चम्बल परियोजना समिति की आज होने वाली बैठक स्थगित, जानिए क्यों

0
7

कोटा। कार्यालय क्षेत्रीय विकास आयुक्त (सिंचाई प्रकोष्ठ), सीएडी चम्बल, कोटा द्वारा एक आवश्यक सूचना जारी करते हुए सूचित किया गया है कि आगामी 12 मई को आयोजित होने वाली समीक्षा बैठक को स्थगित कर दिया गया है। यह बैठक सभापति चम्बल परियोजना समिति, कोटा की अध्यक्षता में प्रातः 11 बजे सीएडी सभागार में होनी तय थी।

अधीक्षण अभियन्ता (सिंचाई वृत्त) संजय कुमार सिंह द्वारा जारी आदेश के अनुसार, अपरिहार्य कारणों के चलते इस बैठक को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है। इससे पूर्व, इस बैठक के आयोजन हेतु 28 अप्रैल 2026 को सूचना क्रमांक 236-252 एवं 306-10 के माध्यम से आदेश जारी किए गए थे।

विभाग ने स्पष्ट किया है कि बैठक की आगामी तिथि के बारे में संबंधित सदस्यों और अधिकारियों को अलग से सूचित किया जाएगा। इस स्थगन की सूचना क्षेत्रीय विकास आयुक्त के निजी सचिव, अतिरिक्त क्षेत्रीय विकास आयुक्त, सभी संबंधित अधीक्षण एवं अधिशाषी अभियंताओं सहित जल वितरण समितियों के अध्यक्षों को भी आवश्यक कार्यवाही हेतु भेज दी गई है।