झालरापाटन के अद्वितीय व्यास का नाम लगेगा मंगल ग्रह पर, नासा ने चुना

1185

झालावाड़। झालरापाटन के अद्वितीय व्यास का नाम और पूरी जानकारी मंगल गृह पर मौजूद रहेगी। नासा से कुछ चुनिंदा लोगों का चयन हुआ है। इसमें झालरापाटन के अवनिंद्र और ऋतु व्यास के पुत्र अद्वितीय का चयन भी इसके लिए हुआ है।

नासा की ओर से मंगल ग्रह पर भेजे गए मंगल यान से अद्वितीय के नाम और उसकी पढ़ाई सहित पूरी जानकारी एक चिप के माध्यम से मंगल गृह पर लगाई जाएगी। जब विश्व का कोई भी व्यक्ति मंगल ग्रह पर पहुंचेगा, तो उसे वहां यह जानकारी पढ़ने को मिलेगी।

इसकी खबर जैसे ही ईमेल से झालरापाटन पहुंची लोगों में खुशी का माहौल है। झालरापाटन के संस्कार विद्या मंदिर में बारहवीं तक पढाई करने के बाद अब अद्वितीय व्यास यूक्रेन में नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमडी की पढ़ाई कर रहे हैं।

इस तरह हुआ अद्वितीय व्यास का चयन
अमेरिका के नासा ने अंतरिक्ष विज्ञान की जानकारी के लिए लोगों से 2016-17 में प्रोजेक्ट मंगवाए थे। अद्वितीय ने भी इसमें भाग लिया था। इसके बाद उसका चयन नासा ने किया। चयन होने के बाद एक चिप सेट बनाया गया है। इसमें अद्वितीय के नाम से लेकर शिक्षा सहित तमाम जानकारियां मौजूद हैं। यह चिप सेट नासा ने मंगल ग्रह पर स्थापित कर दिया है।