठा सकते हैं।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 09806 सोगरिया-जबलपुर एक्सप्रेस स्पेशल में सोगरिया से प्रस्थान की तिथियों 25 एवं 27 अगस्त को विभिन्न श्रेणियों में सीटें उपलब्ध हैं। 25 अगस्त को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 25, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 63 तथा शयनयान श्रेणी में 142 सीटें उपलब्ध हैं। 27 अगस्त को क्रमशः 25,72 एवं 177 सीटें उपलब्ध हैं।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09803 कोटा-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस स्पेशल में कोटा से प्रस्थान की तिथियों 24 एवं 26 अगस्त को विभिन्न श्रेणियों में उपलब्धता है। 24 अगस्त को वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी में 87, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी में 227, शयनयान श्रेणी में 265 तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी इकोनॉमी में 50 सीटें उपलब्ध हैं। 26 अगस्त को क्रमशः 89,260,340 एवं 50 सीटें उपलब्ध हैं।

