तनुश्री और सीमा तापड़िया बेस्ट तिरंगा क्वीन बनीं

144

कोटा। अखिल भारतीय मारवाड़ी समिति सुगंधा शाखा द्वारा गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में गार्डन में मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें सभी सदस्य तिरंगे के रंग से ओतप्रोत थीं। अध्यक्ष रेखा शारदा ने बताया कि इस तिरंगा थीम मीटिंग की संयोजिका संगीता मेहता, सह सचिव विजया सोमानी, परिणीता लाहोटी एवम सोनू खंडेलवाल थीं।

निर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष नीलम तापड़िया ने बताया कि गणतंत्र दिवस देश में जनता के लिए जनता के द्वारा जनता के शासन की सुव्यवस्था निश्चित करने का उत्सव है। सभी के द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत गाने गाए गए और भारत माता की जय और वंदेमातरम् के नारे भी लगाए गए।

उपाध्यक्ष कौशल के द्वारा नववर्ष के उपलक्ष में सभी को गिफ्ट्स बांटे गए। सचिव अंजना शारदा ने बताया कि सभी संयोजिकाओं ने बहुत मनोरंजक गेम्स खिलाई गई। जिससे सभी को अपने बचपन की याद आ गई। नीबू दौड़, तीन टांग दौड़, म्यूजिकल गेम, रोमन नंबर गेम, कौन खाएगा सबसे ज्यादा गोलगप्पे ..जैसे रोचक खेल खेले गए।

जिसमें विजेता तनु श्री, उमा लड्ढ़ा, एकता महेश्वरी, मंजू न्याती, सीमा तापड़िया, सीमा कासट, कृतिका, शशि तापड़िया, पल्लवी न्याति सोनल मंत्री, रचना मंत्री रहे। तनुश्री और सीमा तापड़िया बेस्ट तिरंगा क्वीन रहीं।