जेईई मेंस एडवांस सिटी इंटीमेशन लिंक एक्टिव, एडमिट कार्ड आज होंगे जारी

204

नई दिल्ली। JEE Main Admit Card 2023: एनटीए ने परीक्षा शहर जानने के लिए एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप (Advance City Intimation Slip) रिलीज कर दी है। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी पोर्टल से डाउनलोड कर सकते हैं।

दरअसल, जेईई मेंस जनवरी यानी कि पहला सेशन 24 जनवरी, 2023 से शुरू होना है और परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एग्जाम के लगभग एक सप्ताह पहले सिटी स्लिप जारी कर देती है। इसलिए यह उम्मीद जताई जा रही है कि आज, 17 जनवरी, 2023 को एनटी परीक्षा का शहर जानने के लिए एग्जाम सिटी स्लिप कर देगी।

डायरेक्ट लिंक एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए

एक बार परीक्षा शहर स्लिप जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र, आवंटित शहर और परीक्षा तिथि के बारे में विवरण देख सकेंगे। वहीं, परीक्षा का शहर जानने के बाद ही प्रवेश पत्र रिलीज कर दिए जाएंगे। हालांकि दोनों की सटीक तिथि की जांच करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना चाहिए।

परीक्षा दो सेशन में होगी: जेईई मेंस का पहला सत्र 24 से 31 जनवरी, 2023 तक आयोजित किया जाना निर्धारित किया गया है। वहीं, दूसरा सत्र 6 से 12 अप्रैल, 2023 तक संचालित किया जाएगा। वहीं, इस परीक्षा से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना होगा। एनटीए सुबह और शाम दो पालियों में परीक्षा आयोजित करेगा। सुबह में परीक्षा नौ बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित करेगा, जबकि शाम की पाली में तीन बजे से छह बजे तक परीक्षा होगी।

प्रवेश पत्र डाउनलोड ऐसे करें

  • जेईई मेंस पहले सेशन का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर लॉगइन करना होगा।
  • इसके बाद जेईई मेन आवेदन संख्या, जन्म तिथि और अन्य क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
  • इसके बाद प्रवेश पत्र उनकी स्क्रीन पर प्रदशित हो जाएगा।