क्रिप्टोकरेंसीज की कीमत में भारी गिरावट, जानिए क्या रहे दाम

647

नई दिल्ली। दुनिया की बड़ी क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में सोमवार को गिरावट देखने को मिल रही है। दुनिया की सबसे पुरानी, सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) की कीमत में 6 फीसदी की गिरावट आई है। क्रिप्टो एक्सचेंज वजीरएक्स (WazirX) के मुताबिक बिटकॉइन 2:45 बजे 6.47 फीसदी की गिरावट के साथ 45,100 डॉलर (3579136 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। इसकी कीमत अप्रैल के मध्य में 65,000 डॉलर के पार पहुंच गई थी लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आई है।

दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी ईथर (Ether) की कीमत में 8.26 फीसदी की गिरावट आई है। वजीरएक्स के मुताबिक यह 3164 डॉलर (251034 रुपये) पर ट्रेड कर रही थी। मजाक के तौर पर शुरू हुई क्रिप्टो डॉगकॉइन (Dogcoin) 7.81 फीसदी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही थी। SHIB की कीमत में भी 4.39 फीसदी की गिरावट आई है। इसके अलावा Cardano, XRP और Polkadot भी गिरावट के साथ ट्रेड कर रही हैं।

इन क्रिप्टोकरेंसीज में तेजी
दूसरी ओर ATOM, USDC, USDP, TOMO और TUSD की कीमतों में तेजी आई है। वजीरएक्स के मुताबिक ATOM 5.51 फीसदी की तेजी के साथ 40.78 डॉलर के भाव पर ट्रेड कर रही थी। इसी तरह USDC 0.90 फीसदी, USDP 0.90 फीसदी, TOMO 0.17 फीसदी और TUSD 0.06 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेड कर रही थी। CoinMarketCap के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में क्रिप्टोकरेंसी का ग्लोबल मार्केट कैप में 2.33 फीसदी की गिरावट आई है।