सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां और छबड़ा गुगोर के यात्रियों को मिलेगी सुविधा
कोटा। Jodhpur-Chennai Rakshabandhan Special: रक्षाबंधन के अवसर पर रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04815/04816 जोधपुर–चेन्नई–जोधपुर विशेष ट्रेन का दोनों दिशाओं में एक-एक फेरा संचालित करने का निर्णय लिया है।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या 04815 जोधपुर–चेन्नई विशेष ट्रेन 29 अगस्त को जोधपुर से रात्रि 21.20 बजे प्रस्थान कर अगले दिन सुबह सवाई माधोपुर 04.15 बजे, सोगरिया 06.05 बजे, बारां 06.56 बजे तथा छबड़ा गुगोर 07.43 बजे पहुंचेगी और सोमवार को 20.00 बजे चेन्नई बीच पहुंचेगी।
वापसी में गाड़ी संख्या 04816 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल–जोधपुर विशेष ट्रेन 1 सितम्बर को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 17.15 बजे प्रस्थान कर गुरुवार को सुबह छबड़ा गुगोर 06.28 बजे, बारां 07.13 बजे, सोगरिया 08.10 बजे तथा सवाई माधोपुर 11.30 बजे पहुंचेगी और उसी दिन शाम को 20.30 बजे जोधपुर पहुंचेगी।
यह ट्रेन जोधपुर से चेन्नई के बीच इन स्टेशनों पर रूकेगी
जोधपुर, मेड़ता रोड, डेगाना, मकराना, कुचामन सिटी, फुलेरा, जयपुर, दुर्गापुरा, सवाई माधोपुर, सोगरिया, बारां, छबड़ा गुगोर, रूठियाई, गुना, बीना, भोपाल, इटारसी, जुझारपुर, नागपुर, बल्हारशाह, सिरपुर कागजनगर, मंचेरियल, वारंगल, खम्मम, मधिरा, विजयवाड़ा, बापटला, चिराला, ओंगोल, नेल्लोर, गुडूर, नायडुपेटा, एमजीआर चेन्नई सेंट्रल तथा चेन्नई बीच।

