जनवरी में कारों की बिक्री 8.1फीसदी घटी, यात्री वाहनों की सेल भी कम

825

नई दिल्ली। यात्री वाहनों की बिक्री जनवरी में 6.2% घटकर 2 लाख 62 हजार 714 यूनिट रह गई। पिछले साल जनवरी में देश में 2 लाख 80 हजार 91 वाहन बिके थे। कारों की बिक्री में 8.1% कमी आई है। पिछले महीने 1 लाख 64 हजार 793 कारें बिकीं। जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 1 लाख 79 हजार 324 यूनिट था। ऑटोमोबिल इंडस्ट्री बॉडी सियाम ने सोमवार को ऑटो सेल्स के आंकड़े जारी किए।

दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री में 16% कमी
मोटरसाइकिल की सेल्स में 15.17% कमी दर्ज की गई है। पिछले महीने 8 लाख 71 हजार 886 मोटरसाइकिलें बिकीं, जनवरी 2019 में 10 लाख 27 हजार 766 यूनिट की बिक्री हुई थी। दोपहिया वाहनों की कुल बिक्री 16.06% घटकर 13 लाख 41 हजार 5 यूनिट रह गई। पिछले साल जनवरी में कुल बिक्री 15 लाख 97 हजार 528 यूनिट बिकी थीं।

सभी श्रेणियों के वाहनों की कुल बिक्री में 14% गिरावट
कमर्शियल वाहनों की बिक्री 14.04% घटकर 75 हजार 289 यूनिट रह गई। सभी श्रेणियों के वाहनों की कुल बिक्री में 13.83% कमी आई है। पिछले महीने कुल 17 लाख 39 हजार 975 वाहन बिके। जनवरी 2019 में यह आंकड़ा 20 लाख 19 हजार 253 यूनिट था।